logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Happy

15 hrs ago
user_Vijay Kumar
Vijay Kumar
चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
de5a41cd-d80f-4e52-8baf-9415e55e16c3

Happy

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हज़रत दीवान औलिया चिश्ती का 143वां उर्स का धूमधाम से शुभारम्भ
    1
    हज़रत दीवान औलिया चिश्ती का 143वां उर्स का धूमधाम से शुभारम्भ
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन। रात के अंधेरे में धड़ल्ले से गरज रहा जेसीबी का पंजा, सैकड़ों ट्रैक्टरों में भरकर निकाली जा रही मिट्टी। बिना अनुमति हो रही खुदाई, सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर। पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा मिट्टी का काला कारोबार। 🚜🚨
    1
    हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन।
रात के अंधेरे में धड़ल्ले से गरज रहा जेसीबी का पंजा, सैकड़ों ट्रैक्टरों में भरकर निकाली जा रही मिट्टी।
बिना अनुमति हो रही खुदाई, सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर।
पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा मिट्टी का काला कारोबार। 🚜🚨
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम इटौरा निवासी उमेश तिवारी पुत्र जागेश्वर प्रसाद तिवारी (उम्र लगभग 25 वर्ष) नाश्ता करने के लिए टोड़ी फतेहपुर गए हुए थे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन लोगों ने किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में उमेश तिवारी घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि तीनों लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें धमकी भी दी। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम इटौरा निवासी उमेश तिवारी पुत्र जागेश्वर प्रसाद तिवारी (उम्र लगभग 25 वर्ष) नाश्ता करने के लिए टोड़ी फतेहपुर गए हुए थे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन लोगों ने किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी।
मारपीट की घटना में उमेश तिवारी घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि तीनों लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें धमकी भी दी। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्कूलों का हाल ..! #EnglishMedium , जूनियर स्कूल .. 🤔🤬 स्कूलों में जो आजकल कल्चरल प्रोग्राम किया जा रहा है, वह सब #EktaKapoor से इंस्पायर टीचर नौकरी में है .! इन टीचरों को बिगाड़ एकता कपूर ने तो यह अब बिगड़ रही है नई पीढ़ी को ..! स्कूल के पढ़ाई से ज्यादा तो नाच, गाना, घूमना- फिरना हो गया है । Dharmendra Pradhan जी काश #भाजपा की सरकार होती देश मे तो ऐसा नही होता ..!
    1
    स्कूलों का हाल ..! 
#EnglishMedium , जूनियर स्कूल .. 🤔🤬
स्कूलों में जो आजकल कल्चरल प्रोग्राम किया जा रहा है, वह सब #EktaKapoor से इंस्पायर  टीचर नौकरी में है .! 
इन टीचरों को बिगाड़ एकता कपूर ने तो यह अब बिगड़ रही है नई पीढ़ी को ..! 
स्कूल के पढ़ाई से ज्यादा तो नाच, गाना, घूमना- फिरना हो गया है । 
Dharmendra Pradhan जी काश #भाजपा की सरकार होती देश मे तो ऐसा नही होता ..!
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • टहरौली के ग्राम घुरैया में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, भैंस और बकरियों की हुई जलकर मौत!
    1
    टहरौली के ग्राम घुरैया में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, भैंस और बकरियों की हुई जलकर मौत!
    user_Ajay verma Reporter
    Ajay verma Reporter
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर। शहर कोतवाली से महजगेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर 200 मीटर दूर स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। इस दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर यह पूरा बवाल काफी देर तक चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती आपस में मारपीट करते, पत्थर फेंकते और कुर्सियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    हमीरपुर। शहर कोतवाली से महजगेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर 200 मीटर दूर स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। इस दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गई।
हैरानी की बात यह रही कि शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर यह पूरा बवाल काफी देर तक चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती आपस में मारपीट करते, पत्थर फेंकते और कुर्सियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होते ही कस्बे की मस्जिदों में इबादत का माहौल बन गया था
    1
    रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होते ही कस्बे की मस्जिदों में इबादत का माहौल बन गया था
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एरच (झांसी)। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम इसकिल के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लभेरा निवासी शैलेंद्र अहिरवार और कालीचरण अहिरवार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम इसकिल के पास सामने से आ रही एक ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में उपनिरीक्षक सतपाल सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार और विवेक तिवारी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
    1
    एरच (झांसी)। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम इसकिल के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लभेरा निवासी शैलेंद्र अहिरवार और कालीचरण अहिरवार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम इसकिल के पास सामने से आ रही एक ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में उपनिरीक्षक सतपाल सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार और विवेक तिवारी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मौदहा, हमीरपुर। कस्बे के कई इलाकों में खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मर हादसों को खुली दावत दे रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा जगह-जगह चबूतरे बनाकर ट्रांसफार्मर तो स्थापित कर दिए गए, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न जाली लगाई गई और न ही तारबंदी की गई। ऐसे में ये ट्रांसफार्मर अब आमजन और बेजुबान पशुओं के लिए ‘मौत के ट्रांसफार्मर’ बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले जिन ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित तरीके से रखा गया था, उन्हें उसी स्थान पर चबूतरा बनाकर खुला और असुरक्षित कर दिया गया। इसका नतीजा यह है कि आए दिन पशु करंट की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। कस्बे के मथुरा मंदिर, उपरौस इमाम चौक, पठान बाबा कब्रिस्तान, ब्लॉक के बगल समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर बिना सुरक्षा घेराबंदी के ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनकी चपेट में आकर कई बार पशुओं की जान जा चुकी है, बावजूद इसके बिजली विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुले ट्रांसफार्मरों के आसपास बच्चों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यहां तक कि उपखंड अधिकारी का फोन तक रिसीव नहीं होता, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने बताया कि खुले ट्रांसफार्मरों में जाली लगाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। साथ ही कुछ नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाने हैं, जिनके साथ इन स्थानों पर भी सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च माह में ही कार्य शुरू हो सकता है। फिलहाल कस्बे में खुले ट्रांसफार्मर विभागीय लापरवाही की गवाही दे रहे हैं और लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा क्या?
    1
    मौदहा, हमीरपुर। कस्बे के कई इलाकों में खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मर हादसों को खुली दावत दे रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा जगह-जगह चबूतरे बनाकर ट्रांसफार्मर तो स्थापित कर दिए गए, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न जाली लगाई गई और न ही तारबंदी की गई। ऐसे में ये ट्रांसफार्मर अब आमजन और बेजुबान पशुओं के लिए ‘मौत के ट्रांसफार्मर’ बनते जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले जिन ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित तरीके से रखा गया था, उन्हें उसी स्थान पर चबूतरा बनाकर खुला और असुरक्षित कर दिया गया। इसका नतीजा यह है कि आए दिन पशु करंट की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
कस्बे के मथुरा मंदिर, उपरौस इमाम चौक, पठान बाबा कब्रिस्तान, ब्लॉक के बगल समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर बिना सुरक्षा घेराबंदी के ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनकी चपेट में आकर कई बार पशुओं की जान जा चुकी है, बावजूद इसके बिजली विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुले ट्रांसफार्मरों के आसपास बच्चों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यहां तक कि उपखंड अधिकारी का फोन तक रिसीव नहीं होता, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने बताया कि खुले ट्रांसफार्मरों में जाली लगाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। साथ ही कुछ नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाने हैं, जिनके साथ इन स्थानों पर भी सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च माह में ही कार्य शुरू हो सकता है।
फिलहाल कस्बे में खुले ट्रांसफार्मर विभागीय लापरवाही की गवाही दे रहे हैं और लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा क्या?
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.