सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा : ओमप्रकाश राजभर ,आजमगढ़। देउपुर बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में गौड़ महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश गौड़ ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करना और अपराधियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी के शासनकाल की पहचान रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को छलावा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के नेता घरों से निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। जो नेता पहले सड़कों पर दिखाई नहीं देते थे, वे अब लोगों के दरवाजे पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर इसका जवाब भी देगी। सम्मेलन में गौड़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा : ओमप्रकाश राजभर ,आजमगढ़। देउपुर बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में गौड़ महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश गौड़ ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करना और अपराधियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी के शासनकाल की पहचान रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को छलावा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के नेता घरों से निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। जो नेता पहले सड़कों पर दिखाई नहीं देते थे, वे अब लोगों के दरवाजे पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर इसका जवाब भी देगी। सम्मेलन में गौड़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क जनपद अम्बेडकरनगर में घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 🌊 बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। #अम्बेडकरनगर #घाघरा_नदी #बाढ़_अलर्ट #जिला_प्रशासन #BreakingNews #AmbedkarNagar1
- 2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार 2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार वंचित समाज को अधिकार और आरक्षण दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का किया दावा, गठबंधन में सीटों को लेकर बोले- बातचीत जारी है मऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मऊ नगर क्षेत्र स्थित एक निजी प्लाजा में 4 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में महेंद्र राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का उद्देश्य वंचित समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एसटी आरक्षण की लड़ाई सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी और उसके संगठन के नेता ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज आज पिछली कतार में खड़ा है, उसे आरक्षण और अधिकार दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का काम पार्टी करेगी। वहीं गठबंधन में पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल पर महेंद्र राजभर ने कहा कि इसको लेकर अभी बातचीत चल रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि जब निर्णय होगा तो इसकी जानकारी मीडिया और जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।1
- ससुरारी के कांड 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो 😂🤣1
- कोतवाली पुलिस ने टोटो चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार कोतवाली नगर पुलिस ने टोटो चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा (टोटो) बरामद की है। वहीं, एक आरोपी के पास से नाजायज चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, एसपी मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा था। कोतवाली नगर पुलिस ने सुबह 5 बजे सीओ कार्यालय मऊ के पास सड़क किनारे से चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशाद अहमद पुत्र नैसार अहमद, निवासी बुनकर कॉलोनी, थाना सरायलखंसी, उम्र करीब 30 वर्ष और सरफराज पुत्र अजीज उल हसन, निवासी औरंगाबाद सहन, थाना दक्षिण टोला, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मुलाकात जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने चोरी करने की योजना बनाई और 3 सितंबर की रात मुंशीपुरा यतीमखाना के पास से ई-रिक्शा चोरी कर उसे बेचने के लिए घूम रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर ली। तलाशी के दौरान सरफराज के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। चाकू के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।1
- ♥️♥️♥️♥️♥️❤️♥️🌹🌹💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️❤️♥️🌹🌹💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️1
- *युवाओं में राष्ट्रभाव और भारतीय संस्कार का होना जरूरी : संकर्षण जी* *बरहज में आयोजित हुआ "युवा संवाद" कार्यक्रम* *बरहज।* नगर स्थित बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज, देवरिया के बाबा राघवदास सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सहित समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमर्श गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रमुख तथा गोरखपुर विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संकर्षण जी ने कहा कि युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में करें। संस्कारवान एवं चरित्रवान युवा ही सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का आधार बन सकते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र, कर्तव्यबोध, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रारंभ में राष्ट्रगान तथा समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजू यादव, सह जिला प्रचारक दौलत जी, नगर कार्यवाह भवेश बरनवाल, डॉ. विनय तिवारी, हरिप्रकाश जायसवाल, संदीप मद्देशिया, विवेक वर्मा, प्रदुम्न वर्मा, किशन मद्देशिया, विनय मिश्र, रामकुमार 'संत जी', तेजनारायण यादव, डॉ.रामकुमार जी, सत्यनारायण पांडेय, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।3
- सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा : ओमप्रकाश राजभर आजमगढ़। देउपुर बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में गौड़ महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश गौड़ ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करना और अपराधियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी के शासनकाल की पहचान रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को छलावा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के नेता घरों से निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। जो नेता पहले सड़कों पर दिखाई नहीं देते थे, वे अब लोगों के दरवाजे पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर इसका जवाब भी देगी। सम्मेलन में गौड़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।1
- मऊ रेलवे पार्किंग में कथित अवैध वसूली का आरोप, AAP ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन मऊ रेलवे पार्किंग में कथित अवैध वसूली का आरोप, AAP ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन मऊ रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में कथित अवैध वसूली के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। AAP का आरोप है कि निर्धारित पार्किंग क्षेत्र से बाहर सड़क पर भी यात्रियों और वाहनों से कथित तौर पर शुल्क वसूला जा रहा है। पार्टी ने पार्किंग स्टैंड के नियमों, शुल्क और निर्धारित सीमा की जांच के साथ RPF और संबंधित रेलवे अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली या उन्हें परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सुधार नहीं होने पर पार्टी ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी भी दी है।1
- 🙏 मानवता की मिसाल ❤️ | मृत बंदर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार 🙏 📍 अम्बेडकरनगर | आलापुर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर निवासी बलराम सोनी के नेतृत्व में इंसानियत और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना की एक मिसाल देखने को मिली। 🐒 एक बंदर की मृत्यु के बाद बलराम सोनी के साथ सचिन सोनी, विशाल मद्धेशिया, रामू गौड़ एवं जगदीश प्रसाद सोनी ने मृत बंदर को सम्मानपूर्वक चहोड़ा घाट ले जाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। ❤️ जीव-जंतुओं के प्रति दया और सम्मान ही सच्ची मानवता की पहचान है। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। 🙏 आप भी इस नेक पहल को सलाम करें। ❤️🙏 #मानवता_की_मिसाल #अम्बेडकरनगर #आलापुर #बहिंगवा_जोगीपुर #चहोड़ा_घाट #बलराम_सोनी #मानवता #जीव_जंतुओं_के_प्रति_दया #इंसानियत1