बाराबंकी: चेहेल्लुम जुलूस के मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में नाराजगी, ग्राम प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप मसौली, बाराबंकी। ग्राम मसौली में चेहेल्लुम पर्व के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान ग्रामीणों और बाहर से आए जायरीन ने जुलूस मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। बड़ी ताजिया के साथ निकले इस जुलूस में हजारों लोग बाराबंकी: चेहेल्लुम जुलूस के मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में नाराजगी, ग्राम प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप मसौली, बाराबंकी। ग्राम मसौली में चेहेल्लुम पर्व के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान ग्रामीणों और बाहर से आए जायरीन ने जुलूस मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। बड़ी ताजिया के साथ निकले इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जुलूस मार्ग की साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायत की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। कई स्थानों पर भैंस का गोबर, गोबर मिला पानी और अन्य गंदगी फैली हुई थी, जिससे नंगे पैर चलने वाले अकीदतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेहेल्लुम के जुलूस में ताजिया के साथ बड़ी संख्या में लोग बिना चप्पल के चलते हैं, लेकिन रास्ते में फैली गंदगी के कारण उनके पैरों में गोबर और गंदा पानी लग रहा था। इससे बाहर से आए मेहमानों और जायरीन के बीच भी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों के अनुसार, जुलूस मार्ग पर रहने वाले लोगों ने स्थिति को संभालने के लिए स्वयं आगे आकर अंडों की ट्रे, दफ्ती और अन्य सामग्री बिछाकर रास्ते को चलने योग्य बनाया, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान को कम से कम धार्मिक आयोजन और बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग की पहले से साफ-सफाई करानी चाहिए थी। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों से पहले समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

- 🌧️📰 बाराबंकी में झमाझम बारिश से किसानों को मिली बड़ी राहत, धान की फसल में लौटी नई उम्मीद 🌾 बाराबंकी। मंगलवार सुबह से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कई दिनों से वर्षा की कमी के चलते धान की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन आज हुई अच्छी बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। 🌧️🌱 बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे धान की फसल को आवश्यक नमी मिलने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह वर्षा खरीफ सीजन की खेती के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे सिंचाई पर निर्भरता भी कम होगी और फसल की बढ़वार को गति मिलेगी। 🚜💧 कृषि कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कई स्थानों पर किसान खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति का जायजा लेते दिखाई दिए। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। 🌿😊 हालांकि, कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि फसलों के बेहतर विकास के लिए आने वाले दिनों में भी संतुलित वर्षा की आवश्यकता रहेगी। यदि मौसम अनुकूल बना रहता है तो इस वर्ष धान के उत्पादन को लेकर किसानों की उम्मीदें और मजबूत हो सकती हैं। 🌾📈 🌾 समय पर हुई बारिश ने बाराबंकी के अन्नदाताओं को राहत के साथ नई उम्मीद भी दी है।1
- झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें, 8 घायलः हिमाचल उत्तराखंड में बारिश लैंडस्लाइड से 252 सड़कें बंद; केरल में 4 दिन में 25 लोगों की जान गई1
- लखनऊ रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने बेतरतीब पार्किंग से लग रहा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से जनता परेशान लखनऊ। राजधानी में बेकाबू यातायात और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आम जनता को रोजाना भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। ताजा मामला रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने का है, जहां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों और फ्लाईओवर के नीचे फैली अव्यवस्था के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर के नीचे लोग बिना सोचे-समझे अपनी गाड़ियां पार्क कर चले जाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और यातायात बाधित होता है। रिजेंसी हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोग गाड़ियों को सही जगह लगाने के बजाय सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अस्पताल का मुख्य द्वार होने की वजह से इमरजेंसी स्थिति में आने वाली एंबुलेंस और गंभीर मरीजों की गाड़ियां भी इस जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- राहुल बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश में, रांची में जंतर-मंतर जैसा प्रोटेस्ट, चंपत बोले- मरते दम तक अयोध्या में रहूंगा राहुल गांधी का बयान: "RSS इतिहास बदलने की कोशिश में"संस्थानों पर कब्जा: नई दिल्ली में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सभी प्रमुख संस्थान इस समय RSS के नियंत्रण में हैं।इतिहास से छेड़छाड़: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS देश के इतिहास को बदलने और उसे कुचलने की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।छात्रों की पीड़ा: शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में गड़बड़ी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र आज सड़कों पर हैं। प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।2. रांची में जंतर-मंतर जैसा प्रोटेस्टपेपर लीक के खिलाफ गुस्सा: झारखंड की राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं (JPSC/JSSC) के पेपर लीक और युवाओं की अन्य मांगों को लेकर छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! अब महिलाओं को मिलेगा शादी जैसा कानूनी संरक्षण लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि यदि कोई रिश्ता विवाह जैसी प्रकृति का है, तो उसमें महिला के साथ क्रूरता, मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (पूर्व IPC धारा 498A) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से सुरक्षा देना है। केवल इसलिए कि किसी महिला ने औपचारिक विवाह नहीं किया है, उसे कानूनी संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता। इस फैसले से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों और कानूनी सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। #SupremeCourt #LiveInRelationship #WomenRights #BNS #Section85 #IPC498A #LegalNews #IndiaNews #BreakingNews #UPNews91
- 📰 लखनऊ: अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव, FIR दर्ज करने की मांग लखनऊ। अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोमतीनगर थाने में निहारिका त्रिपाठी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि मोहसिन हसन के विरुद्ध तीन दिनों के भीतर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा1
- 'मंगल मिलन' में PM मोदी का बड़ा संदेश! NDA सांसदों संग बनाई नई रणनीति | संसद सत्र संसद के मानसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सांसदों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की। इस बैठक को इस बार नया नाम "मंगल मिलन" दिया गया। इसका उद्देश्य सहयोगी दलों और सांसदों के बीच बेहतर तालमेल, संवाद और एकजुटता को मजबूत करना बताया जा रहा है। बैठक में संसद की रणनीति, सरकार के एजेंडे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। आखिर "मंगल मिलन" की शुरुआत क्यों की गई और इसके क्या राजनीतिक मायने हैं? जानिए इस रिपोर्ट में। ऐसी ही ताज़ा राजनीतिक खबरों के लिए UPNews 9 को Subscribe, वीडियो को Like और Share करना न भूलें। #PMModi #NarendraModi #NDA #MangalMilan #Parliament #MonsoonSession #BJP #Politics #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #UPNews91
- लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी जमीन विवाद में हत्या की गई है। शाम को अपने दोस्त के साथ गया। आधी रात लौटा तो नशे की हालत में था। सुबह जगाने गए तो वह बेसुध मिला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी जमीन विवाद में हत्या की गई है। शाम को अपने दोस्त के साथ गया। आधी रात लौटा तो नशे की हालत में था। सुबह जगाने गए तो वह बेसुध मिला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।1
- लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान: सीतापुर से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया लखनऊ में मंगलवार शाम करीब चार बजे सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब सीतापुर से ड्यूटी कर घर लौटे डॉक्टर पति ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में महिला पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्यपुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला जानकीपुरम सेक्टर-8 का है।1