Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Yadav
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेजा तहसील अंतर्गत मांडा थाना दिघिया चौकी अंतर्गत सराय खुर्द में स्कूली बच्चे का हुआ दिनदहाड़े अपरहण पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।प्राप्त जानकारी अनुसार प्रकाश शर्मा का पुत्र प्रतीक शर्मा उम्र 7 वर्ष निवासी सराय खुर्द का लड़का गुलाब पत्ती इंटरमीडिएट कॉलेज अकोढा में कक्षा एलकेजी का छात्र है सुबह स्कूल पढ़ने के लिए निकला जब 2:30 बजे छुट्टी हुई तो ड्राइवर छोड़ने घर पहुंचा घर के बाहर ही बच्चों का दादा खड़े थे तभी ड्राइवर ने लड़के को उतार दिया उसके बाद बगल में ही चार पहिया वाहन खड़ी थी पता पूछते पूछते ही बच्चे को हाथ छुड़ाकर गाड़ी में भर कर भाग निकले आनन फानन में परिजन मांडा थाना पर सूचना दिया मांडा थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे ।सूचना पर एसीपी मौके पहुंचकर रास्ते में लगे सीसीटीवी की खंगाला गया। सीसीटीवी में अल्टो गाड़ी हुआ कैद। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के पकरी सेवार में हैप्पी हिल्स फुटवियर की दुकान का उद्घाटन सुंदरकांड पाठ के आयोजनके साथ किया गया के साथ होली मिलन का भी आयोजन किया गया जिसमें गांव के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन सुनीत कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। वही सुंदरकांड पाठ के आयोजन में प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा भव्य तरीके से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसको लेकर लोगों ने काफी तारीफ की। यह आयोजन भगवान जिला इंटर कॉलेज के बगल किया गया। पुनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां सभी प्रकार के फैंसी हिल्स फुटवियर छूट के साथ उचित मूल्य पर सभी के लिए उपलब्ध है।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- राष्ट्रीय राजमार्ग व रामपुर घाट मार्ग पर सड़क हादसे मे बाइक सवार तीन घायल गोपीगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगीगंज बाजार व रामपुर घाट मार्ग पर शनिवार को अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना बाइक सवार अजमत 25 वर्ष निवासी रजपुरा नीरज 30 वर्ष खन्ना पुर भदोही तथा रुपेश 35 वर्ष निवासी कोइरौना घायल हो गए, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाl रजपुरा भदोही निवासी हारुन का पुत्र अजमत व खन्नापुर सिविल लाइन भदोही निवासी नीरज 30 बाइक से भदोही लौट रहे थे रास्ते मे जगीगंज के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर से टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, दूसरी घटना गोपीगंज रामपुर गंगा घाट मार्ग पर रामपुर कायस्थान के पास हुई जहा नीलगाय से बचने के प्रयास में रुपेश कुमार घायल हो गए, कोइरौना निवासी रुपेश लगन मे काम करने जा रहे थे l घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गयाl2
- अंधे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की उठी मांग मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के खौर गांव में बने अंधे (यू-टर्न) मोड़ पर पूर्व में हो चुके हादसों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लगातार दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों ने यहां शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधे मोड़ पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन पूरी तरह दिखाई नहीं देते। इसी कारण कई बार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसे हैं, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा है। बताया गया कि भटौती पहाड़ी से निकलने वाले ओवरलोड डंपर दिन-रात तेज गति से गुजरते रहते हैं। सड़क के एक तरफ तालाब और दूसरी ओर रिहायशी मकान होने से स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीण श्रीकांत यादव, अमित सिंह, जयराम यादव, विष्णु कुमार और राजू कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से अंधे मोड़ पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा ओवरलोड वाहनों की गति पर नियंत्रण कराने की मांग की है।1
- ग्राम सभा पालिकरणपुर का पिछले 4 वर्षों से गांव का मेन रास्ता खराब हैं यहीं रास्ता ग्राम पंचायत को भी जाता हैं फिर भी किसी अधिकारी नेता की नजर नहीं पड़ती हैं लीलापुर मार्ग से पूरे ग्राम सभा होते हुए सर्वशोखननाथ मंदिर तक यह रास्ता जाता जिसके कारण पूरा ग्राम सभा प्रभावित है यह रास्ता बनाना आती आवश्यक है कृपया सरकार से यह अनुराध है कि यह रास्ता बनाया जाय1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- मेजा क्षेत्र के रामनगर शिववंश सराय का पूरा मे भारतीया समाज के लोग रोड जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कृपा शंकर भारतीया के वजह से पुरे गाँव का आवा गमन बंद कर दिया गया है। फिलहाल सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाकर जांच पड़ताल में जुटे।1
- प्रयागराज में शनिवार को दिनदहाड़े LKG में पढ़ने वाले बच्चे का अपहरण हो गया। छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह स्कूल वैन से नीचे उतरा, दो बदमाशों ने उसे कार के भीतर खींच लिया और भाग निकले। ये किडनैपिंग बच्चे के दादा के सामने हुई। वे उसे रिसीव करने पहुंचे थे। वह कुछ ही दूरी पर खड़े थे। परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। बच्चे के पिता मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।1