ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल दागकर एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही देश के नेता किम जोंग उन ने अपने नए युद्धपोत से क्रूज प्रोजेक्टाइल परीक्षण की निगरानी की थी. इस कदम को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. जापान के समुद्री क्षेत्र के पास गिरी प्रोजेक्टाइलजापान के कोस्ट गार्ड के अनुसार दागा गया संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल समुद्र में गिर गया. जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने रक्षा मंत्रालय के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि प्रोजेक्टाइल देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर समुद्री क्षेत्र में गिरी.
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल दागकर एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही देश के नेता किम जोंग उन ने अपने नए युद्धपोत से क्रूज प्रोजेक्टाइल परीक्षण की निगरानी की थी. इस कदम को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. जापान के समुद्री क्षेत्र के पास गिरी प्रोजेक्टाइलजापान के कोस्ट गार्ड के अनुसार दागा गया संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल समुद्र में गिर गया. जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने रक्षा मंत्रालय के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि प्रोजेक्टाइल देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर समुद्री क्षेत्र में गिरी.
- स्कूलों का हाल ..! #EnglishMedium , जूनियर स्कूल .. 🤔🤬 स्कूलों में जो आजकल कल्चरल प्रोग्राम किया जा रहा है, वह सब #EktaKapoor से इंस्पायर टीचर नौकरी में है .! इन टीचरों को बिगाड़ एकता कपूर ने तो यह अब बिगड़ रही है नई पीढ़ी को ..! स्कूल के पढ़ाई से ज्यादा तो नाच, गाना, घूमना- फिरना हो गया है । Dharmendra Pradhan जी काश #भाजपा की सरकार होती देश मे तो ऐसा नही होता ..!1
- Happy2
- उरई में कठेरिया समाज का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, सांसद डिम्पल यादव ने 17 जोड़ों को दिया आशीर्वाद उरई (जालौन)। शहर में कठेरिया समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 17 कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी की सांसद Dimple Yadav ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।समारोह में दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधान में सजे-धजे मंच पर पहुंचे, जहां पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। जैसे ही सात फेरे और कन्यादान की रस्में पूरी हुईं, वहां मौजूद परिजनों और समाज के लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिक मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री, कपड़े और अन्य उपयोगी उपहार भी भेंट किए गए।अपने संबोधन में Dimple Yadav ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो पाता है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कठेरिया समाज द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाना है।समारोह के अंत में सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और समाज के लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।1
- चरखारी में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक1
- 📌प्रशासन और गैस एजेंसियों की ओर से लोगों को किया गया आश्वस्त,कि नहीं होंगी गैस की कोई कमी।1
- उरई (जालौन)। यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाने के संकल्प के साथ बुंदेलखंड की जल सहेलियों द्वारा निकाली गई लगभग 500 किलोमीटर लंबी ‘अविरल-निर्मल यमुना यात्रा’ का समापन दिल्ली के वासुदेव घाट पर हुआ। यह यात्रा 29 जनवरी को जालौन जनपद के पंचनदा धाम से शुरू हुई थी और कई जिलों व सैकड़ों गांवों से गुजरते हुए दिल्ली पहुंची। यात्रा में करीब 620 जल सहेलियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों को यमुना नदी की स्थिति से अवगत कराया और जल संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा के दौरान 32 से अधिक विद्यालयों में लगभग 34 हजार विद्यार्थियों तथा करीब 61 हजार लोगों को नदी संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।1
- गुरसराय क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र खड़ेनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुट्टा में बिजली व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पठान बाबा मंदिर के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण खराब हो गया है, जिससे आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में गांव की आबादी और बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं है। ज्यादा लोड पड़ने के चलते यह बार-बार खराब हो जाता है, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है और दैनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि खराब पड़े 25 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उन्हें और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- खण्ड विकास अधिकारी कुठौन्द के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खौला मोर्चा। जालौन के कुठौंद ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अरुण सिंह के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने बीडीओ पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधानों ने माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद निरंजन को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रधानों का आरोप है कि ब्लॉक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान के लिए बीडीओ द्वारा कमीशन की मांग की जाती है। उनका कहना है कि जिन ग्राम प्रधानों और ठेकेदारों द्वारा कमीशन दिया जाता है, उन्हीं के कार्यों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है, जबकि अन्य कार्यों के भुगतान में अनावश्यक देरी की जाती है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्राम पंचायतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते अब उन्हें सामूहिक रूप से विरोध करना पड़ा। प्रधानों ने विधायक से हस्तक्षेप कर पूरे मामले की जांच कराने और बीडीओ को पद से हटाने की मांग की है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव सुनीता देवी ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार, गम्भीर सिंह रिंकू सिंह श्याम सिंह, प्रशांत बाथम, बृजेश कुमार आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। ग्राम प्रधान की1
- उरई। यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स एसोसिएशन का दर्जा देने की घोषणा की। जालौन अब मान्यता प्राप्त 34वाँ जिला बन गया है। एसोसिएशन की ओर से अब पुराने खिलाड़ियों को मैदान में लाकर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी। अध्यक्ष पद पर विनयदीप तिवारी और सचिव का दीपेंद्र प्रताप सिंह दायित्व संभालेंगे। शहर के एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में यूपीवीसीए के पदाधिकारियों के अलावा शहर के पुराने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसोसिशन के पंजीकरण का प्रमाणपत्र जिले के पदाधिकारियों को सौंपा गया।1