logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2006 के हत्या मामले में 20 साल से वांछित दो वारंटी गिरफ्तार शाहजहांपुर। कांट पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के मामलों में वांछित दो वारंटियों धनपाल सिंह और जगपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ग्राम लड्डोपुर के निवासी हैं और वर्ष 2006 से संबंधित मामलों में न्यायालय में पेश न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक जगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सागर सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल अश्वनी रानी शामिल रहे।

5 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

2006 के हत्या मामले में 20 साल से वांछित दो वारंटी गिरफ्तार शाहजहांपुर। कांट पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के मामलों में वांछित दो वारंटियों धनपाल सिंह और जगपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ग्राम लड्डोपुर के निवासी हैं और वर्ष 2006 से संबंधित मामलों में न्यायालय में पेश न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक जगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सागर सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल अश्वनी रानी शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #शाहजहांपुर में देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार की हालत गंभीर; बच्चे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर शाहजहांपुर। 21 सितंबर की देर रात करीब 11:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी के पास एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार, उसकी पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बच्चे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की सूचना है। बाइक सवार की पत्नी भी घायल हुई हैं और उनकी हालत मध्यम बताई जा रही है। हादसे में कार नंबर UP27BA6164 का उल्लेख किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार की गलती बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    #शाहजहांपुर में देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार की हालत गंभीर; बच्चे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर

शाहजहांपुर। 21 सितंबर की देर रात करीब 11:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी के पास एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार, उसकी पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बच्चे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की सूचना है। बाइक सवार की पत्नी भी घायल हुई हैं और उनकी हालत मध्यम बताई जा रही है।

हादसे में कार नंबर UP27BA6164 का उल्लेख किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार की गलती बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • उन गांव में मुस्लिम संख्या अधिक होने से हिंदू धर्म के लोगों के परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा जिला अधिकारी को दिया गया
    1
    उन गांव में मुस्लिम संख्या अधिक होने से हिंदू धर्म के लोगों के परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा जिला अधिकारी को दिया गया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • ट्रक की टक्कर से चलती वर्ना कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग स्थित गंगा देवी नर्सिंग होम के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक की टक्कर से हुंडई वर्ना कार (UP27BZ9282) में अचानक भीषण आग लग गई। कार स्वामी धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव (35) अपने 13 वर्षीय पुत्र उज्जवल के साथ कार से कहीं जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक (UP27CT5152) ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में आग भड़क उठी।
    1
    ट्रक की टक्कर से चलती वर्ना कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग स्थित गंगा देवी नर्सिंग होम के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक की टक्कर से हुंडई वर्ना कार (UP27BZ9282) में अचानक भीषण आग लग गई।
कार स्वामी धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव (35) अपने 13 वर्षीय पुत्र उज्जवल के साथ कार से कहीं जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक (UP27CT5152) ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में आग भड़क उठी।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहू पर हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराने को दर-दर भटक रहा परिवार बहू पर हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराने को दर-दर भटक रहा परिवार
    1
    बहू पर हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराने को दर-दर भटक रहा परिवार
बहू पर हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराने को दर-दर भटक रहा परिवार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जातिसूचक गाली गलौज जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी ललित कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, ललित कुमार 21 सितंबर की रात करीब 7:20 बजे गोलू की दुकान के पास पाण्डेय पेट्रोल पंप, निवाजपुर सामान लेने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मौसम त्रिपाठी निवासी आदर्श नगर कॉलोनी ने अपनी बाइक से उनके पास आकर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई।ललित कुमार का आरोप है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। उन्होंने बताया कि मौसम त्रिपाठी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकी दी और मौके से चला गया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की वीडियो साक्ष्य उनके मोबाइल में मौजूद है।प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपी से उनकी पुरानी रंजिश है और पूर्व में भी विवाद हो चुका है। घटना के बाद पीड़ित ने खुद को भयभीत बताते हुए आरोपी से जान-माल का खतरा होने की आशंका जताई है। पीड़ित ललित कुमार ने थाना प्रभारी रोजा से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    1
    जातिसूचक गाली गलौज  जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी ललित कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, ललित कुमार 21 सितंबर की रात करीब 7:20 बजे गोलू की दुकान के पास पाण्डेय पेट्रोल पंप, निवाजपुर सामान लेने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मौसम त्रिपाठी निवासी आदर्श नगर कॉलोनी ने अपनी बाइक से उनके पास आकर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई।ललित कुमार का आरोप है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। उन्होंने बताया कि मौसम त्रिपाठी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकी दी और मौके से चला गया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की वीडियो साक्ष्य उनके मोबाइल में मौजूद है।प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपी से उनकी पुरानी रंजिश है और पूर्व में भी विवाद हो चुका है। घटना के बाद पीड़ित ने खुद को भयभीत बताते हुए आरोपी से जान-माल का खतरा होने की आशंका जताई है।
पीड़ित ललित कुमार ने थाना प्रभारी रोजा से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ****नाबालिगों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में 3 गिरफ्तार** शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़, मारपीट, वीडियो बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राहुल उर्फ भोले, अभिषेक उर्फ ढोलक और रोहित कुमार को पैतापुर रोड स्थित पुलिया के पास से दबोचा। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक राहुल और अभिषेक का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार समेत सात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    ****नाबालिगों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में 3 गिरफ्तार**

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़, मारपीट, वीडियो बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राहुल उर्फ भोले, अभिषेक उर्फ ढोलक और रोहित कुमार को पैतापुर रोड स्थित पुलिया के पास से दबोचा। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक राहुल और अभिषेक का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार समेत सात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में तीन गिरफ्तार शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़, मारपीट, वीडियो बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मिली तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िताओं के बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म संबंधी धाराओं की बढ़ोतरी की गई। मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर बल्लिया के पास पैतापुर रोड स्थित पुलिया से राहुल उर्फ भोले, अभिषेक उर्फ ढोलक और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    1
    नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में तीन गिरफ्तार
शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़, मारपीट, वीडियो बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मिली तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िताओं के बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म संबंधी धाराओं की बढ़ोतरी की गई। मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर बल्लिया के पास पैतापुर रोड स्थित पुलिया से राहुल उर्फ भोले, अभिषेक उर्फ ढोलक और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    user_Ravi Verma
    Ravi Verma
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.