logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर हमीरपुर। शहर कोतवाली से महजगेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर 200 मीटर दूर स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। इस दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर यह पूरा बवाल काफी देर तक चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती आपस में मारपीट करते, पत्थर फेंकते और कुर्सियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

12 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

हमीरपुर :गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर हमीरपुर। शहर कोतवाली से महजगेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर 200 मीटर दूर स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। इस दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर यह पूरा बवाल काफी देर तक चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती आपस में मारपीट करते, पत्थर फेंकते और कुर्सियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले और कुर्सियां भी फेंकी गईं। मारपीट के दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच आपसी विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ, जिसकी चपेट में आकर स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का है। 🚨
    1
    हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले और कुर्सियां भी फेंकी गईं।
मारपीट के दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच आपसी विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ, जिसकी चपेट में आकर स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का है। 🚨
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। शहर कोतवाली से महजगेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर 200 मीटर दूर स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। इस दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर यह पूरा बवाल काफी देर तक चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती आपस में मारपीट करते, पत्थर फेंकते और कुर्सियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    हमीरपुर। शहर कोतवाली से महजगेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में बवाल, चले लात-घूंसे और पत्थर 200 मीटर दूर स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। इस दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गई।
हैरानी की बात यह रही कि शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर यह पूरा बवाल काफी देर तक चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती आपस में मारपीट करते, पत्थर फेंकते और कुर्सियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मा.काशीराम जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने कांशीराम के सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठाई।
    1
    मा.काशीराम जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने कांशीराम के सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठाई।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा के रामदा होटल में नेशनल एंटी करप्शन कमिटी आफ इंडिया के जिला इकाई के पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र और आई कार्ड देकर नियुक्त किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की
    1
    बांदा के रामदा होटल में नेशनल एंटी करप्शन कमिटी आफ इंडिया के जिला इकाई के पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र और आई कार्ड देकर नियुक्त किया गया  और उज्जवल भविष्य की कामना की
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा । जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच कर गैस सिलेंडरों के उपयोग और वितरण व्यवस्था की पड़ताल की गई। जांच के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 कमर्शियल और 9 घरेलू श्रेणी के सिलेंडर थे। रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। यहां उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेंडर कमर्शियल श्रेणी के पाए गए और किसी भी प्रकार का घरेलू सिलेंडर परिसर में नहीं मिला। संयुक्त टीम ने संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आराधना इंडेन गैस एजेंसी में मौजूद लोगों ने समय पर गैस न मिलने की शिकायत की। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि टोकन किसी और के नाम पर जारी हुआ, जबकि गैस की डिलीवरी किसी अन्य व्यक्ति को कर दी गई। ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया, जिसके चलते एजेंसी संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कहीं भी जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
    1
    बांदा । जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच कर गैस सिलेंडरों के उपयोग और वितरण व्यवस्था की पड़ताल की गई। जांच के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 कमर्शियल और 9 घरेलू श्रेणी के सिलेंडर थे। रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। यहां उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेंडर कमर्शियल श्रेणी के पाए गए और किसी भी प्रकार का घरेलू सिलेंडर परिसर में नहीं मिला। संयुक्त टीम ने संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आराधना इंडेन गैस एजेंसी में मौजूद लोगों ने समय पर गैस न मिलने की शिकायत की। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि टोकन किसी और के नाम पर जारी हुआ, जबकि गैस की डिलीवरी किसी अन्य व्यक्ति को कर दी गई। ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया, जिसके चलते एजेंसी संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कहीं भी जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​गाजियाबाद/दिल्ली | रविवार, 15 मार्च 2026 ​विशेष संवाददाता: किसी माता-पिता के लिए इससे हृदयविदारक क्षण क्या होगा कि वे अपने ही जिगर के टुकड़े को 'अंतिम विदाई' देने के लिए अस्पताल ले जाएं, यह जानते हुए कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगा। गाजियाबाद के लोनी निवासी हरीश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से बिस्तर पर बेजान पड़े थे, रविवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) पहुंचाए गए। यहां मेडिकल बोर्ड की देखरेख में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर 'इच्छा मृत्यु' (पैसिव यूथेनेशिया) देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ​एक हादसे ने छीन ली थी मुस्कान ​घटना साल 2011 की है, जब हरीश चंडीगढ़ में पढ़ रहे थे। एक हादसे में वह चौथी मंजिल से गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। तब से हरीश न बोल सके, न हिल सके। वह एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए जिसे चिकित्सा विज्ञान में 'कोमा' कहा जाता है। देश के बड़े से बड़े अस्पताल हरीश को दोबारा खड़ा करने में नाकाम रहे। ​13 साल की तपस्या और खाली होती तिजोरी ​हरीश के पिता अशोक राणा ने अपने बेटे को वापस पाने के लिए अपनी जिंदगी की हर पाई खर्च कर दी। मां ने 13 सालों तक साये की तरह अपने बेटे की सेवा की, उसे नहलाने से लेकर खिलाने तक का हर काम एक नवजात शिशु की तरह किया। लेकिन जब आर्थिक संसाधन पूरी तरह खत्म हो गए और हरीश की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा, तो भारी मन से माता-पिता ने 'इच्छा मृत्यु' का कठिन विकल्प चुना। ​"सबको माफ करना, सबसे माफी मांगना..." ​रविवार की सुबह जब एम्बुलेंस हरीश को एम्स ले जाने के लिए उनके घर पहुंची, तो पूरा मोहल्ला फफक कर रो पड़ा। माता-पिता ने रुंधे गले और कांपते हाथों से अपने बेटे को विदा किया। सोशल मीडिया पर भी यह विदाई वायरल हो रही है, जहां लोग कह रहे हैं— "हरीश, अब सब कष्टों से मुक्त होकर जाओ।" कानूनी प्रक्रिया के तहत विदाई भारत में 'पैसिव यूथेनेशिया' (निष्क्रिय इच्छा मृत्यु) को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। हरीश का मामला भी इसी कानूनी दायरे में आता है। एम्स के डॉक्टरों की टीम और कानूनी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अब हरीश को शांतिपूर्ण मृत्यु की ओर ले जाया जा रहा है। ​संपादकीय टिप्पणी: हरीश राणा की कहानी केवल एक मेडिकल केस नहीं है, बल्कि यह माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम और हमारे देश की महंगी स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच पिसते आम आदमी की दास्तां भी है। 13 साल तक एक बेजान शरीर में जान तलाशने वाले इस परिवार का धैर्य वंदनीय है।
    1
    #Apkiawajdigital
​गाजियाबाद/दिल्ली | रविवार, 15 मार्च 2026
​विशेष संवाददाता: किसी माता-पिता के लिए इससे हृदयविदारक क्षण क्या होगा कि वे अपने ही जिगर के टुकड़े को 'अंतिम विदाई' देने के लिए अस्पताल ले जाएं, यह जानते हुए कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगा। गाजियाबाद के लोनी निवासी हरीश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से बिस्तर पर बेजान पड़े थे, रविवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) पहुंचाए गए। यहां मेडिकल बोर्ड की देखरेख में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर 'इच्छा मृत्यु' (पैसिव यूथेनेशिया) देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
​एक हादसे ने छीन ली थी मुस्कान
​घटना साल 2011 की है, जब हरीश चंडीगढ़ में पढ़ रहे थे। एक हादसे में वह चौथी मंजिल से गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। तब से हरीश न बोल सके, न हिल सके। वह एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए जिसे चिकित्सा विज्ञान में 'कोमा' कहा जाता है। देश के बड़े से बड़े अस्पताल हरीश को दोबारा खड़ा करने में नाकाम रहे।
​13 साल की तपस्या और खाली होती तिजोरी
​हरीश के पिता अशोक राणा ने अपने बेटे को वापस पाने के लिए अपनी जिंदगी की हर पाई खर्च कर दी। मां ने 13 सालों तक साये की तरह अपने बेटे की सेवा की, उसे नहलाने से लेकर खिलाने तक का हर काम एक नवजात शिशु की तरह किया। लेकिन जब आर्थिक संसाधन पूरी तरह खत्म हो गए और हरीश की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा, तो भारी मन से माता-पिता ने 'इच्छा मृत्यु' का कठिन विकल्प चुना।
​"सबको माफ करना, सबसे माफी मांगना..."
​रविवार की सुबह जब एम्बुलेंस हरीश को एम्स ले जाने के लिए उनके घर पहुंची, तो पूरा मोहल्ला फफक कर रो पड़ा। माता-पिता ने रुंधे गले और कांपते हाथों से अपने बेटे को विदा किया। सोशल मीडिया पर भी यह विदाई वायरल हो रही है, जहां लोग कह रहे हैं— "हरीश, अब सब कष्टों से मुक्त होकर जाओ।"  कानूनी प्रक्रिया के तहत विदाई
भारत में 'पैसिव यूथेनेशिया' (निष्क्रिय इच्छा मृत्यु) को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। हरीश का मामला भी इसी कानूनी दायरे में आता है। एम्स के डॉक्टरों की टीम और कानूनी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अब हरीश को शांतिपूर्ण मृत्यु की ओर ले जाया जा रहा है।
​संपादकीय टिप्पणी: हरीश राणा की कहानी केवल एक मेडिकल केस नहीं है, बल्कि यह माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम और हमारे देश की महंगी स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच पिसते आम आदमी की दास्तां भी है। 13 साल तक एक बेजान शरीर में जान तलाशने वाले इस परिवार का धैर्य वंदनीय है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा में सपा ने मनाई मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती, दलित-वंचित समाज के अधिकारों पर दिया जोर यूपी बांदा के निजामी पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महानायक मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के युवा क्रांतिकारी अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व MLC तिलक चंद अहिरवार और मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष और दलित-वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में कृष्णा देवी पटेल, उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी, किरण यादव, रजनी यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बांदा में सपा ने मनाई मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती, दलित-वंचित समाज के अधिकारों पर दिया जोर
यूपी बांदा के निजामी पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महानायक मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के युवा क्रांतिकारी अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व MLC तिलक चंद अहिरवार और मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार रहे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष और दलित-वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में कृष्णा देवी पटेल, उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी, किरण यादव, रजनी यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन। रात के अंधेरे में धड़ल्ले से गरज रहा जेसीबी का पंजा, सैकड़ों ट्रैक्टरों में भरकर निकाली जा रही मिट्टी। बिना अनुमति हो रही खुदाई, सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर। पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा मिट्टी का काला कारोबार। 🚜🚨
    1
    हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन।
रात के अंधेरे में धड़ल्ले से गरज रहा जेसीबी का पंजा, सैकड़ों ट्रैक्टरों में भरकर निकाली जा रही मिट्टी।
बिना अनुमति हो रही खुदाई, सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर।
पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा मिट्टी का काला कारोबार। 🚜🚨
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.