Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंत्री जी नहीं पढ़ पा रहे है कि कितने पैसे लिखे है
Rahul katheriya
मंत्री जी नहीं पढ़ पा रहे है कि कितने पैसे लिखे है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by CITY NEWS1
- छिबरामऊ के तालग्राम थाना क्षेत्र के भवानी सराय गांव का रहने वाला एक व्यक्ति कथित तौर पर भाजपा व हिंदुओं पर अभद्र टिप्पणी वह गाली गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हिंदुओं एवं भाजपा पर अवध टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है ऐसे में स्थानीय लोगों में भारी रोस व्याप्त है और स्थानीय लोग अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- यह वीडियो सही जानकारी उद्देश्य के लिए बनाया गया है कुछ कोटेदार पैसे लेकर अनाज का वितरण कर रहे हैं इसीलिए हमारा आग्रह है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निशुल्क राशन प्राप्त हुआ SMS मिलता है अगर सरकार पैसे लेती है तो उसका मूल्य निर्धारित करें और SMS प्राप्त करने का मैसेज दें धन्यवाद,,1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *प्रेस नोट - थाना तिलहर* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक - 17.04.2026* *“थाना तिलहर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसे 02 खोखा कारतूस 315 बोर, नगद रुपये 700/- तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के कुशल नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस को मिली बडी सफलता । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 17.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निगोही की ओर से तिलहर की तरफ 03 व्यक्ति अवैध असलहों के साथ मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु आने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय पश्चात निगोही की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा टॉर्च के माध्यम से रुकने का संकेत दिया गया। संकेत के बावजूद तीनो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पीछा किए जाने के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके पश्चात तीनो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। एक फायर प्रभारी निरीक्षक श्री जुगुलकिशोर पाल व उ0नि0 प्रदीप कुमार के समीप से होकर गुजरा। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्तों द्वारा पुनः फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा सरकारी पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया तथा उ0नि0 हरकिशोर मौर्य द्वारा अपनी सरकारी 9 एम0एम0 पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया, जिससे 02 अभियुक्त घायल होकर मौके पर पकड़ लिये गये जबकि तीसरे अभियुक्त को सही अवस्था में गिरफ्तार किया गया । पहले अभियुक्त ने अपना नाम फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर बताया तथा दूसरे ने अपना नाम वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत बताया तथा तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर बताया अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 17.04.2026 को ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से समय लगभग 02.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त फत्ते के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नगद तथा अभियुक्त वाहिद खां के कब्जे से 01 अदद तमंचा , तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस व 400 रूपये नगद तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (रंग काला/लाल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851) बरामद हुई। उक्त संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 - 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त 1. फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. फत्ते पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर (घायल) 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत (घायल) 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* 1. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय:-* ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से दिनांक 17.04.2026 समय लगभग 02.10 बजे रात्रि *आपराधिक इतिहास अभियुक्त फत्ते-* 1. मु0अ0सं0- 43/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज शाहजहाँपुर 2. मु0अ0सं0 21/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 3. मु0अ0सं0 185/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 4. मु0अ0सं0 118/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 5. मु0अ0सं0 1360/17 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 265/2024 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 8. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त वाहिद:-* 1. मु0अ0सं0- 719/2016 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 482/2018 धारा 120बी/342/380/411/457 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहांपुर । 3. मु0अ0सं0 433/20 धारा 401 भादवि थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 435/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 714/2016 धारा 379 भादवि थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 580/2016 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 715/2016 धारा 379/399/401 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर । 8. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 9. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुन्ना कुरेशी* 1. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *अभियुक्तगण से माल बरामदगी का विवरण :-* 1. 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 2. बरामद तमंचो की नाल में फँसे 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 3. नकद 700/- रुपये 4. एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेंडर रंग काला व लाल रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-* 1. प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 2. प्रभारी निरीक्षक जुगुलकिशोर पाल तिलहर शाहजहाँपुर। 3. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री मनोज कुमार मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 4. उ0नि0 हरकिशोर मौर्य 5. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार 6. हे0का0 मो0 अहसान 7. हे0का0 सुनील कुमार4
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला सह सहयोजिका कांति देवी राजपूत4
- Post by CITY NEWS1
- कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के कपूरा पुर गांव में इंटरमीडिएट के छात्र प्रांशु राजपूत ने अपने घर के दूसरे मंजिल कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि प्रांशु राजपूत ने किसी अपने दोस्त को 8 महीने पहले 150000 रुपए उधार दिए थे जब प्रांशु ने अपने दोस्त से रुपए मांगे तो उसके दोस्त ने रुपए देने से मना किया इसी के कारण प्रांशु राजपूत मानसिक तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली प्रांशु राजपूत के पिताजी ने बताया की 15 4.26 को प्रांशु के दोस्त ने प्रांशु को रुपए देने को कहा था लेकिन आज उसको रुपए नहीं मिले इसके लिए प्रांशु ने आत्महत्या की बताया जा रहा है कि सुबह प्रांशु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था मैच खेल कर घर आया और वह सीधे दो मंजिल वाले मकान के कमरे में चला गया लगभग 1 घंटा बाद कमरे से न निकलने के बाद घर वालों ने छत पर पहुंचकर मकान का कमरा खोला तो प्रांशु राजपूत ने दुपट्टे के सारे कड़े में बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी1