logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वीडियो बनाने बच्चों ने स्कूल में लहराया चाकू : सोशल मीडिया में खलबली, पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर की पूछताछ छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों से सामने आया यह वीडियो केवल कुछ “छपरी बच्चों” की शरारत भर नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर करारा तमाचा है। स्कूल की यूनिफॉर्म में, हाथों में चाकू लहराते छपरी बच्चों का दृश्य सवाल खड़ा करता है कि शिक्षा विभाग आखिर किस दुनिया में व्यस्त है? क्या विभाग का काम केवल आदेश निकालना, निरीक्षण की फाइलें भरना और उपलब्धियों के पोस्टर छपवाना रह गया है?सरकारी स्कूल, जो कभी अनुशासन, संस्कार और सुरक्षित माहौल के प्रतीक माने जाते थे, आज सोशल मीडिया रील्स और हथियारों के प्रदर्शन का मंच बनते जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और स्थानीय शिक्षा अधिकारी उस वक्त कहाँ थे? क्या बच्चों के बैग की कभी जांच होती है? क्या काउंसलिंग, नैतिक शिक्षा और निगरानी सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? यह वीडियो चेतावनी है अगर अब भी शिक्षा विभाग नींद में रहा, तो किताबों की जगह चाकू और कलम की जगह हिंसा अगली पीढ़ी की पहचान बन जाएगी।

22 hrs ago
user_Rameshwar sahu
Rameshwar sahu
रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
22 hrs ago

वीडियो बनाने बच्चों ने स्कूल में लहराया चाकू : सोशल मीडिया में खलबली, पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर की पूछताछ छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों से सामने आया यह वीडियो केवल कुछ “छपरी बच्चों” की शरारत भर नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर करारा तमाचा है। स्कूल की यूनिफॉर्म में, हाथों में चाकू लहराते छपरी बच्चों का दृश्य सवाल खड़ा करता है कि शिक्षा विभाग आखिर किस दुनिया में व्यस्त है? क्या विभाग का काम केवल आदेश निकालना, निरीक्षण की फाइलें भरना और उपलब्धियों के पोस्टर छपवाना रह गया है?सरकारी स्कूल, जो कभी अनुशासन, संस्कार और सुरक्षित माहौल के प्रतीक माने जाते थे, आज सोशल मीडिया रील्स और हथियारों के प्रदर्शन का मंच बनते जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और स्थानीय शिक्षा अधिकारी उस वक्त कहाँ थे? क्या बच्चों के बैग की कभी जांच होती है? क्या काउंसलिंग, नैतिक शिक्षा और निगरानी सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? यह वीडियो चेतावनी है अगर अब भी शिक्षा विभाग नींद में रहा, तो किताबों की जगह चाकू और कलम की जगह हिंसा अगली पीढ़ी की पहचान बन जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जोता रोड, छोटे तालाब के पास से आरोपी को अवैध रूप से देशी मदिरा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मौके से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब एवं ₹600 नगद जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। 📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) ✍️ संपादक: धीरेंद्र कुमार जायसवाल 👉 ऐसी ही ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए चैनल को लाइक 👍 करें, शेयर 🔄 करें और सब्सक्राइब 🔔 करना न भूलें।
    1
    तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है।
जोता रोड, छोटे तालाब के पास से आरोपी को अवैध रूप से देशी मदिरा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा मौके से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब एवं ₹600 नगद जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण)
✍️ संपादक: धीरेंद्र कुमार जायसवाल
👉 ऐसी ही ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए
चैनल को लाइक 👍 करें, शेयर 🔄 करें और सब्सक्राइब 🔔 करना न भूलें।
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र कुमार बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बोड़ला के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला अंतर्गत पुलिस चौकी पोंडी द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में प्रार्थी रूपेश जायसवाल, निवासी सुरजपुरा, चौकी पोंडी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके भांजे कृष्णा कुमार जायसवाल से शासकीय नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दिनांक 26.09.2023 से 25.02.2024 के मध्य कुल 12,62,000 रुपये की ठगी की गई है। रिपोर्ट पर थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी भागीरथी साहू को पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त होने के कारण औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपी हरिषंकर गजभिये एवं डोमार चंदेल घटना दिनांक से फरार पाए गए, जिनके विरुद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर संबंधित तहसील कार्यालयों से उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई है। फरार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार पृथक चालान प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी उमेश चंद्रा पिता रेशम लाल चंद्रा उम्र 30 वर्ष, निवासी अरसिया थाना जैजैपुर जिला शक्ति की पतासाजी की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर अंकसूची एवं अन्य मूल दस्तावेज प्राप्त करना तथा 05 लाख रुपये नगद लेना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से संबंधित दस्तावेज विधिवत जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी उमेश चंद्रा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी पोंडी के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, सहायक उप निरीक्षक बलदाऊ साहू, प्रधान आरक्षक खूबी साहू एवं आरक्षक क्रमांक 927 राहुल कश्यप का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा आर्थिक लेन-देन से बचें तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस चौकी को दें।
    1
    कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र कुमार बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बोड़ला के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला अंतर्गत पुलिस चौकी पोंडी द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
प्रकरण में प्रार्थी रूपेश जायसवाल, निवासी सुरजपुरा, चौकी पोंडी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके भांजे कृष्णा कुमार जायसवाल से शासकीय नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दिनांक 26.09.2023 से 25.02.2024 के मध्य कुल 12,62,000 रुपये की ठगी की गई है। रिपोर्ट पर थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी भागीरथी साहू को पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त होने के कारण औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपी हरिषंकर गजभिये एवं डोमार चंदेल घटना दिनांक से फरार पाए गए, जिनके विरुद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर संबंधित तहसील कार्यालयों से उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई है। फरार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार पृथक चालान प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी उमेश चंद्रा पिता रेशम लाल चंद्रा उम्र 30 वर्ष, निवासी अरसिया थाना जैजैपुर जिला शक्ति की पतासाजी की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर अंकसूची एवं अन्य मूल दस्तावेज प्राप्त करना तथा 05 लाख रुपये नगद लेना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से संबंधित दस्तावेज विधिवत जप्त किए गए।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी उमेश चंद्रा को  विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी पोंडी के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, सहायक उप निरीक्षक बलदाऊ साहू, प्रधान आरक्षक खूबी साहू एवं आरक्षक क्रमांक 927 राहुल कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा आर्थिक लेन-देन से बचें तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस चौकी को दें।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे EV स्कूटर में भाई-बहन को पुलिस गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
    1
    राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे EV स्कूटर में भाई-बहन को पुलिस गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • नाबालिग बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल शुक्रवार की रात 9:00 बजे से चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार *नाम आरोपी*– विक्की डहरिया पिता तीतऊ राम डहरिया उम्र 23 वर्ष निवासी इंद्रपुरी हिरी माइंस चकरभाठा बिलासपुर। *संक्षिप्त विवरण*– दिनांक 11.12.2025 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले गया है। जिसका थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपी और नाबालिग बालिका का पता तलाश किया गया पातासाजी के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त आरोपी नाबालिग के साथ रायपुर में निवास कर रहा है जिसे तत्काल टीम तैयार कर रायपुर से थाना चकरभाठा लाया गया। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया जिसे शुक्रवार साम 3 बजे के करीब विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है
    1
    नाबालिग बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
शुक्रवार की रात 9:00 बजे से चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
*नाम आरोपी*– विक्की डहरिया पिता तीतऊ राम डहरिया उम्र 23 वर्ष निवासी इंद्रपुरी हिरी माइंस चकरभाठा बिलासपुर।
*संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 11.12.2025 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले गया है। जिसका थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपी और नाबालिग बालिका का पता तलाश किया गया पातासाजी के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त आरोपी नाबालिग के साथ रायपुर में निवास कर रहा है जिसे तत्काल टीम तैयार कर रायपुर से थाना चकरभाठा लाया गया। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया जिसे शुक्रवार साम 3 बजे के करीब विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    59 min ago
  • उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल...
    1
    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल...
    user_Chetan Purena Tv Media
    Chetan Purena Tv Media
    पत्रकार पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • ▪️ लूट की झूठी सूचना देने वाला आवेदक गिरफ्तार ▪️ बीमा/मुआवजा प्राप्त करने के उद्देश्य से रची गई फर्जी लूट की कहानी का खुलासा ▪️ कथित लूटी गई ज्वेलरी आवेदक की दुकान से बरामद ▪️ लोक सेवक को झूठी सूचना देने पर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही थाना कुम्हारी में आवेदक नितेश देवांगन, निवासी ग्राम कुगड़ा द्वारा सूचना दी गई कि ज्वेलरी खरीदकर लौटते समय कुगड़ा रोड, सार्थक होम के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार अड़ाकर उससे सोने की ज्वेलरी एवं नगदी रकम लूट ली गई है। सूचना पर तत्काल थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, किंतु प्रार्थी द्वारा बताए गए किसी भी संदेही का फुटेज प्राप्त नहीं हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसने स्वीकार किया कि व्यापार में हुए नुकसान के कारण मुआवजा/बीमा राशि प्राप्त करने की नीयत से उसने लूट की झूठी सूचना दी थी तथा कथित लूटी गई ज्वेलरी उसकी स्वयं की दुकान में ही रखी हुई थी। आवेदक के बताए अनुसार ज्वेलरी बरामद की गई। उक्त कृत्य पर आवेदक के विरुद्ध लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने संबंधी वैधानिक कार्यवाही की गई तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। घटनास्थल : कुगड़ा रोड, सार्थक होम के पास, थाना कुम्हारी आरोपी का नाम : ▪️ नितेश देवांगन जप्त सामग्री : ▪️ सोने की ज्वेलरी (07 जोड़ी टाप्स, 05 जोड़ी बाली), कुल वजन लगभग 30 ग्राम सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी की पुलिस टीम एवं ACCU टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतर्क परीक्षण एवं पूछताछ से प्रकरण का त्वरित खुलासा हुआ। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस को झूठी अथवा भ्रामक सूचना न दें। झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है। किसी भी वास्तविक आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। —0000—
    1
    ▪️ लूट की झूठी सूचना देने वाला आवेदक गिरफ्तार
▪️ बीमा/मुआवजा प्राप्त करने के उद्देश्य से रची गई फर्जी लूट की कहानी का खुलासा
▪️ कथित लूटी गई ज्वेलरी आवेदक की दुकान से बरामद
▪️ लोक सेवक को झूठी सूचना देने पर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
थाना कुम्हारी में आवेदक नितेश देवांगन, निवासी ग्राम कुगड़ा द्वारा सूचना दी गई कि ज्वेलरी खरीदकर लौटते समय कुगड़ा रोड, सार्थक होम के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार अड़ाकर उससे सोने की ज्वेलरी एवं नगदी रकम लूट ली गई है। सूचना पर तत्काल थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, किंतु प्रार्थी द्वारा बताए गए किसी भी संदेही का फुटेज प्राप्त नहीं हुआ।
प्रार्थी की रिपोर्ट संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसने स्वीकार किया कि व्यापार में हुए नुकसान के कारण मुआवजा/बीमा राशि प्राप्त करने की नीयत से उसने लूट की झूठी सूचना दी थी तथा कथित लूटी गई ज्वेलरी उसकी स्वयं की दुकान में ही रखी हुई थी। आवेदक के बताए अनुसार ज्वेलरी बरामद की गई।
उक्त कृत्य पर आवेदक के विरुद्ध लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने संबंधी वैधानिक कार्यवाही की गई तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
घटनास्थल :
कुगड़ा रोड, सार्थक होम के पास, थाना कुम्हारी
आरोपी का नाम :
▪️ नितेश देवांगन
जप्त सामग्री :
▪️ सोने की ज्वेलरी (07 जोड़ी टाप्स, 05 जोड़ी बाली), कुल वजन लगभग 30 ग्राम
सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी की पुलिस टीम एवं ACCU टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतर्क परीक्षण एवं पूछताछ से प्रकरण का त्वरित खुलासा हुआ।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस को झूठी अथवा भ्रामक सूचना न दें। झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है। किसी भी वास्तविक आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • हथबंद क्षेत्र से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि हथबंद बिजली कार्यालय में नए घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ₹3500 लिए जा रहे हैं, जबकि रसीद मात्र ₹2100 की दी जा रही है। यानी ₹1400 की कथित अवैध वसूली की जा रही है। इसी प्रकार कृषि पंप के अस्थायी बिजली कनेक्शन में भी ₹3200 लेकर ₹2200 की रसीद देने का आरोप सामने आया है। लोगों का कहना है कि बिना उच्च अधिकारियों की जानकारी के ऐसा संभव नहीं है। क्या यह एक कर्मचारी की मनमानी है या फिर ऊपर से नीचे तक मिलीभगत? यह मामला छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा करता है। 👉 संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद 👉 सच्चाई के साथ अगली खबर जल्द प्रकाशित की जाएगी। 📢 खबर पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।
    1
    हथबंद क्षेत्र से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि हथबंद बिजली कार्यालय में नए घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ₹3500 लिए जा रहे हैं, जबकि रसीद मात्र ₹2100 की दी जा रही है।
यानी ₹1400 की कथित अवैध वसूली की जा रही है।
इसी प्रकार कृषि पंप के अस्थायी बिजली कनेक्शन में भी ₹3200 लेकर ₹2200 की रसीद देने का आरोप सामने आया है।
लोगों का कहना है कि बिना उच्च अधिकारियों की जानकारी के ऐसा संभव नहीं है।
क्या यह एक कर्मचारी की मनमानी है या फिर ऊपर से नीचे तक मिलीभगत?
यह मामला छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा करता है।
👉 संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद
👉 सच्चाई के साथ अगली खबर जल्द प्रकाशित की जाएगी।
📢 खबर पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • जेल से आने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से क्या कहा देखिए..
    1
    जेल से आने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से क्या कहा देखिए..
    user_Chetan Purena Tv Media
    Chetan Purena Tv Media
    पत्रकार पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • शादी का झांसा दे कर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर में दिनांक 6 जनवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत जिसमें प्रार्थी के साथ आरोपी हेमंत यादव पिता प्रहलाद यादव उम्र 25 वर्ष पता परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर द्वारा शादी का झांसा देकर वर्ष 2019 से लगातार शारीरिक शोषण करता रहा पीड़िता दिनांक 5 दिसंबर 2025 को हेमंत यादव ग्राम परसदा भ के घर गई जहां हेमंत यादव की मां बोड़सरहिंन और उसके मामा रामकुमार यादव के द्वारा जाति गत गाली गुप्तांग कर जान से मारने की धमकी दिए थे और शादी करने से इनकार कर दिए थे जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश प्राप्त कर फरार आरोपी हेमंत यादव का लोकेशन चरोदा भिलाई होने पर टीम रवाना किया गया आरोपी के मिलने पर थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया इसके बाद आरोपी को दिनांक शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है
    1
    शादी का झांसा दे कर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
थाना बिल्हा जिला बिलासपुर में दिनांक 6 जनवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत जिसमें प्रार्थी के साथ आरोपी हेमंत यादव पिता प्रहलाद यादव उम्र 25 वर्ष पता परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर द्वारा शादी का झांसा देकर वर्ष 2019 से लगातार शारीरिक शोषण करता रहा पीड़िता दिनांक 5 दिसंबर 2025 को हेमंत यादव ग्राम परसदा भ के घर गई जहां हेमंत यादव की मां बोड़सरहिंन और उसके मामा रामकुमार यादव के द्वारा जाति गत गाली गुप्तांग कर जान से मारने की धमकी दिए थे और शादी करने से इनकार कर दिए थे जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश प्राप्त कर फरार आरोपी हेमंत यादव का लोकेशन चरोदा भिलाई होने पर टीम रवाना किया गया आरोपी के मिलने पर थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया इसके बाद आरोपी को दिनांक शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.