मधेपुरा में घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर महिला पर हमला, लूट का भी आरोप बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घास काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरह पीट दिया और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। बताया जा रहा है कि साहूगढ़ भगवानपुर निवासी बंटू यादव की पत्नी मुखरी देवी का पड़ोसी किरण देवी से घास काटने के दौरान झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद किरण देवी अपने पति पंकज यादव और बेटे ब्रजेश कुमार के साथ मुखरी देवी के घर में घुस गईं। जहां तीनों ने मिलकर महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जाते-जाते हमलावर घर में रखे नकद और आभूषण भी लेकर भाग गए। घायल महिला का इलाज मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट ---घायल महिला
मधेपुरा में घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर महिला पर हमला, लूट का भी आरोप बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घास काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरह पीट दिया और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। घायल महिला का इलाज
अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। बताया जा रहा है कि साहूगढ़ भगवानपुर निवासी बंटू यादव की पत्नी मुखरी देवी का पड़ोसी किरण देवी से घास काटने के दौरान झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद
के बाद किरण देवी अपने पति पंकज यादव और बेटे ब्रजेश कुमार के साथ मुखरी देवी के घर में घुस गईं। जहां तीनों ने मिलकर महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जाते-जाते हमलावर घर में रखे नकद और आभूषण
भी लेकर भाग गए। घायल महिला का इलाज मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट ---घायल महिला
- खबर है सहरसा जिले के नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 8 भगवती स्थान से जहां विगत कई महीनों से सड़क मार्ग निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो भारी मंथर गति से चल रहा है जिससे सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। सड़क मार्ग की चौड़ाई बहुत कम है ऐसे में सामने से अगर चार पहिया वाहन आ जाए तो निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। सड़क मार्ग का निर्माण कार्य विगत कई महीनों से चल रहा है मगर अब तक पूरा नहीं किया गया है। दो दिन पहले बारिश होने के कारण सड़क मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है जिससे निकलना मुश्किल हो रहा है अगर बारिश के मौसम से पहले सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो यह सड़क पर बिल्कुल बाधित हो जाएगा।1
- सुपौल जिले में सरकारी जमीन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सदर अंचलाधिकारी आनंद मंडल पर आरोप है कि उन्होंने दलालों के साथ मिलकर सरकारी जमीन के दस्तावेजों में अवैध तरीके से बदलाव (परिमार्जन) किया। यह मामला लोहियानगर चौक स्थित खाता संख्या 458 की जमीन से जुड़ा है, जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज थी। मामले की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अनियमितता सामने आने के बाद डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए CO आनंद मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि परिमार्जन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर जमीन के स्वरूप में बदलाव किया गया, जिससे निजी हित साधने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई है। डीएम सावन कुमार ने साफ कहा है कि सरकारी संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे जिले की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।1
- Post by Ayush Kumar1
- अच्छी शिक्षा चाहिए तो प्राइवेट स्कूल लीजिए अच्छी हवा शुद्ध चाहिए एयर प्यूरीफायर फायर लीजिए अच्छी पानी चाहिए तो फ्री फायर फिल्टर लीजिए सरकार क्या चीज के लिए बना है अभी तक समझ में नहीं आ1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र की बरमस गांव में मामूली को मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जोखिम खबर है1
- छातापुर: सुपौल में त्रिवेणीगंज,निर्मली और वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी,TLM मेला एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। पूरे जिले से पहुंचे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता,नवाचार और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 निवासी खुशी कुमारी सौर बाजार थाना में अपने पति के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की बीते दिनों मेरा पति दीपक झा मेरे मायके आकर शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा कहने पर मेरे साथ मारपीट किया और जब मेरे मायके के अन्य सदस्य उसको रोका तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा शादी में मेरे मायके से जो भी कपड़े और जेवर मिला था सारा सामान में आग लगा दिया जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया जिसका कीमत लगभग दो लाख रुपए के आसपास होगा। ससुराल में भी मेरे साथ अकसर मारपीट करता था जिससे भयभीत होकर मैं अपने मायके सौर बाजार थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव वार्ड नंबर 9 में रहती हूं। आवेदन को लेकर सौर बाजार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया की आवेदन मिला है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- सुपौल में रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पुतला दहन की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष SN मेहता की अध्यक्षता में किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। मौके पर कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों को रसोई गैस सस्ते दरों पर उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार में आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विमल यादव, जयप्रकाश चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, प्रमोद यादव और पीतांबर पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की और कहा कि यदि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता से भी इस मुद्दे पर जागरूक होने की अपील की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।1
- Post by मो फिजाकत1