Shuru
Apke Nagar Ki App…
खंधारीपुर / जिला पंचायत ऊंचाहार तृतीय 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #virel #reels #trending #instagood #fyp
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
खंधारीपुर / जिला पंचायत ऊंचाहार तृतीय 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #virel #reels #trending #instagood #fyp
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रील के चक्कर में जिंदगी दांव पर: 30 फीट ऊंचे बांध से छलांग लगाने वाले युवक के दोनों पैर टूटे, अस्पताल में भर्ती रील के चक्कर में जिंदगी दांव पर: 30 फीट ऊंचे बांध से छलांग लगाने वाले युवक के दोनों पैर टूटे, अस्पताल में भर्ती झांसी में सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने और इंस्टाग्राम रील्स के लिए लाइक व फॉलोअर्स बटोरने का क्रेज एक युवक को भारी पड़ गया। इंटरनेट पर वायरल होने की चाहत में उसने अपनी जान जोखिम में डाल दी, जिसका परिणाम अब उसे अस्पताल के बिस्तर पर गंभीर दर्द के रूप में भुगतना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांसी के एक युवक ने रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने का फैसला किया। इसके लिए उसने लगभग 30 फीट ऊंचे एक बांध को चुना। योजना यह थी कि वह ऊंचाई से सीधे नीचे पानी में छलांग लगाएगा और इसका वीडियो शूट किया जाएगा। अपनी इस खतरनाक योजना को अंजाम देते हुए युवक ने बिना सोचे-समझे उस ऊंचे बांध से नीचे छलांग लगा दी। लेकिन, किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। जिस जगह पर उसने छलांग लगाई, वहां पानी का स्तर बेहद कम था। गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह सीधे पानी की बजाय नीचे पड़ी कठोर चट्टानों या उथली सतह पर जा गिरा। जमीन और पानी के बीच संतुलन बिगड़ने से उसे भीषण झटका लगा। इस दर्दनाक हादसे में युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से टूट गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य लोग मदद के लिए दौड़े और किसी तरह उसे इस हालत में बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। यह घटना आज की युवा पीढ़ी के बीच रील्स और लाइक्स के बढ़ते खतरनाक पागलपन का एक डरावना उदाहरण है, जहां थोड़ी सी शोहरत पाने की जिद में लोग अपनी अनमोल जिंदगी और सेहत को दांव पर लगा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार अपील कर रहे हैं कि ऐसे जानलेवा स्टंट करने से बचें, जो जिंदगीभर का पछतावा बन जाएं।1
- खंधारीपुर / जिला पंचायत ऊंचाहार तृतीय 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #virel #reels #trending #instagood #fyp1
- महिला से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद जगतपुर (रायबरेली)। थाना जगतपुर पुलिस ने महिला से लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया लॉकेट, पर्स और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की शाम करीब सात बजे श्रीमती मनोजा पत्नी अजय कुमार, निवासी बम्हनपुर मजरे जमुनापुर चौहार, थाना गदागंज, अपने मायके से ससुराल जा रही थीं। विश्वनाथगंज तिराहे से गदागंज रोड पर टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके गले से लॉकेट व पर्स लूट लिया और फरार हो गए। मामले में जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना अध्यक्ष वागीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। सोमवार को पुलिस ने अभिषेक सिंह पुत्र रामबख्श सिंह निवासी चांदमऊ मजरे धर्मदासपुर तथा सुशील सिंह पुत्र स्व. धीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी सराय श्रीबख्शा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लॉकेट, एक पर्स और घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- ऊँचाहार में पूज्य प्रदीप मिश्रा जी की शिवमहापुराण कथा: मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया आमंत्रण, सीएम ने सहर्ष किया स्वीकार रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊँचाहार में आयोजित होने जा रही परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) की प्रसिद्ध ‘श्री शिव महापुराण कथा’ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सनातन आस्था और संस्कृति के इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री आवास पर श्रद्धेय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से स्नेहपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री जी को ऊँचाहार में आयोजित होने वाली इस पावन शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण पत्र सौंपा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह और आशीर्वाद इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन की सूचना मिलते ही रायबरेली एवं ऊँचाहार क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों और स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी श्रद्धालु अब मुख्यमंत्री जी के पावन आगमन और भव्य स्वागत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का भी एक अद्भुत और भव्य संगम सिद्ध होगा।1
- 🔴 कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कौशांबी के CO सत्येंद्र तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश गवाही के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए, वेतन रोकने के भी निर्देश कौशांबी/वाराणसी। वाराणसी की विशेष एससी/एसटी अदालत ने कौशांबी के सिराथू सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी (CO) सत्येंद्र कुमार तिवारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर 10 सितंबर 2026 को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने उनके वेतन को रोकने के निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि मामला वर्ष 2018 के एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले, सत्र परीक्षण संख्या-401/2018 से संबंधित है। इस मामले में सत्येंद्र कुमार तिवारी तत्कालीन विवेचक (IO) थे। अदालत में उनकी गवाही महत्वपूर्ण होने के बावजूद वे लगातार पेश नहीं हो रहे थे। अदालत द्वारा कई बार उन्हें गवाही के लिए बुलाया गया। बताया गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से भी समन भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद उनके अदालत में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया। इसी क्रम में अदालत ने गिरफ्तारी कर उन्हें निर्धारित तारीख पर पेश करने के साथ-साथ वेतन रोकने का निर्देश दिया है। चुनाव के दौरान भी विवादों में रहे CO CO सत्येंद्र कुमार तिवारी का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी छेददू चमार के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे थे। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों को लेकर भी उठते रहे सवाल स्थानीय स्तर पर CO सत्येंद्र कुमार तिवारी पर अपराधियों को संरक्षण देने और मामलों में कार्रवाई न करने के आरोप भी लगते रहे हैं। वहीं, पिपरी थाना क्षेत्र में हुए पटाखा विस्फोट मामले को लेकर भी उनका नाम चर्चा में आया था। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। अब वाराणसी की विशेष एससी/एसटी अदालत के ताजा आदेश के बाद एक बार फिर CO सत्येंद्र कुमार तिवारी चर्चा में हैं। 10 सितंबर को अदालत में उनकी पेशी और आगे होने वाली न्यायिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। सवाल यह है कि जब अदालत के बार-बार निर्देश और समन के बावजूद एक पुलिस अधिकारी गवाही के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो क्या आम व्यक्ति के लिए न्यायालय के आदेशों के पालन को लेकर अलग मानदंड होना चाहिए?1
- जिला पंचायत द्वारा मनमाने तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर जिला पंचायत कार्यालय का हुआ घेराव, प्रदर्शन जिला पंचायत कौशांबी द्वारा कराया जा रहा है मनमाना निर्माण कार्य.... अजय सोनी सिराथू ब्लॉक के ग्राम मलाक पिंजरी में जिला पंचायत कौशांबी द्वारा मनमाने तरीके से कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी के साथ तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय मंझनपुर का घेराव किया और प्रदर्शन कर कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने एवं प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य कराने की मांग की। इस अवसर पर ग्रामीणों का कहना था कि जिस स्थान पर नाला निर्माण कराया जा रहा है वहां न तो जल भराव है न तो कीचड़ है और न ही नाला निर्माण की कोई जरूरत है। वहां जिला पंचायत द्वारा जबरजस्ती नाला निर्माण कराया जा रहा है। जबकि जिस स्थान पर भारी जलभराव और कीचड़ फैला है और लोगों को आने जाने पर भारी दिक्कत होती है, जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी द्वारा उस स्थान पर नाला निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव विभाग को दिया गया है उसी स्थान पर जनहित मे नाला निर्माण कराया जाना चाहिए। इस संबंध में वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा साल 2023_24 और 2024_25 एवं 2025_26 में मलाक पिंजरी गांव में हीरा सिंह यादव के दरवाजे के पास से बिरिया तलाब तक नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था और तत्कालीन अवर अभियंता सना असद ने मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया था। बावजूद इसके उस स्थान के बजाय जहां गैर जरूरी है वहां नाला निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेंद्र सोनकर से मिलकर तत्काल हस्तक्षेप कर नाला निर्माण कार्य रुकवाने एवं जनहित में आवश्यक स्थल पर नाला निर्माण कराने हेतु एक मांगपत्र सौंपा। इसके बाद अजय सोनी और तमाम ग्रामीणों ने जिला पंचायत के इंजीनियर राकेश कुमार के कार्यालय पहुंचकर वार्ता की। वार्ता के क्रम में राकेश कुमार ने बुधवार को मौका मुआयना करने और जरूरी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर मनमाने तरीके से नाला निर्माण कराया गया तो निर्माण नही होने दिया जाएगा और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सोनी के साथ ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गुप्ता, हीरालाल यादव, राजेश यादव, किशन पाल आदि मौजूद रहे।3
- यूजीसी आरक्षण संशोधन के विरोध में बांदा में सवर्ण समाज का महाआंदोलन, उमड़ा भारी जनसैलाब यूजीसी आरक्षण संशोधन के विरोध में बांदा में सवर्ण समाज का महाआंदोलन, उमड़ा भारी जनसैलाब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों में प्रस्तावित आरक्षण संशोधन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सवर्ण समाज का आक्रोश खुलकर सड़कों पर आ गया है। इस संशोधन के विरोध में आज बांदा में एक विशाल महाआंदोलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों पर उतरे इस प्रदर्शन के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा इलाका सवर्ण समाज के नारों से गूंज उठा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि यूजीसी के नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग के युवाओं के शैक्षणिक और भविष्य के रोजगार के अवसरों पर सीधा कुठाराघात होगा। प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से इस विवादास्पद संशोधन को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की पुरजोर मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते इस पर गंभीर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। महाआंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील चौराहों और मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, इस ऐतिहासिक भीड़ और रैलियों के कारण शहर के कई मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के बाद बांदा सहित पूरे मंडल की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल काफी तेज हो गई है।1
- कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवान में लड़की से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। क्षेत्राधिकारी सिराथू के अनुसार, मारपीट करने वाले रीना और बड़कू सगे भाई-बहन हैं। CO के मुताबिक, रीना धान के खेत में खाद डालने के लिए अपने भाई बड़कू को बुला रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली है।1