Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? इलाज के बदले मांगे पैसे, वीडियो बना तो बैकफुट पर आए डॉक्टर
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? इलाज के बदले मांगे पैसे, वीडियो बना तो बैकफुट पर आए डॉक्टर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर जिले में भगवान परशुराम जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली। *शोभायात्रा की झलकियां:* - शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। - शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए और जय-जयकारे लगाए। - जिला मुख्यालय के सुभाष बाजार, किंग रोड होते हुए शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। - पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। परशुराम जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम और भंडारे का भी आयोजन किया गया।1
- गढ़ीमलहरा में युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने कार्यवाही की मांग को लेकर हाईवे किया जाम । मृतकों के परिजनों ने गैराज मलिक सहित मृतकों के साथ काम करने वाले साथियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं । पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है ।1
- बक्सवाहा। बड़ा मलहरा विधायक राम सिया भारती ने बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। विधायक ने विशेष रूप से लेबर रूम और महिला वार्ड का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। बेड व्यवस्था अस्त-व्यस्त थी और गंदे पानी की समस्या भी सामने आई। मरीजों और परिजनों को हो रही परेशानियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जब विधायक ने ड्यूटी रजिस्टर की मांग की, तो वह भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिला, जिससे व्यवस्थाओं पर और सवाल खड़े हो गए। इस लापरवाही पर विधायक ने जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *वाइट विधायक रामसिया भारती*1
- बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।1
- मौदहा (हमीरपुर)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती नगर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से डीजे और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धाभाव से शामिल हुए। बताया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। भगवान परशुराम अपने तप, त्याग और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं और वे समाज में न्याय एवं समता के प्रतीक माने जाते हैं। शोभायात्रा में शिवकुमार पाण्डेय, लालाराम निषाद, जगदीश व्यास, अनूप कुमार, आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु, अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी, राजेंद्र मधुपिया, मनोज कुमार, श्रीपाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई।3
- *आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।1
- हीटवेव के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई1
- हमीरपुर के कांशीराम कॉलोनी में बिजली कटौती को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा बिना सूचना के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं ¹। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली बिल बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान तहसील सभागार में भी जमकर हंगामा हुआ, जिससे हालात कुछ देर के लिए बेकाबू हो गए ² ³ ⁴। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर) भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।1