logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होटल-रेस्टोरेंट पर प्रशासन की छापेमारी घरेलू सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप बांदा । जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच कर गैस सिलेंडरों के उपयोग और वितरण व्यवस्था की पड़ताल की गई। जांच के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 कमर्शियल और 9 घरेलू श्रेणी के सिलेंडर थे। रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। यहां उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेंडर कमर्शियल श्रेणी के पाए गए और किसी भी प्रकार का घरेलू सिलेंडर परिसर में नहीं मिला। संयुक्त टीम ने संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आराधना इंडेन गैस एजेंसी में मौजूद लोगों ने समय पर गैस न मिलने की शिकायत की। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि टोकन किसी और के नाम पर जारी हुआ, जबकि गैस की डिलीवरी किसी अन्य व्यक्ति को कर दी गई। ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया, जिसके चलते एजेंसी संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कहीं भी जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

6 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

होटल-रेस्टोरेंट पर प्रशासन की छापेमारी घरेलू सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप बांदा । जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच कर गैस सिलेंडरों के उपयोग और वितरण व्यवस्था की पड़ताल की गई। जांच के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 कमर्शियल और 9 घरेलू श्रेणी के सिलेंडर थे। रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। यहां उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेंडर कमर्शियल श्रेणी के पाए गए और किसी भी प्रकार का घरेलू सिलेंडर परिसर में नहीं मिला। संयुक्त टीम ने संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आराधना इंडेन गैस एजेंसी में मौजूद लोगों ने समय पर गैस न मिलने की शिकायत की। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि टोकन किसी और के नाम पर जारी हुआ, जबकि गैस की डिलीवरी किसी अन्य व्यक्ति को कर दी गई। ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया, जिसके चलते एजेंसी संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कहीं भी जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #Apkiawajdigital ​फतेहपुर | रविवार, 15 मार्च 2026 ​गाजीपुर (फतेहपुर)। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक तरफ नशे में धुत दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ सरेआम बदसलूकी की, वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस ने न्याय देने के बजाय शिकायतकर्ता परिवार के ही 5 सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ​क्या है पूरी घटना? ​प्राप्त विवरण के अनुसार, शनिवार (14 मार्च) की रात बिझौली निवासी संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया। आरोप है कि संदीप ने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता की। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी संदीप भारी नशे की स्थिति में पाया गया। ​मदद मांगने वालों पर ही गिरी गाज ​हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय, शिकायत करने वाले शुक्ला पक्ष के लोगों को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के विरुद्ध आनन-फानन में एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ​ग्रामीणों में उबाल, उठ रहे सवाल ​क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पुलिस ने वास्तविक अपराधी को संरक्षण क्यों दिया? घर की महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस का यह 'अजीबोगरीब' न्याय क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि "जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और अपराधियों के बजाय पीड़ितों को दंडित किया जाए, तो जनता न्याय की गुहार कहां लगाए?" ​उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग ​शुक्ला परिवार की महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच और बेगुनाह सदस्यों की रिहाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या जिले के आला अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर खाकी की धूमिल होती छवि को बचाते हैं या न्याय यूं ही फाइलों में दबा रहेगा। ​नोट: इस खबर के प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ा है। विभाग की ओर से अभी तक इस 'एकतरफा' कार्रवाई पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
    1
    #Apkiawajdigital
​फतेहपुर | रविवार, 15 मार्च 2026
​गाजीपुर (फतेहपुर)। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक तरफ नशे में धुत दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ सरेआम बदसलूकी की, वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस ने न्याय देने के बजाय शिकायतकर्ता परिवार के ही 5 सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​क्या है पूरी घटना?
​प्राप्त विवरण के अनुसार, शनिवार (14 मार्च) की रात बिझौली निवासी संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया। आरोप है कि संदीप ने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता की। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी संदीप भारी नशे की स्थिति में पाया गया।
​मदद मांगने वालों पर ही गिरी गाज
​हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय, शिकायत करने वाले शुक्ला पक्ष के लोगों को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के विरुद्ध आनन-फानन में एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
​ग्रामीणों में उबाल, उठ रहे सवाल
​क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पुलिस ने वास्तविक अपराधी को संरक्षण क्यों दिया? घर की महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस का यह 'अजीबोगरीब' न्याय क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि "जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और अपराधियों के बजाय पीड़ितों को दंडित किया जाए, तो जनता न्याय की गुहार कहां लगाए?"
​उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग
​शुक्ला परिवार की महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच और बेगुनाह सदस्यों की रिहाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या जिले के आला अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर खाकी की धूमिल होती छवि को बचाते हैं या न्याय यूं ही फाइलों में दबा रहेगा।
​नोट: इस खबर के प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ा है। विभाग की ओर से अभी तक इस 'एकतरफा' कार्रवाई पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम करगुवां में नेशनल हाईवे-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र कृष्णपाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कृष्णपाल हर शनिवार की तरह शनिदेव मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद जब वह हाईवे पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। मृतक कृष्णपाल नवीन प्राथमिक विद्यालय करगुवां में कक्षा 3 का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    1
    झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम करगुवां में नेशनल हाईवे-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र कृष्णपाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कृष्णपाल हर शनिवार की तरह शनिदेव मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद जब वह हाईवे पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
मृतक कृष्णपाल नवीन प्राथमिक विद्यालय करगुवां में कक्षा 3 का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बांदा जिला के गौरी कला के गाव के एक घर मे दामाद ने लगाई आग #viral
    1
    बांदा जिला के गौरी कला के गाव के एक घर मे दामाद ने लगाई आग #viral
    user_Neelesh vishwakarma
    Neelesh vishwakarma
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले और कुर्सियां भी फेंकी गईं। मारपीट के दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच आपसी विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ, जिसकी चपेट में आकर स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का है। 🚨
    1
    हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले और कुर्सियां भी फेंकी गईं।
मारपीट के दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय निवासी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बारातियों के बीच आपसी विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ, जिसकी चपेट में आकर स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस का है। 🚨
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कुचेंदू ग्राम पंचायत मे बनी गौशाला में इस तरह की चिलचिलाती धूप और गर्मी से गौवंशों की प्यास से हालत खराब हो रही है। गौशाला में पानी पीने की व्यवस्थाएं पूरी तरह से धड़ाम है, जब इस विषय में ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा से बातचीत की गई, तो बताया कि पिछले फरवरी माह से गौशाला में लगा समरसेबल खराब पड़ा है, कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह व खंड विकास अधिकारी को लिखित में पत्र दे चुके हैं, और समस्या का समाधान कराए जाने की मांग किया है। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक समरसेबल बन नहीं पाया है। जिससे गोवंशों को पीने के लिए तालाब से समरसेबल के माध्यम से पानी पीने के लिए भर व्यवस्था की जाती है,। वहीं ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाया है, और कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह के द्वारा भूसा और अन्य सामग्री का भुगतान नहीं करवा रही हैं, जबकि ग्राम पंचायत के खाते में पर्याप्त धन करीब 11 लाख रुपए पड़ा हुआ है, और यह भी आरोप लगाया कि जब तक 50% कमीशन नहीं मिलेगा तब तक मैं भुगतान नहीं करूंगी, क्या कहा ग्राम प्रधान कमलेश वर्मा आप भी सुने
    1
    बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कुचेंदू ग्राम पंचायत मे बनी गौशाला में इस तरह की चिलचिलाती धूप और गर्मी से गौवंशों की प्यास से हालत खराब हो रही है। गौशाला में पानी पीने की व्यवस्थाएं पूरी तरह से धड़ाम है, जब इस विषय में ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा से बातचीत की गई, तो बताया कि पिछले फरवरी माह से गौशाला में लगा समरसेबल खराब पड़ा है, कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह व खंड विकास अधिकारी को लिखित में पत्र दे चुके हैं, और समस्या का समाधान कराए जाने की मांग किया है। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक समरसेबल बन नहीं पाया है। जिससे गोवंशों को पीने के लिए तालाब से समरसेबल के माध्यम से पानी पीने के लिए भर व्यवस्था की जाती है,। वहीं ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाया है, और कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह के द्वारा भूसा और अन्य सामग्री का भुगतान नहीं करवा रही हैं, जबकि ग्राम पंचायत के खाते में पर्याप्त धन करीब 11 लाख रुपए पड़ा हुआ है, और यह भी आरोप लगाया कि जब तक 50% कमीशन नहीं मिलेगा तब तक मैं भुगतान नहीं करूंगी, क्या कहा ग्राम प्रधान कमलेश वर्मा आप भी सुने
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    5 hrs ago
  • जय जय बुंदेलखंड 🙏 बुंदेलखंड पृथक राज्य को लेकर बांदा में गांव गांव - पांव पांव यात्रा में हजारों के संख्या में बुंदेली साथी उपस्थित हुए।। आप सभी साथी अगर जमीन में नहीं उतर सकते तो सोशल मीडिया के माध्यम से बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए आवाज उठाए ।। आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा 🙏 #bundelkhandnews #हम_तो_बुंदेली_हैं_जी #बुंदेलखंड #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य #जय_जय_बुंदेलखंड 🙏
    10
    जय जय बुंदेलखंड 🙏
बुंदेलखंड पृथक राज्य को लेकर बांदा में गांव गांव - पांव पांव यात्रा में हजारों के संख्या में बुंदेली साथी उपस्थित हुए।।
आप सभी साथी अगर जमीन में नहीं उतर सकते तो सोशल मीडिया के माध्यम से बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए आवाज उठाए ।।
आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा 🙏 
#bundelkhandnews #हम_तो_बुंदेली_हैं_जी #बुंदेलखंड #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य #जय_जय_बुंदेलखंड 🙏
    user_Adv Ankit Kumar Mishra
    Adv Ankit Kumar Mishra
    Lawyer अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मा.कांशीराम जी की जयंती पर सपा के द्वारा बहुजन समाज/ पीडीए दिवस समारोह का हुआ आयोजन।
    1
    मा.कांशीराम जी की जयंती पर सपा के द्वारा बहुजन समाज/ पीडीए दिवस समारोह का हुआ आयोजन।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​बड़वानी | शुक्रवार, 13 मार्च 2026 ​बड़वानी (ब्यूरो): शादियों के सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच बड़वानी की जिला कलेक्टर जयती सिंह ने एक सख्त और व्यावहारिक रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, बशर्ते उसका प्रबंधन सही ढंग से किया जाए। ​वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर ​कलेक्टर जयती सिंह ने सुझाव दिया कि बड़े आयोजनों और शादियों में जहां भारी मात्रा में ईंधन की खपत होती है, वहां केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर रहने के बजाय इंडक्शन चूल्हों और डीजल भट्टियों के उपयोग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल गैस सिलेंडरों पर दबाव कम होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी। ​रोटी-पराठे और ईंधन की बचत ​चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिन व्यंजनों (जैसे तंदूरी रोटी या पराठे) को बनाने में अधिक समय और ईंधन लगता है, उनके स्थान पर कम ईंधन खपत वाले विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के छोटे बदलावों से शादियों के सीजन में होने वाली गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सकती है। ​कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ​कलेक्टर ने गैस वितरकों को कड़ी चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण केंद्रों पर नियमित जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को निर्धारित दर पर ही सिलेंडर मिले। ​कलेक्टर का संदेश: ​"जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर्याप्त है। बस हमें इसके विवेकपूर्ण उपयोग और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है ताकि शादियों के सीजन में किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।"
    1
    #Apkiawajdigital
​बड़वानी | शुक्रवार, 13 मार्च 2026
​बड़वानी (ब्यूरो): शादियों के सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच बड़वानी की जिला कलेक्टर जयती सिंह ने एक सख्त और व्यावहारिक रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, बशर्ते उसका प्रबंधन सही ढंग से किया जाए।
​वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर
​कलेक्टर जयती सिंह ने सुझाव दिया कि बड़े आयोजनों और शादियों में जहां भारी मात्रा में ईंधन की खपत होती है, वहां केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर रहने के बजाय इंडक्शन चूल्हों और डीजल भट्टियों के उपयोग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल गैस सिलेंडरों पर दबाव कम होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी।
​रोटी-पराठे और ईंधन की बचत
​चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिन व्यंजनों (जैसे तंदूरी रोटी या पराठे) को बनाने में अधिक समय और ईंधन लगता है, उनके स्थान पर कम ईंधन खपत वाले विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के छोटे बदलावों से शादियों के सीजन में होने वाली गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सकती है।
​कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
​कलेक्टर ने गैस वितरकों को कड़ी चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण केंद्रों पर नियमित जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को निर्धारित दर पर ही सिलेंडर मिले।
​कलेक्टर का संदेश:
​"जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर्याप्त है। बस हमें इसके विवेकपूर्ण उपयोग और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है ताकि शादियों के सीजन में किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।"
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन। रात के अंधेरे में धड़ल्ले से गरज रहा जेसीबी का पंजा, सैकड़ों ट्रैक्टरों में भरकर निकाली जा रही मिट्टी। बिना अनुमति हो रही खुदाई, सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर। पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा मिट्टी का काला कारोबार। 🚜🚨
    1
    हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन।
रात के अंधेरे में धड़ल्ले से गरज रहा जेसीबी का पंजा, सैकड़ों ट्रैक्टरों में भरकर निकाली जा रही मिट्टी।
बिना अनुमति हो रही खुदाई, सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर।
पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा मिट्टी का काला कारोबार। 🚜🚨
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.