सुपौल में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले के पिपरा से सामने आया है, जहाँ उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।सुपौल उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकेबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।बरामदगी: कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।उत्पाद विभाग ने कार और शराब को जब्त कर लिया है।"हमें सूचना मिली थी कि एक कार में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। पिपरा थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई, जिसे देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। जाँच जारी है और जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान करने और उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

- मधुबनी बड़ी खबर जिले के मधेपुर प्रखंड के अंतर्गत रहुआ संग्राम गांव निवासी समाजसेवी,राजेश कुमार सिंह, एवं नीतू सिंह, के पुत्र अभिनव सिंह के पुत्र,पुरे बारहवीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ है, पंचायत टॉपर बने हैं, पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है।1
- रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मधेपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च में डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के एसडीएम, एसडीपीओ, सभी थाना अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर मार्च कर सुरक्षा तैयारियों को परखा गया और आम लोगों में भरोसा कायम किया गया। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस बल का डिमॉन्स्ट्रेशन किया गया है। रामनवमी शोभायात्रा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक वीडियो या फोटो साझा करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा।4
- आवश्यक सूचना कोरिया पट्टी पुर्व वार्ड 4 महादलित टोला निवासी चापाकल निर्माण मरम्मत कार्य हेतु जिला अध्यक्ष शंभू कुमार द्वारा,1
- Post by Abhinandan kumar Yadav1
- kheari mandal maha bhoj1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- Post by Abhinandan kumar Yadav1
- भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के बाद अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलेगा। हालांकि 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर यात्रियों को लगभग पूरा पैसा वापस मिल सकता है। क्या यह फैसला यात्रियों के लिए सही है या परेशानी बढ़ाएगा? पूरी जानकारी देखिए Bihar News 24 पर।1
- खबर है सहरसा जिले के नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 8 भगवती स्थान से जहां विगत कई महीनों से सड़क मार्ग निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो भारी मंथर गति से चल रहा है जिससे सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। सड़क मार्ग की चौड़ाई बहुत कम है ऐसे में सामने से अगर चार पहिया वाहन आ जाए तो निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। सड़क मार्ग का निर्माण कार्य विगत कई महीनों से चल रहा है मगर अब तक पूरा नहीं किया गया है। दो दिन पहले बारिश होने के कारण सड़क मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है जिससे निकलना मुश्किल हो रहा है अगर बारिश के मौसम से पहले सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो यह सड़क पर बिल्कुल बाधित हो जाएगा।1