logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*युवाओं में राष्ट्रभाव और भारतीय संस्कार का होना जरूरी : संकर्षण जी* *बरहज में आयोजित हुआ "युवा संवाद" कार्यक्रम* *बरहज।* नगर स्थित बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज, देवरिया के बाबा राघवदास सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सहित समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमर्श गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रमुख तथा गोरखपुर विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संकर्षण जी ने कहा कि युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में करें। संस्कारवान एवं चरित्रवान युवा ही सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का आधार बन सकते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र, कर्तव्यबोध, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रारंभ में राष्ट्रगान तथा समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजू यादव, सह जिला प्रचारक दौलत जी, नगर कार्यवाह भवेश बरनवाल, डॉ. विनय तिवारी, हरिप्रकाश जायसवाल, संदीप मद्देशिया, विवेक वर्मा, प्रदुम्न वर्मा, किशन मद्देशिया, विनय मिश्र, रामकुमार 'संत जी', तेजनारायण यादव, डॉ.रामकुमार जी, सत्यनारायण पांडेय, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_Namrata Shukla
Namrata Shukla
बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

*युवाओं में राष्ट्रभाव और भारतीय संस्कार का होना जरूरी : संकर्षण जी* *बरहज में आयोजित हुआ "युवा संवाद" कार्यक्रम* *बरहज।* नगर स्थित बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज, देवरिया के बाबा राघवदास सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सहित समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमर्श गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रमुख तथा गोरखपुर विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संकर्षण जी ने कहा कि युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने जीवन में राष्ट्र को

17eb369b-7788-42ea-8bcd-535ad8aef6b8

सर्वोपरि रखते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में करें। संस्कारवान एवं चरित्रवान युवा ही सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का आधार बन सकते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र, कर्तव्यबोध, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को

e2e3df84-0e51-4b47-bdef-d6365bd0065f

आत्मसात कर युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रारंभ में राष्ट्रगान तथा समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजू यादव, सह जिला प्रचारक दौलत जी, नगर कार्यवाह भवेश बरनवाल, डॉ. विनय तिवारी, हरिप्रकाश जायसवाल, संदीप मद्देशिया, विवेक वर्मा, प्रदुम्न वर्मा, किशन मद्देशिया, विनय मिश्र, रामकुमार 'संत जी', तेजनारायण यादव, डॉ.रामकुमार जी, सत्यनारायण पांडेय, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *युवाओं में राष्ट्रभाव और भारतीय संस्कार का होना जरूरी : संकर्षण जी* *बरहज में आयोजित हुआ "युवा संवाद" कार्यक्रम* *बरहज।* नगर स्थित बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज, देवरिया के बाबा राघवदास सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सहित समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमर्श गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रमुख तथा गोरखपुर विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संकर्षण जी ने कहा कि युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में करें। संस्कारवान एवं चरित्रवान युवा ही सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का आधार बन सकते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र, कर्तव्यबोध, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रारंभ में राष्ट्रगान तथा समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजू यादव, सह जिला प्रचारक दौलत जी, नगर कार्यवाह भवेश बरनवाल, डॉ. विनय तिवारी, हरिप्रकाश जायसवाल, संदीप मद्देशिया, विवेक वर्मा, प्रदुम्न वर्मा, किशन मद्देशिया, विनय मिश्र, रामकुमार 'संत जी', तेजनारायण यादव, डॉ.रामकुमार जी, सत्यनारायण पांडेय, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
    3
    *युवाओं में राष्ट्रभाव और भारतीय संस्कार का होना जरूरी : संकर्षण जी*

*बरहज में आयोजित हुआ "युवा संवाद" कार्यक्रम*

*बरहज।* नगर स्थित बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज, देवरिया के बाबा राघवदास सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सहित समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमर्श गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रमुख तथा गोरखपुर विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संकर्षण जी ने कहा कि युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में करें। संस्कारवान एवं चरित्रवान युवा ही सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का आधार बन सकते हैं।
    अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र, कर्तव्यबोध, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं।
    कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रारंभ में राष्ट्रगान तथा समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।
    इस अवसर पर डॉ. मंजू यादव, सह जिला प्रचारक दौलत जी, नगर कार्यवाह भवेश बरनवाल, डॉ. विनय तिवारी, हरिप्रकाश जायसवाल, संदीप मद्देशिया, विवेक वर्मा, प्रदुम्न वर्मा, किशन मद्देशिया, विनय मिश्र, रामकुमार 'संत जी', तेजनारायण यादव, डॉ.रामकुमार जी, सत्यनारायण पांडेय, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आईटीआई में गुणवत्ता बढ़े, हर माह लगें दो रोजगार मेले - डीएम युवाओं को कौशल के साथ रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास एवं आईटीआई विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिले के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ट्रेड में प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रशिक्षणार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक और तकनीकी दक्षता प्रदान की जाए, जिससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। स्थानीय जरूरत के अनुसार तैयार हों प्रशिक्षण कार्यक्रम कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की रुचि और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाए। आवश्यकता के अनुसार नए ट्रेड विकसित करने और प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सात आईटीआई में हर माह दो रोजगार मेले जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सात राजकीय आईटीआई में प्रत्येक माह कम से कम दो रोजगार मेले आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार मेलों में अधिक से अधिक युवाओं के साथ निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों और रोजगारदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। श्रमिकों को योजनाओं का मिले समय से लाभ श्रम विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने तथा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को समय से हितलाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में आईटीआई देवरिया के प्रधानाचार्य समेत जनपद के अन्य राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, कौशल विकास विभाग के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    आईटीआई में गुणवत्ता बढ़े, हर माह लगें दो रोजगार मेले - डीएम
युवाओं को कौशल के साथ रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास एवं आईटीआई विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ट्रेड में प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रशिक्षणार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक और तकनीकी दक्षता प्रदान की जाए, जिससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
स्थानीय जरूरत के अनुसार तैयार हों प्रशिक्षण कार्यक्रम
कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की रुचि और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाए। आवश्यकता के अनुसार नए ट्रेड विकसित करने और प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
सात आईटीआई में हर माह दो रोजगार मेले
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सात राजकीय आईटीआई में प्रत्येक माह कम से कम दो रोजगार मेले आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार मेलों में अधिक से अधिक युवाओं के साथ निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों और रोजगारदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
श्रमिकों को योजनाओं का मिले समय से लाभ
श्रम विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने तथा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को समय से हितलाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में आईटीआई देवरिया के प्रधानाचार्य समेत जनपद के अन्य राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, कौशल विकास विभाग के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • देवरिया के बेड पीजी महाविद्यालय में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा *15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम* देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज देवरिया में फल संरक्षण केंद्र, देवरिया के सहयोग से 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक श्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में अगले 15 दिन फल और सब्जियों के संरक्षण, प्रबंधन, प्रसंस्करण के साथ साथ उनसे बनने वाले उत्पादों के द्वारा कैसे हम रोजगार के अवसर सृजित कर सकते है, के बारे में प्रक्षिक्षण दिया जायेगा। आज के प्रथम दिन के मुख्य वक्ता प्रक्षिक्षण फल संरक्षण केंद्र, देवरिया प्रभारी श्री राजन प्रसाद यादव द्वारा प्रशिक्षुओं को फल संरक्षण की स्थाई और अस्थाई विधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
    1
    देवरिया के बेड पीजी महाविद्यालय में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
*15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम* 
देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज देवरिया में फल संरक्षण केंद्र, देवरिया के सहयोग से 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक श्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में अगले 15 दिन फल और सब्जियों के संरक्षण, प्रबंधन, प्रसंस्करण के साथ साथ उनसे बनने वाले उत्पादों के द्वारा कैसे हम रोजगार के अवसर सृजित कर सकते है, के बारे में प्रक्षिक्षण दिया जायेगा। आज के प्रथम दिन के मुख्य वक्ता प्रक्षिक्षण फल संरक्षण केंद्र, देवरिया प्रभारी श्री राजन प्रसाद यादव द्वारा प्रशिक्षुओं को फल संरक्षण की स्थाई और अस्थाई विधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित। बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है। पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित।

बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है।
पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    11 hrs ago
  • थाना सुरौली पुलिस की तत्परता से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था की गई बहाल थाना सुरौली पुलिस की तत्परता से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था की गई बहाल जनपद में हुई बारिश के उपरान्त थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत कतरारी से पकड़ी जाने वाले ग्राम सिंघही रोड पर पीपल का विशाल पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त होते ही थाना सुरौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। थाना सुरौली की उपनिरीक्षक ममता मिश्रा, आरक्षी राजू गुप्ता, आरक्षी गोविन्द यादव एवं महिला होमगार्ड सुमन द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर गिरे पीपल के पेड़ को हटवाने का कार्य कराया गया। पुलिस टीम एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सड़क को शीघ्र ही अवरोधमुक्त कराते हुए यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु रूप से बहाल कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया तथा राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा थाना सुरौली पुलिस की तत्परता एवं सहयोगात्मक कार्य की सराहना की गई।
    1
    थाना सुरौली पुलिस की तत्परता से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था की गई बहाल
थाना सुरौली पुलिस की तत्परता से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था की गई बहाल
जनपद में हुई बारिश के उपरान्त थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत कतरारी से पकड़ी जाने वाले ग्राम सिंघही रोड पर पीपल का विशाल पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त होते ही थाना सुरौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
थाना सुरौली की उपनिरीक्षक ममता मिश्रा, आरक्षी राजू गुप्ता, आरक्षी गोविन्द यादव एवं महिला होमगार्ड सुमन द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर गिरे पीपल के पेड़ को हटवाने का कार्य कराया गया। पुलिस टीम एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सड़क को शीघ्र ही अवरोधमुक्त कराते हुए यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु रूप से बहाल कराया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया तथा राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा थाना सुरौली पुलिस की तत्परता एवं सहयोगात्मक कार्य की सराहना की गई।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इंदौर से आगे निकला लखनऊ दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया। वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    2
    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास 
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में  यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास
वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
इंदौर से आगे निकला लखनऊ
दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया।
वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।
मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सेब की पेटियों और कैरेट में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, पांच गिरफ्तार सेब की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे 240 लीटर अवैध शराब, पांच गिरफ्तार सलेमपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा थ्री-व्हीलर ऑटो, बीयर के साथ 8 पीएम और ऑफिसर्स च्वाइस के 340 पाउच बरामद देवरिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक थ्री-व्हीलर ऑटो से 240.2 लीटर शराब बरामद की है। शराब को कैरेट और सेब की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छह सितंबर को सलेमपुर पुलिस चौकी मझौली राज के सामने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग के एक थ्री-व्हीलर ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो के पीछे रखे कैरेट और सेब की पेटियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद शराब में 8 पीएम के 290 पाउच, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 52.2 लीटर, ऑफिसर्स च्वाइस के 50 पाउच, प्रत्येक 180 एमएल, कुल नौ लीटर शामिल हैं। इसके अलावा किंगफिशर बीयर के 332 केन, प्रत्येक 500 एमएल, कुल 166 लीटर और बडवाइजर बीयर के 26 केन, प्रत्येक 500 एमएल, कुल 13 लीटर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी पूजा देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, पूनम देवी और पिंकु कुमार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सलेमपुर में मुकदमा अपराध संख्या 298/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार ले जाई जा रही थी शराब पुलिस के मुताबिक बरामद शराब को ऑटो में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में चार महिलाएं और एक युवक शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपित बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजय प्रजापति, कांस्टेबल विनोद पाल, अभिषेक कुशवाहा, अभिषेक यादव, महिला आरक्षी कांस्टेबल शिवांगी और महिला आरक्षी कांस्टेबल सीनू शामिल रहीं।
    1
    सेब की पेटियों और कैरेट में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, पांच गिरफ्तार
सेब की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे 240 लीटर अवैध शराब, पांच गिरफ्तार
सलेमपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा थ्री-व्हीलर ऑटो, बीयर के साथ 8 पीएम और ऑफिसर्स च्वाइस के 340 पाउच बरामद
देवरिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक थ्री-व्हीलर ऑटो से 240.2 लीटर शराब बरामद की है। शराब को कैरेट और सेब की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छह सितंबर को सलेमपुर पुलिस चौकी मझौली राज के सामने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग के एक थ्री-व्हीलर ऑटो को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ऑटो के पीछे रखे कैरेट और सेब की पेटियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद शराब में 8 पीएम के 290 पाउच, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 52.2 लीटर, ऑफिसर्स च्वाइस के 50 पाउच, प्रत्येक 180 एमएल, कुल नौ लीटर शामिल हैं। इसके अलावा किंगफिशर बीयर के 332 केन, प्रत्येक 500 एमएल, कुल 166 लीटर और बडवाइजर बीयर के 26 केन, प्रत्येक 500 एमएल, कुल 13 लीटर बरामद हुए।
पुलिस ने मौके से बिहार निवासी पूजा देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, पूनम देवी और पिंकु कुमार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सलेमपुर में मुकदमा अपराध संख्या 298/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिहार ले जाई जा रही थी शराब
पुलिस के मुताबिक बरामद शराब को ऑटो में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में चार महिलाएं और एक युवक शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपित बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजय प्रजापति, कांस्टेबल विनोद पाल, अभिषेक कुशवाहा, अभिषेक यादव, महिला आरक्षी कांस्टेबल शिवांगी और महिला आरक्षी कांस्टेबल सीनू शामिल रहीं।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में अवाया दुर्गा मंदिर के पास हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस वारदात में तीन किशोर घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित किशोर उभांव क्षेत्र के अवाया गांव के निवासी हैं—16 वर्षीय शिवम, 15 वर्षीय नीरज कुमार और 14 वर्षीय गोलू कुमार। सीयर सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार शिवम और नीरज के हाथ की नसें कटने की संभावना है, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, पेट में चोट झेलने वाले गोलू कुमार का प्राथमिक इलाज कर उसे घर भेज दिया गया है। पीड़ित परिजनों और मां ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में अवाया दुर्गा मंदिर के पास हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस वारदात में तीन किशोर घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित किशोर उभांव क्षेत्र के अवाया गांव के निवासी हैं—16 वर्षीय शिवम, 15 वर्षीय नीरज कुमार और 14 वर्षीय गोलू कुमार।
सीयर सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार शिवम और नीरज के हाथ की नसें कटने की संभावना है, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, पेट में चोट झेलने वाले गोलू कुमार का प्राथमिक इलाज कर उसे घर भेज दिया गया है।
पीड़ित परिजनों और मां ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.