सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: जिले के शिवालयों में गूंजे भक्ति के स्वर #महोबा सोमनाथ मंदिर पर 1026 ईस्वी में हुए प्रथम आक्रमण और मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जनपद महोबा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर के शिवालयों में भजन-कीर्तन, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक आयोजन किए गए। शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में लोक गायक शिवाकांत द्विवेदी एवं उनकी टीम ने भावपूर्ण शिव भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रामकुण्ड स्थित शिवालय में आचार्य कुंजबिहारी रिछारिया एवं अन्य आचार्यों द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। कबरई के शिवालय में बाल गायिकाओं समीक्षा और दीक्षा ने अपनी मधुर आवाज में शिव भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि चरखारी स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दृष्टिबाधित गायक आनंद कुमार ने भक्ति रस से सराबोर कर दिया। खरैला के श्रंगी ऋषि मंदिर में गायक इंद्रजीत सिंह तथा कुलपहाड़ के शिवालय में गायिका अनीता सक्सेना ने भी भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त जैतपुर क्षेत्र के बेलाताल स्थित शिवालय सहित जनपद के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे जिले में आयोजित इस पर्व ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और गौरव का भी संदेश दिया। #ikvnews #mahobainsight
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: जिले के शिवालयों में गूंजे भक्ति के स्वर #महोबा सोमनाथ मंदिर पर 1026 ईस्वी में हुए प्रथम आक्रमण और मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जनपद महोबा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर के शिवालयों में भजन-कीर्तन, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक आयोजन किए गए। शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में लोक गायक शिवाकांत द्विवेदी
एवं उनकी टीम ने भावपूर्ण शिव भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रामकुण्ड स्थित शिवालय में आचार्य कुंजबिहारी रिछारिया एवं अन्य आचार्यों द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। कबरई के शिवालय में बाल गायिकाओं समीक्षा और दीक्षा ने अपनी मधुर आवाज में शिव भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि चरखारी स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दृष्टिबाधित गायक आनंद कुमार ने भक्ति रस से सराबोर कर दिया। खरैला के श्रंगी ऋषि मंदिर में
गायक इंद्रजीत सिंह तथा कुलपहाड़ के शिवालय में गायिका अनीता सक्सेना ने भी भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त जैतपुर क्षेत्र के बेलाताल स्थित शिवालय सहित जनपद के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे जिले में आयोजित इस पर्व ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और गौरव का भी संदेश दिया। #ikvnews #mahobainsight
- देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें1
- Post by राजीव कुमार1
- सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? इलाज के बदले मांगे पैसे, वीडियो बना तो बैकफुट पर आए डॉक्टर1
- #महोबा गांव दुलारा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ग्रामीण मरीजों से लूट। उपचार के नाम पर बीमार महिला से दो सौ रुपए की अवैध उगाही। सीएमओ ने जांच उपरांत कार्रवाई की कही बात।1
- राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 👇👇👇👇 गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।3
- Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस1