Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के धमसेना गाँव में स्थित निजी शिक्षण संस्थान के बच्चे ने 10+2 की परीक्षा में लहराया परचम
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के धमसेना गाँव में स्थित निजी शिक्षण संस्थान के बच्चे ने 10+2 की परीक्षा में लहराया परचम
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ayush Kumar1
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घास काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरह पीट दिया और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। बताया जा रहा है कि साहूगढ़ भगवानपुर निवासी बंटू यादव की पत्नी मुखरी देवी का पड़ोसी किरण देवी से घास काटने के दौरान झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद किरण देवी अपने पति पंकज यादव और बेटे ब्रजेश कुमार के साथ मुखरी देवी के घर में घुस गईं। जहां तीनों ने मिलकर महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जाते-जाते हमलावर घर में रखे नकद और आभूषण भी लेकर भाग गए। घायल महिला का इलाज मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट ---घायल महिला4
- गोगरी (खगड़िया): केडीएस कॉलेज, गोगरी के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “समृद्धि: फ्रॉम इकोनॉमिक इंडिकेटर टू इक्विटी सिलेक्शन” विषय पर सेबी की ट्रेनर डॉ शिखा गुप्ता का एकल व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ रोशन रवि के स्वागत भाषण से हुई। डॉ गुप्ता ने युवाओं को वित्तीय साक्षरता का महत्व बताते हुए कहा कि सही निवेश के लिए लक्ष्य तय करना, बजट बनाना और सोच-समझकर पैसा खर्च करना जरूरी है। उन्होंने महंगाई को आय का “चोर” बताते हुए निवेश को जरूरी बताया। उन्होंने शेयर बाजार, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी तथा जोखिम कम करने के लिए छोटे-छोटे निवेश पर जोर दिया। साथ ही चिट फंड और कम समय में पैसा दोगुना करने वाले लालच से बचने, केवल पंजीकृत कंपनियों व ब्रोकर के माध्यम से निवेश करने की बात कही। कार्यक्रम में करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंत में डॉ रमेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया1
- सहरसा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सत्तर कटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत निवासी अनार देवी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उनके पति बिशुमदेव शर्मा, जिनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी, मारपीट के एक मामले में सहरसा मंडल कारा में बंद थे। 13 जून 2025 को जेल के अंदर ही उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने समय बाद भी अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। अब पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- जिसमें शहरी और ग्रामीण महिलाओं ने आस्था का पर्व 4 दिन का सूर्य देव को जलाभिषेक करने के बाद संपन्न किया वहीं दूसरों और बताते चले की मधेपुरा जिले के विभिन्न पंचायत वहां प्रखंड में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी छठ पर्व मनाया।जिसमें मधुवन टेंटेगा के संतोष गोस्वामी जी के परिजन भी छठ पर्व मनाया।4
- सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे: वाद-विवाद प्रतियोगिता: “Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं। “विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे। “इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं। “कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता: “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं। “साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं। एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता: कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।3
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 निवासी खुशी कुमारी सौर बाजार थाना में अपने पति के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की बीते दिनों मेरा पति दीपक झा मेरे मायके आकर शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा कहने पर मेरे साथ मारपीट किया और जब मेरे मायके के अन्य सदस्य उसको रोका तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा शादी में मेरे मायके से जो भी कपड़े और जेवर मिला था सारा सामान में आग लगा दिया जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया जिसका कीमत लगभग दो लाख रुपए के आसपास होगा। ससुराल में भी मेरे साथ अकसर मारपीट करता था जिससे भयभीत होकर मैं अपने मायके सौर बाजार थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव वार्ड नंबर 9 में रहती हूं। आवेदन को लेकर सौर बाजार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया की आवेदन मिला है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ayush Kumar1
- रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपौल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। विशेष रूप से छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक, सुपौल के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन का संदेश साफ है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1