नेपाल की बाढ़ में घिरा नन्हा हाथी… मां ने हर हाल में बचाया अपना बच्चा 🐘❤️ नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच दिल को छू लेने वाला एक दृश्य सामने आया। तेज बहाव और चारों ओर फैले पानी के बीच एक नन्हा हाथी बाढ़ में फंस गया। हालात बेहद मुश्किल थे, लेकिन उसकी मां ने अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ा। मां हाथी लगातार अपने बच्चे के आसपास डटी रही और उसे पानी के तेज बहाव से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती रही। कभी अपने शरीर से बच्चे को सहारा देती, तो कभी उसे सुरक्षित दिशा में ले जाने का प्रयास करती नजर आई। पानी का बहाव कितना भी तेज रहा हो, मां का हौसला उससे कहीं ज्यादा मजबूत था। यह दृश्य सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी प्रकृति के लिए मां की ममता की ताकत का प्रतीक है। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां किसी भी खतरे से लड़ सकती है—फिर चाहे सामने कितनी भी बड़ी चुनौती क्यों न हो। ❤️🐘 मां की ममता के आगे हर मुसीबत छोटी है। ईश्वर इस नन्हे हाथी और उसकी मां को सुरक्षित रखे। 🙏❤️ #नेपाल #बाढ़ #हाथी #नन्हाहाथी #मांकीममता #मातृत्व #ViralVideo #Nature #Emotional #MotherLove 🐘❤️🙏
नेपाल की बाढ़ में घिरा नन्हा हाथी… मां ने हर हाल में बचाया अपना बच्चा 🐘❤️ नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच दिल को छू लेने वाला एक दृश्य सामने आया। तेज बहाव और चारों ओर फैले पानी के बीच एक नन्हा हाथी बाढ़ में फंस गया। हालात बेहद मुश्किल थे, लेकिन उसकी मां ने अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ा। मां हाथी लगातार अपने बच्चे के आसपास डटी रही और उसे पानी के तेज बहाव से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती रही। कभी अपने शरीर से बच्चे को सहारा देती, तो कभी उसे सुरक्षित दिशा में ले जाने का प्रयास करती नजर आई। पानी का बहाव कितना भी तेज रहा हो, मां का हौसला उससे कहीं ज्यादा मजबूत था। यह दृश्य सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी प्रकृति के लिए मां की ममता की ताकत का प्रतीक है। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां किसी भी खतरे से लड़ सकती है—फिर चाहे सामने कितनी भी बड़ी चुनौती क्यों न हो। ❤️🐘 मां की ममता के आगे हर मुसीबत छोटी है। ईश्वर इस नन्हे हाथी और उसकी मां को सुरक्षित रखे। 🙏❤️ #नेपाल #बाढ़ #हाथी #नन्हाहाथी #मांकीममता #मातृत्व #ViralVideo #Nature #Emotional #MotherLove 🐘❤️🙏
- रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित हारून गिरफ्तार, 20 से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित हारून गिरफ्तार, 20 से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास पिहानी, हरदोई। रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिहानी पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद हारून पुत्र मो. शेर निवासी पंडरवा किला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,000 रुपये की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई थाना पिहानी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 435/26 के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक मोहम्मदी सराय, जनपद खीरी निवासी परवेज ने 25 अगस्त को पिहानी थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि हारून, इत्तिखार और दो अज्ञात लोगों ने उससे रंगदारी के रूप में रुपये मांगे। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसके चालक के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे पहले भी आरोपियों को 5,000 रुपये दिए जा चुके थे। मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 308(6) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी हारून को 2,000 रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। 20 से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार हारून का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ पिहानी थाने में वर्ष 2014 से 2026 तक 20 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें मारपीट, धमकी, लूट, गंभीर धाराओं के मामले, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आईटी एक्ट, खनन अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे भी शामिल हैं। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक राजेश यादव, हेड कांस्टेबल जय भारत, हेड कांस्टेबल आशीष सिंह, हेड कांस्टेबल अबू हादी खान, कांस्टेबल गगनवीर सिंह और कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव शामिल रहे।1
- शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद, हरदोई। बारावफात पर बुधवार को शाहाबाद नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। जुलूस के दौरान पूरा नगर धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रमुख मार्गों पर काफी चहल-पहल रही। जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस के संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।1
- ****आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर एमओआईसी का वेतन रोकने की चेतावनी*** 👉स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, 31 अगस्त तक जेएसवाई के लंबित भुगतान निपटाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर कड़े तेवर दिखाए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड, सीएम डैशबोर्ड और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सूची को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक बुलाकर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। जेएसवाई के भुगतान में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान में लंबित सभी भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निपटाए जाएं और आगे प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक लाभार्थियों का भुगतान अनिवार्य रूप से पूरा हो। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले संकेतकों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से काम हो और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कमियों को समय रहते दूर किया जाए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने और निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव, निगरानी और जन-जागरूकता अभियान तेज करने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।1
- स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।2
- ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS1
- हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।1
- 🇳🇵 नेपाल में तबाही का मंजर! भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, पानी ने सब कुछ अपने साथ बहा लिया। 😢1
- सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, विधायक रानू के भतीजे विवेक धार धार हथियार से हमला विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना, सिर में चोट लगने से विवेक घायल; पुलिस ने शुरू की जांच सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, विधायक रानू के भतीजे विवेक धार धार हथियार से हमला विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना, सिर में चोट लगने से विवेक घायल; पुलिस ने शुरू की जांच1
- ***जनपद में दूध में डिटर्जेंट! 30 लीटर नकली दूध बरामद** शाहजहांपुर/तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से करीब 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिससे खोया तैयार किया जा रहा था। छापेमारी में रिफाइंड सोयाबीन तेल, तरल डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिले। विभाग ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि मिलावटी दूध और खोया मौके पर नष्ट करा दिया गया। पूछताछ में आरोपी मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे ने कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने और प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बनाने की बात स्वीकार की। आरोप है कि यह दूध आसपास के दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र को भेजा जाता था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। बरेली के संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।1