जय जय बुंदेलखंड 🙏 बुंदेलखंड पृथक राज्य को लेकर बांदा में गांव गांव - पांव पांव यात्रा में हजारों के संख्या में बुंदेली साथी उपस्थित हुए।। आप सभी साथी अगर जमीन में नहीं उतर सकते तो सोशल मीडिया के माध्यम से बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए आवाज उठाए ।। आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा 🙏 #bundelkhandnews #हम_तो_बुंदेली_हैं_जी #बुंदेलखंड #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य #जय_जय_बुंदेलखंड 🙏 जय जय बुंदेलखंड 🙏 बुंदेलखंड पृथक राज्य को लेकर बांदा में गांव गांव - पांव पांव यात्रा में हजारों के संख्या में बुंदेली साथी उपस्थित हुए।। आप सभी साथी अगर जमीन में नहीं उतर सकते तो सोशल मीडिया के माध्यम से बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए आवाज उठाए ।। आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा 🙏 #bundelkhandnews #हम_तो_बुंदेली_हैं_जी #बुंदेलखंड #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य #जय_जय_बुंदेलखंड 🙏
जय जय बुंदेलखंड 🙏 बुंदेलखंड पृथक राज्य को लेकर बांदा में गांव गांव - पांव पांव यात्रा में हजारों के संख्या में बुंदेली साथी उपस्थित हुए।। आप सभी साथी अगर जमीन में नहीं उतर सकते तो सोशल मीडिया के माध्यम से बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए आवाज उठाए ।। आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा 🙏 #bundelkhandnews #हम_तो_बुंदेली_हैं_जी #बुंदेलखंड #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य #जय_जय_बुंदेलखंड 🙏 जय जय बुंदेलखंड 🙏 बुंदेलखंड पृथक राज्य को लेकर बांदा में गांव गांव - पांव पांव यात्रा में हजारों के संख्या में बुंदेली साथी उपस्थित हुए।। आप सभी साथी अगर जमीन में नहीं उतर सकते तो सोशल मीडिया के माध्यम से बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए आवाज उठाए ।। आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा 🙏 #bundelkhandnews #हम_तो_बुंदेली_हैं_जी #बुंदेलखंड #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य #जय_जय_बुंदेलखंड 🙏
- संकल्प और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण आराधना गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने समय पर गैस न मिलने व टोकन में गड़बड़ी की शिकायत की,प्रशासन ने शुरू की जांच।1
- बांदा । जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच कर गैस सिलेंडरों के उपयोग और वितरण व्यवस्था की पड़ताल की गई। जांच के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 कमर्शियल और 9 घरेलू श्रेणी के सिलेंडर थे। रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। यहां उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेंडर कमर्शियल श्रेणी के पाए गए और किसी भी प्रकार का घरेलू सिलेंडर परिसर में नहीं मिला। संयुक्त टीम ने संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आराधना इंडेन गैस एजेंसी में मौजूद लोगों ने समय पर गैस न मिलने की शिकायत की। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि टोकन किसी और के नाम पर जारी हुआ, जबकि गैस की डिलीवरी किसी अन्य व्यक्ति को कर दी गई। ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया, जिसके चलते एजेंसी संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कहीं भी जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।1
- चित्रकूट मानिकपुर के झरी के के पास 2,60,000 रुपए के ठगी का शिकार हुआ भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग पहुंचा एसपी कार्यालय मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना अंतर्गत जारी फाटक के पास का बीती 6 दिसंबर 2025 का है जहां नकली सोना खरीदने के चक्कर में 260000 रुपए के ठगी का शिकार हुए भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग कर आज रविवार की सुबह 11:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा है सत्यम सिंह निवासी भदोही ने बताया कि बीती 6 दिसंबर 2025 को उसके जानने वाले शिव शंकर नाम के व्यक्ति द्वारा सोना देने के लिए उसे मानिकपुर बुलाया और झरी के पास ले जाकर उसे नकली सोना देकर उसका अपने 6 साथियों के साथ मिलकर उसे 260000 ले लिए जिसकी सूचना पीड़ित ने मानिकपुर पुलिस को दी सूचना मिलती मौके पर पहुंची पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और पांच अभियुक्त भाग निकले पीड़ित ने बताया कि उस पैसे में से उसे सिर्फ ₹10,000 मिला है पुलिस ने दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया था और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई पीड़ित कहना है कि न तो शेष अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और न ही उसका शेष पैसा मिला जिसको लेकर वह 3माह पुलिस के चक्कर काट रहा है और आज मामले में कार्रवाई की मांग कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है1
- #Apkiawajdigital गाजियाबाद/दिल्ली | रविवार, 15 मार्च 2026 विशेष संवाददाता: किसी माता-पिता के लिए इससे हृदयविदारक क्षण क्या होगा कि वे अपने ही जिगर के टुकड़े को 'अंतिम विदाई' देने के लिए अस्पताल ले जाएं, यह जानते हुए कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगा। गाजियाबाद के लोनी निवासी हरीश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से बिस्तर पर बेजान पड़े थे, रविवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) पहुंचाए गए। यहां मेडिकल बोर्ड की देखरेख में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर 'इच्छा मृत्यु' (पैसिव यूथेनेशिया) देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एक हादसे ने छीन ली थी मुस्कान घटना साल 2011 की है, जब हरीश चंडीगढ़ में पढ़ रहे थे। एक हादसे में वह चौथी मंजिल से गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। तब से हरीश न बोल सके, न हिल सके। वह एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए जिसे चिकित्सा विज्ञान में 'कोमा' कहा जाता है। देश के बड़े से बड़े अस्पताल हरीश को दोबारा खड़ा करने में नाकाम रहे। 13 साल की तपस्या और खाली होती तिजोरी हरीश के पिता अशोक राणा ने अपने बेटे को वापस पाने के लिए अपनी जिंदगी की हर पाई खर्च कर दी। मां ने 13 सालों तक साये की तरह अपने बेटे की सेवा की, उसे नहलाने से लेकर खिलाने तक का हर काम एक नवजात शिशु की तरह किया। लेकिन जब आर्थिक संसाधन पूरी तरह खत्म हो गए और हरीश की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा, तो भारी मन से माता-पिता ने 'इच्छा मृत्यु' का कठिन विकल्प चुना। "सबको माफ करना, सबसे माफी मांगना..." रविवार की सुबह जब एम्बुलेंस हरीश को एम्स ले जाने के लिए उनके घर पहुंची, तो पूरा मोहल्ला फफक कर रो पड़ा। माता-पिता ने रुंधे गले और कांपते हाथों से अपने बेटे को विदा किया। सोशल मीडिया पर भी यह विदाई वायरल हो रही है, जहां लोग कह रहे हैं— "हरीश, अब सब कष्टों से मुक्त होकर जाओ।" कानूनी प्रक्रिया के तहत विदाई भारत में 'पैसिव यूथेनेशिया' (निष्क्रिय इच्छा मृत्यु) को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। हरीश का मामला भी इसी कानूनी दायरे में आता है। एम्स के डॉक्टरों की टीम और कानूनी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अब हरीश को शांतिपूर्ण मृत्यु की ओर ले जाया जा रहा है। संपादकीय टिप्पणी: हरीश राणा की कहानी केवल एक मेडिकल केस नहीं है, बल्कि यह माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम और हमारे देश की महंगी स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच पिसते आम आदमी की दास्तां भी है। 13 साल तक एक बेजान शरीर में जान तलाशने वाले इस परिवार का धैर्य वंदनीय है।1
- Post by Ram Kripal1
- बांदा में सपा ने मनाई मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती, दलित-वंचित समाज के अधिकारों पर दिया जोर यूपी बांदा के निजामी पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महानायक मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के युवा क्रांतिकारी अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व MLC तिलक चंद अहिरवार और मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष और दलित-वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में कृष्णा देवी पटेल, उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी, किरण यादव, रजनी यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मा.कांशीराम जी की जयंती पर सपा के द्वारा बहुजन समाज/ पीडीए दिवस समारोह का हुआ आयोजन।1
- #Apkiawajdigital फतेहपुर | रविवार, 15 मार्च 2026 गाजीपुर (फतेहपुर)। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक तरफ नशे में धुत दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ सरेआम बदसलूकी की, वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस ने न्याय देने के बजाय शिकायतकर्ता परिवार के ही 5 सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्या है पूरी घटना? प्राप्त विवरण के अनुसार, शनिवार (14 मार्च) की रात बिझौली निवासी संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया। आरोप है कि संदीप ने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता की। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी संदीप भारी नशे की स्थिति में पाया गया। मदद मांगने वालों पर ही गिरी गाज हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय, शिकायत करने वाले शुक्ला पक्ष के लोगों को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के विरुद्ध आनन-फानन में एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों में उबाल, उठ रहे सवाल क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पुलिस ने वास्तविक अपराधी को संरक्षण क्यों दिया? घर की महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस का यह 'अजीबोगरीब' न्याय क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि "जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और अपराधियों के बजाय पीड़ितों को दंडित किया जाए, तो जनता न्याय की गुहार कहां लगाए?" उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग शुक्ला परिवार की महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच और बेगुनाह सदस्यों की रिहाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या जिले के आला अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर खाकी की धूमिल होती छवि को बचाते हैं या न्याय यूं ही फाइलों में दबा रहेगा। नोट: इस खबर के प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ा है। विभाग की ओर से अभी तक इस 'एकतरफा' कार्रवाई पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।1
- चित्रकूट सरधुवा के अमवा गांव में बिजली की तार जोड़ते समय करंट चपेट में आने से एक किशोर की मौत,बचाने के दौरान चचेरा भाई झुलसा मामला चित्रकूट जनपद के सरधुवा थाना क्षेत्र के अमवा गांव का आज शनिवार की दोपहर 2:00 बजे का है जहां करंट की चपेट में आने से एक किशोर की जिंदा जलकर मौत हो गई और उसे बचाने गया चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया मृतक 15 वर्षीय बुधराज निषाद पुत्र छोटेलाल निसाद के परिजनों ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई 28 वर्षीय सुनील निषाद के साथ गांव में ही गेहूं के खेत में लगे बिजली के खंभे में तार जोड़ने गए थे तभी तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से बुद्धराज के ऊपर आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगा जिसको बचाने गए सुनील को भी करंट लग गया और वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया जब तक परिजन उसे बचा पाते तब तक बुधराज की जलकर दर्दनाक मौत हो गई वही दोनों को जलता हुआ देख परिजन आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई पर किसी तरह से दोनों के ऊपर लगी आग को बुझाकर दोनों को राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां बुधराज को मृत घोषित कर दिया गया है और सुनील को प्रयागराज रेफर किया गया है बुधराज की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है1