Shuru
Apke Nagar Ki App…
धमदाहा पूर्व पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह की शानदार जीत हुई हैं आप सभी मिलकर बधाई जरूर दें धमदाहा पूर्व पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह की शानदार जीत हुई हैं आप सभी मिलकर बधाई जरूर दें
Today Real News
धमदाहा पूर्व पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह की शानदार जीत हुई हैं आप सभी मिलकर बधाई जरूर दें धमदाहा पूर्व पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह की शानदार जीत हुई हैं आप सभी मिलकर बधाई जरूर दें
More news from Bihar and nearby areas
- जन-सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "यहां बूथ नंबर 143 पर EVM बदलने की बात सामने आ रही हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन-सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "यहां बूथ नंबर 143 पर EVM बदलने की बात सामने आ रही हैं। अभी अधिकारी से मेरी बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जो EVM पहले था, उसमें 53 वोट पड़े थे जिन्हें नोट कर लिया गया है... मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप शांतिपूर्वक मतदान करें। यहां जो अधिकारी हैं, वो आपकी मदद के लिए हैं। जब वे लोग गलत नहीं कर रहे तो आपको शोर या हंगामा नहीं करना चाहिए... आप लोगों को ज्यादा से ज्यादा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करना चाहिए...EVM खराब हो गया था, जिसे तकनीकि आधार पर बदला जा रहा है..."1
- धमदाहा पूर्व पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह की शानदार जीत हुई हैं आप सभी मिलकर बधाई जरूर दें धमदाहा पूर्व पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह की शानदार जीत हुई हैं आप सभी मिलकर बधाई जरूर दें1
- सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद, जिस नीतीश कुमार की तस्वीर सभी सरकारी और गैर-सरकारी पोस्टरों से हटा दिया गया है. सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद, जिस नीतीश कुमार की तस्वीर सभी सरकारी और गैर-सरकारी पोस्टरों से हटा दिया गया है, आज उसी नीतीश कुमार का एक डीपफेक वीडियो अपील बांकीपुर उपचुनाव के लिए जारी किया गया है। हम इसे डीपफेक या डॉक्टर्ड क्यों कह रहे हैं? इसका प्रमाण देखिए। इस वीडियो के फेक होने के सबसे बड़े सबूत, जो आवाज सुनाई दे रही है और जो उनके होठों की मूवमेंट है, वो आपस में मेल नहीं खा रही है। आवाज बहुत फ्लैट और रोबोटिक है। आम तौर पर जब कोई व्यक्ति बात करता है, तो उसकी आंखें, भौहें और गाल भी हिलते हैं। लेकिन एआई से बने इस चेहरे में सिर्फ मुंह हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए एक डीपफेक टूल के जरिए बनाया गया है, इसलिए इस पर भरोसा न करें। स्कूल का बस्ता छाप पर बटन दबाकर कीजिए बिहार में बदलाव की शुरुआत!1
- दिनांक 29 जुलाई 2026 को अहमदाबाद प्रखंड के भोलामारी गांव के समीप महानंदा तटबंध में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान से जुड़े 15 वर्ष पुराने मामले की जांच करने स्वयं पहुंचे जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी।1
- कटिहार जिला के कोढ़ा (कोलासी) विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक कविता देवी (भाजपा) हैं। कोलासी से सिमरिया जाने वाली सड़क के निर्माण न होने और बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय जनता में लगातार नाराजगी है।1
- कटिहार में आधुनिक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी आधार सेवाएं कटिहार में आधुनिक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी आधार सेवाएं कटिहार जिले के आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को शाम 5:00 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी (आईएएस) ने विशेष अतिथि के रूप में फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बताया गया कि केंद्र पर आधार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इनमें सभी आयु वर्ग के लोगों का नया आधार नामांकन (निःशुल्क), मोबाइल नंबर एवं पता अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट, 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू), आधार डाउनलोड तथा रंगीन प्रिंट की सुविधा शामिल है। इसके अलावा नाम एवं जन्म तिथि में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सेवा देने की व्यवस्था की गई है। इनके लिए व्हीलचेयर, आरामदायक बैठने की व्यवस्था तथा सहयोगी स्टाफ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि उन्हें लंबी कतार में इंतजार न करना पड़े। UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह आधार सेवा केंद्र नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर उपलब्ध कराएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए केवल अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें तथा निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करें। उद्घाटन कार्यक्रम में UIDAI स्टेट ऑफिस से असिस्टेंट सेक्शन मैनेजर आशुतोष कुमार एवं प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद आमिर जावेद उपस्थित रहे। वहीं सेवा प्रदाता BLS International Services Limited की ओर से रीजनल मैनेजर निर्मल कुमार, सेंटर ऑपरेशन मैनेजर (कटिहार) अमित कुमार, सेंटर ऑपरेशन मैनेजर (पूर्णिया) मोहम्मद ज़फ्फरुद्दीन तथा सेंटर ऑपरेशन मैनेजर (सहरसा) अमन कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।2
- छात्रा की कथित पिटाई का मामला गरमाया, अभिभावकों ने शिक्षिका पर कार्रवाई की उठाई मांग बीईओ को सौंपा आवेदन, आरोप– कमरे का दरवाजा बंद कर छात्रा की बेरहमी से पिटाई की गई; घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने का दावा। कोढ़ा (कटिहार) कोढ़ा प्रखंड के एक विद्यालय में छात्रा के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। क्षेत्र के दर्जनों अभिभावकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को लिखित आवेदन सौंपकर संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय की विशेष शिक्षिका आभा कुमारी ने 10 जुलाई 2026 को अपराह्न करीब 3:40 बजे छात्रा मौसम कुमारी, पिता नृपेन्द्र दास, ग्राम झिटकिया, प्रखंड कोढ़ा, को कमरे का दरवाजा बंद कर बेरहमी से पीटा।आवेदन के अनुसार घटना के अगले दिन 11 जुलाई 2026 को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया। हालांकि अभिभावकों का आरोप है कि समझौते के बाद भी छात्रा की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति में लगातार गिरावट आती रही।आवेदन में कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को छात्रा के पिता ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बताया कि उनकी बेटी की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। परिजनों का दावा है कि बच्ची कई दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं खा पी रही है और हमेशा डरी-सहमी रहती है तथा उसके व्यवहार में भी असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है। उनका आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद बच्ची मानसिक रूप से भी प्रभावित हुई है, जिससे पूरा परिवार चिंतित है।इस मामले में एमएलसी प्रतिनिधि अखिलेश मेहता ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों और अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए।ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण होना चाहिए। उनका आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावकों का विद्यालय और शिक्षा व्यवस्था से भरोसा कमजोर होगा। उन्होंने संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई करते हुए विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बीईओ को सौंपे गए आवेदन पर कई अभिभावकों एवं ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। सभी ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है। मामले की वास्तविक स्थिति विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1