श्रावस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों की प्रतिदिन विभागवार समीक्षा की जाए और अंतिम तिथि वाले प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर डिफॉल्टर होने वाली शिकायतों की आख्या को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कर अपलोड करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने असंतुष्ट फीडबैक पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि आगामी बैठक में संतुष्ट फीडबैक कम पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गलत या तथ्यहीन जांच आख्या प्रेषित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की जा रही है, इसलिए सभी अधिकारी अनुश्रवण करें ताकि किसी भी दशा में त्रुटिपूर्ण या गुणवत्ताविहीन आख्या अपलोड न हो। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न की जाए, बल्कि अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। संवेदनशील और बार-बार आने वाले मामलों की मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारी स्वयं करेंगे। इसके अतिरिक्त, आयोग व आयुक्त कार्यालय से प्राप्त संदर्भों पर विशेष प्राथमिकता से अनुपालन करने तथा निस्तारण आख्या में स्पष्ट तथ्य, की गई कार्यवाही, स्पॉट मेमो और उपलब्ध साक्ष्य संलग्न करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

- श्रावस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों की प्रतिदिन विभागवार समीक्षा की जाए और अंतिम तिथि वाले प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर डिफॉल्टर होने वाली शिकायतों की आख्या को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कर अपलोड करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने असंतुष्ट फीडबैक पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि आगामी बैठक में संतुष्ट फीडबैक कम पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गलत या तथ्यहीन जांच आख्या प्रेषित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की जा रही है, इसलिए सभी अधिकारी अनुश्रवण करें ताकि किसी भी दशा में त्रुटिपूर्ण या गुणवत्ताविहीन आख्या अपलोड न हो। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न की जाए, बल्कि अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। संवेदनशील और बार-बार आने वाले मामलों की मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारी स्वयं करेंगे। इसके अतिरिक्त, आयोग व आयुक्त कार्यालय से प्राप्त संदर्भों पर विशेष प्राथमिकता से अनुपालन करने तथा निस्तारण आख्या में स्पष्ट तथ्य, की गई कार्यवाही, स्पॉट मेमो और उपलब्ध साक्ष्य संलग्न करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- बलरामपुर के पचपेड़वा में स्थित न्यू पब्लिक फार्मा स्टोर पर चार से पांच हजार रुपये में खुलेआम अबॉर्शन कराया जा रहा है। इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मेडिकल स्टोर के संचालक अरबाज खान खुलेआम गर्भपात कराने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। संचालक द्वारा सरेआम गर्भपात की बात स्वीकार करने का यह मामला सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रकरण की जांच में जुट गया है।1
- बहराइच के नवाबगंज अंतर्गत गोबिंदापुर पंडित के मजरा बक्शी गांव में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की स्मृति में बृहस्पतिवार को मातमी माहौल में बिस्वां मनाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने अलम और दुलदुल के साथ गमगीन माहौल में जंजीरों से मातम करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद, ताजिएदारों ने इन ताजियों को नवाबगंज के मनसुख गांव स्थित कर्बला में ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया। इस अवसर पर असफाक खान, पैगंबर खान, जैनुल आबेदीन, दिनेश कुमार और जावेद खान उपस्थित रहे। जुलूस और मातम के साथ-साथ गांव के लोगों ने अपने घरों में विशेष तौर पर फातिहा और कुरान खानी का भी आयोजन किया।1
- बहराइच के विकासखंड रिसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गोकुलपुर के मजरा रामजोत में अव्यवस्था का आलम यह है कि हल्की सी बारिश होने पर ही पूरा गांव तालाब में तब्दील हो जाता है। इस जलभराव के चलते स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह से दुश्वार हो गया है और उन्हें आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की इस बड़ी मुसीबत के बीच ग्राम प्रधान की गंभीर लापरवाही खुलकर सामने आई है, जिनकी अनदेखी के कारण ग्रामीणों को इस नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।1
- सोनम वांगचुक आखिरकार किसके लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं, इसे लेकर सवाल उठाया जा रहा है। वे अपनी जान जोखिम में डालकर यह कदम उठा रहे हैं, लेकिन उनका यह प्रयास किसके लिए है, यह सवाल बना हुआ है।1
- श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन और पारिवारिक विवाद से जुड़ी कुल 9 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन करके त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।1
- बलरामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का स्वागत किया।1
- Post by फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार1
- प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन स्थल से उनकी इच्छा के विरुद्ध हटा दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर उनके समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस घटना के बाद से विरोध प्रदर्शन और अधिक तेज हो गया है, साथ ही पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर एक नई बहस छिड़ गई है।1