logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को वादिनी ने तहरीर देकर मौजाम उर्फ मुअज्जम पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 504/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुअज्जम पुत्र चन्दे अली खां, निवासी बाडूजई प्रथम को सुभाषनगर तिराहा आउटर रिंग रोड से दोपहर 2:25 बजे गिरफ्तार किया।
    1
    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को वादिनी ने तहरीर देकर मौजाम उर्फ मुअज्जम पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 504/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुअज्जम पुत्र चन्दे अली खां, निवासी बाडूजई प्रथम को सुभाषनगर तिराहा आउटर रिंग रोड से दोपहर 2:25 बजे गिरफ्तार किया।
    user_Ravi Verma
    Ravi Verma
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 2006 के हत्या मामले में 20 साल से वांछित दो वारंटी गिरफ्तार शाहजहांपुर। कांट पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के मामलों में वांछित दो वारंटियों धनपाल सिंह और जगपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ग्राम लड्डोपुर के निवासी हैं और वर्ष 2006 से संबंधित मामलों में न्यायालय में पेश न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक जगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सागर सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल अश्वनी रानी शामिल रहे।
    1
    2006 के हत्या मामले में 20 साल से वांछित दो वारंटी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। कांट पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के मामलों में वांछित दो वारंटियों धनपाल सिंह और जगपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ग्राम लड्डोपुर के निवासी हैं और वर्ष 2006 से संबंधित मामलों में न्यायालय में पेश न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक जगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सागर सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल अश्वनी रानी शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अवैध रूप से ई रिक्शा का चालान करने पर भड़कीं रिक्शा यूनियन अध्यक्ष ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन अवैध रूप से ई-रिक्शा का चालान करने पर भड़कीं रिक्शा यूनियन अध्यक्ष ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
    1
    अवैध रूप से ई रिक्शा का चालान करने पर भड़कीं रिक्शा यूनियन अध्यक्ष ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
अवैध रूप से ई-रिक्शा का चालान करने पर भड़कीं रिक्शा यूनियन अध्यक्ष ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कपूर नगला में लगा योग प्रशिक्षण शिविर, बच्चों को सिखाए योग के गुर 📍 शाहजहाँपुर / मीरानपुर कटरा दिनांक - 22/09/2026 कपूर नगला में लगा योग प्रशिक्षण शिविर, बच्चों को सिखाए योग के गुर उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में पोषण माह के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय, कपूर नगला में एक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक श्री चिवनाथ पाल द्वारा छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य लाभों और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर योग को दैनिक जीवन में अपनाने और जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में अनुदेशक ललिता गंगवार, अनुदेशक धर्मपाल एवं योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
    1
    कपूर नगला में लगा योग प्रशिक्षण शिविर, बच्चों को सिखाए योग के गुर

📍 शाहजहाँपुर / मीरानपुर कटरा
दिनांक - 22/09/2026
कपूर नगला में लगा योग प्रशिक्षण शिविर, बच्चों को सिखाए योग के गुर
उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में पोषण माह के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय, कपूर नगला में एक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
शिविर में योग प्रशिक्षक श्री चिवनाथ पाल द्वारा छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य लाभों और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर योग को दैनिक जीवन में अपनाने और जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में अनुदेशक ललिता गंगवार, अनुदेशक धर्मपाल एवं योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ददरौल विधानसभा माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा रिमोट द्वारा शिलान्यास किया गया** जिला संवाददाता आशीष अवस्थी यह ग्रामीण स्टेडियम यूपी सिडको के द्वारा तैयार किया जा रहा है जिसका कार्य 2 जून 2027 तक पूर्ण किया जाना है इसमें मुख्य रूप से 400 एम एथलीट ग्रास ट्रैक, 43 बाई 23 मी का एक हाल, 627 मी बाउंड्री वॉल का निर्माण, TABLE TENNIS HALL, एक पंप हाउस, पुरुष एवं महिला चेंज रूम व शौचालय, कार्यालय , एवं खेल परिसर में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री अरुण कुमार सागर जी, ददरौल विधायक माननीय श्री अरविंद कुमार सिंह जी, जिलाधिकारी शाहजहांपुर श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी,महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री डीसी राठौर जी, ब्लॉक प्रमुख मदनपुर महेश पाल सिंहजी, ब्लॉक प्रमुख ददरौल मुनेश्वर दयाल जी, ब्लॉक प्रमुखकांठ श्री श्री दत्त शुक्ला जी, महानगर उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंहजी, जिला महामंत्री महानगर सुनीलवर्मा जी, भगवान दिन कनौजिया सुरेश पाल सिंह जी दिलीप वर्मा जी ब्रजमोहन सिंह जी रोहित गौतम जी, कार्यदाई संस्था के अधिसक्षीअभियंता श्री विनोद कुमार जी, जिला युवा कल्याण विभाग के BO,, शुभम सिंह, अनुरागकुमार, राहुल उपाध्याय, भूमिका सचान, व्यायाम निरीक्षक सत्येंद्र सिंह जिलाओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री विनय कुमार गुप्ता जी महासचिव नरेंद्र त्यागी जी महामंत्री बेसिक शिक्षा विभाग से वाजपेई जी आदि उपस्थितरहे। माननीय मंत्री जी द्वारा खिलाड़ियों को ग्रामीण अंचल में भी खेल सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम निर्माण कराए जा रहे हैं और कार्य दी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के लिए निर्देशित किया। माननीय सांसद द्वारा भी खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। माननीय ददरौल विधायक श्री अरविंद कुमार सिंह जी द्वारा खिलाड़ियों को अपनी विधानसभा की अन्य ब्लॉक में भी जल्द से जल्द ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए कहा। तथा माननीय विधायक जी द्वारा अपने उड़ान में जो कहा वह पत्र के साथ संलग्न है। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी द्वारा ददरौल विधानसभा के खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया । मंच का संचालन श्री नरेंद्र त्यागी जी महासचिव जिला ओलंपिक संघ के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी का आभार किया गया
    2
    *ददरौल विधानसभा  माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा रिमोट द्वारा शिलान्यास किया गया**

जिला संवाददाता आशीष अवस्थी

यह ग्रामीण स्टेडियम यूपी सिडको के द्वारा तैयार किया जा रहा है जिसका कार्य 2 जून 2027 तक पूर्ण किया जाना है इसमें मुख्य रूप से 400 एम एथलीट ग्रास ट्रैक, 43 बाई 23 मी का एक हाल, 627 मी बाउंड्री वॉल का निर्माण, TABLE TENNIS HALL, एक पंप हाउस, पुरुष एवं महिला चेंज रूम व शौचालय, कार्यालय , एवं खेल परिसर में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। 
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री अरुण कुमार सागर जी, ददरौल विधायक माननीय श्री अरविंद कुमार सिंह जी, जिलाधिकारी शाहजहांपुर श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी,महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री डीसी राठौर जी, ब्लॉक प्रमुख मदनपुर महेश पाल सिंहजी, ब्लॉक प्रमुख ददरौल मुनेश्वर दयाल जी, ब्लॉक प्रमुखकांठ श्री श्री दत्त शुक्ला जी, महानगर उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंहजी, जिला महामंत्री महानगर सुनीलवर्मा जी, भगवान दिन कनौजिया सुरेश पाल सिंह जी दिलीप वर्मा जी ब्रजमोहन सिंह जी रोहित गौतम जी, कार्यदाई संस्था के अधिसक्षीअभियंता श्री विनोद कुमार जी, जिला युवा कल्याण विभाग के BO,, शुभम सिंह, अनुरागकुमार, राहुल उपाध्याय, भूमिका सचान, व्यायाम निरीक्षक सत्येंद्र सिंह जिलाओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री विनय कुमार गुप्ता जी महासचिव नरेंद्र त्यागी जी महामंत्री बेसिक शिक्षा विभाग से वाजपेई जी आदि उपस्थितरहे। 
माननीय मंत्री जी द्वारा खिलाड़ियों को ग्रामीण अंचल में भी खेल सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम निर्माण कराए जा रहे हैं और कार्य दी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
माननीय सांसद द्वारा भी खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।
माननीय ददरौल विधायक श्री अरविंद कुमार सिंह जी द्वारा खिलाड़ियों को अपनी विधानसभा की अन्य ब्लॉक में भी जल्द से जल्द ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए कहा।
तथा माननीय विधायक जी द्वारा अपने उड़ान में जो कहा वह पत्र के साथ संलग्न है। 
मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी द्वारा ददरौल विधानसभा के खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया ।
मंच का संचालन श्री नरेंद्र त्यागी जी महासचिव जिला ओलंपिक संघ के द्वारा किया गया। 
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी का आभार किया गया
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तमंचे के साथ पकड़ा गया मोनू, पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे पुवायां। थाना पुवायां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाहिल रोड से निगोही रोड को जोड़ने वाले बाईपास पर नई प्लाटिंग के पास मोनू पुत्र कल्लू, निवासी मोहल्ला गढ़ी, पुवायां को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल शिव कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र।
    1
    तमंचे के साथ पकड़ा गया मोनू, पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे

पुवायां। थाना पुवायां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाहिल रोड से निगोही रोड को जोड़ने वाले बाईपास पर नई प्लाटिंग के पास मोनू पुत्र कल्लू, निवासी मोहल्ला गढ़ी, पुवायां को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल शिव कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुवायां में तमंचा और कारतूस के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार शाहजहांपुर। पुवायां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात करीब 8:44 बजे नाहिल रोड से निगोही रोड को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर नई प्लाटिंग के पास मोनू पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला गढ़ी, पुवायां, हाल निवासी राधा बिहार कॉलोनी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया है।
    1
    पुवायां में तमंचा और कारतूस के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। पुवायां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात करीब 8:44 बजे नाहिल रोड से निगोही रोड को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर नई प्लाटिंग के पास मोनू पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला गढ़ी, पुवायां, हाल निवासी राधा बिहार कॉलोनी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया है।
    user_Ravi Verma
    Ravi Verma
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान करने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट ।*
    1
    *थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान करने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट ।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान करने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुरकी बाइट ।
    1
    *थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान 
थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान करने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुरकी बाइट ।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.