युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 130 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 130 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आपदा मित्र स्वयंसेवकों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन जिले के करीब 130 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे (आईएएस) ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रशासन और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ पूरा करने तथा अर्जित ज्ञान का उपयोग जनहित एवं आपदा राहत कार्यों में करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ललित उड्डे ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण में खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू), प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत एवं बचाव कार्य सहित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्लाटून कमांडेंट श्याम सिंह धुर्वे, प्लाटून कमांडेंट सुश्री अर्चना, विभागीय अधिकारी तथा प्रशिक्षण दल के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित "आपदा मित्र" के रूप में तैयार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ये स्वयंसेवक जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

- कटंगी-तिरोड़ी में पटवारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व कामकाज ठप, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल1
- खबासा टोल प्लाजा पर न्यूज़ नेशन 81 की दस्तक! खबासा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की शिकायतों के बाद न्यूज़ नेशन 81 की टीम मौके पर पहुंची। कैमरे के सामने संबंधित पक्ष से सवाल पूछे गए और टोल व्यवस्था, नियमों के पालन तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर जवाब मांगे गए। हमारा उद्देश्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जानकारी जनता तक पहुंचाना है। खबासा टोल प्लाजा पर न्यूज़ नेशन 81 की दस्तक! खबासा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की शिकायतों के बाद न्यूज़ नेशन 81 की टीम मौके पर पहुंची। कैमरे के सामने संबंधित पक्ष से सवाल पूछे गए और टोल व्यवस्था, नियमों के पालन तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर जवाब मांगे गए। हमारा उद्देश्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जानकारी जनता तक पहुंचाना है।1
- Seoni News: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल हुआ सक्रिय ,एसपी को सौंपा ज्ञापन1
- सिवनी में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत; किसानों के चेहरे खिले मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और सिवनी मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले करीब 10 दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी। वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी यह बारिश बेहद लाभदायक साबित हो रही है। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। फिलहाल जिले में बारिश का दौर शुरू हो चुका है और आगे भी अच्छी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।1
- युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में 31 जुलाई 2026 की शाम को आतंकवादियों ने एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों—दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना की गोली मारकर हत्या कर दी। इस कायराना लक्षित हमले (टारगेट किलिंग) में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में एक जुट होकर सभी ने इस छत्तीसगढ़ के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित की... #कवर्धा #कबीरधाम #छत्तीसगढ़ #श्रद्धांजलि #वीरसपूत दीपकरात्रे भूपेंद्रभैना JammuKashmir Kulgam TargetKilling TerrorAttack Tribute1
- पहला निरीक्षण है करके गलती माफ, अगली बार कमियां मिलीं तो लूंगा क्लास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर कुमार सत्यम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसी, बेंच, पेयजल और नए भवन के प्रस्ताव पर जोर1
- कटंगी क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3,700 किलो महुआ लाहन व 30 लीटर अवैध शराब जब्त1
- दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में चोरी... हनुमान जी का चांदी का मुकुट और पायल ले उड़े चोर,CCTV में कैद हुई वारदात, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राहीवाड़ा में हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े दो चोरों ने हनुमान जी का चांदी का मुकुट और पायल चुरा ली। इतना ही नहीं, दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी भी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।शाम को पुजारी के पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी चांदी का मुकुट लेकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। हैरानी की बात यह है कि सीसीटीवी में चोरी करने वाला एक युवक पहले से घायल दिखाई दे रहा है और उसका पैर टूटा हुआ है। इसके बावजूद उसने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।1
- अनियंत्रित आयसर ट्रक घर के सामने खड़े ट्रक से टकराया, चालक-परिचालक सुरक्षित सिवनी-मंडला मार्ग पर कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छुई में देर रात लगभग 2:00 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित आयसर ट्रक सड़क किनारे घर के सामने खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देर रात भीषण आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सन्न रह गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में आयसर ट्रक के चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू कर दी है।1