Shuru
Apke Nagar Ki App…
हीरो 🥰
आकाश वाल्मीकि अध्यक्ष
हीरो 🥰
More news from Shamli and nearby areas
- हीरो 🥰1
- जजय जजय जय जय जय श्रीराम1
- पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ इनाम पुत्र नसीर निवासी नई बस्ती कस्बा कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी इस स्मैक को कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सवेरा के तहत लगातार कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।1
- सहारनपुर/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की राजकीय आश्वासन समिति के सभापति और बुढ़ाना विधायक माननीय राजपाल बालियान कल, 10 मार्च 2026 से सहारनपुर मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।राजपाल बालियान ने हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना में कई सड़कों का लोकार्पण किया है और वे लगातार सहारनपुर मंडल के विकास के लिए सक्रिय रहे हैं। इस तीन दिवसीय दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सभापति के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र की दूधली चौकी पुलिस ने एक ऐसी बाइक को जब्त किया है, जिसमें ट्रैक्टर का साइलेंसर लगा हुआ था। यह बाइक तेज आवाज कर रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक युवक इस बाइक से घूम रहा था। बाइक से निकलने वाली असामान्य रूप से तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दूधली चौकी प्रभारी राघव बंसल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि बाइक में सामान्य साइलेंसर की जगह ट्रैक्टर का साइलेंसर लगाया गया था, जिससे अत्यधिक तेज और अलग तरह की आवाज निकल रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बाइक को सीज कर दिया और संबंधित युवक को भी कड़ी चेतावनी दी। चौकी प्रभारी राघव बंसल ने बताया कि वाहनों में इस तरह के अवैध बदलाव करना कानून के खिलाफ है। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी ऐसे वाहन दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।2
- मुजफ्फरनगर में दबंगों का आतंक, गोदाम में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला 2️⃣ ⚠️ लाठी-डंडे और चाकू से हमला, दो लोग गंभीर घायल — दिल्ली रेफर1
- खालापार के पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार पीड़ितों ने कहा नही मिल रहा इंसाफ, मुज़फ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के निवासी दर्जनों लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को खालापार क्षेत्र के कई लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और थाना खालापार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और केवल एक पक्ष के दबाव में काम कर रही है। पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की।1
- मुजफ्फरनगर। चरथावल–रोहाना मार्ग पर स्थित दलीपपूरा में मुख्य सड़क पर पड़ा कूड़े का ढेर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क के फैला कूड़ा यातायात को बाधित करने के साथ साथ आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का कारण रहा है।2