Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आज आज़मगढ़ जनपद पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत नेता आलम बदी आजमी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और 'वन नेशन, वन एजुकेशन' जैसे बड़े-बड़े सुधारों की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वे आज तक समय पर प्रधानी (ग्राम पंचायत) के चुनाव तक नहीं करा पाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा सकती, वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात क्या करेगी।
Arun Pandey
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आज आज़मगढ़ जनपद पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत नेता आलम बदी आजमी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और 'वन नेशन, वन एजुकेशन' जैसे बड़े-बड़े सुधारों की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वे आज तक समय पर प्रधानी (ग्राम पंचायत) के चुनाव तक नहीं करा पाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा सकती, वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात क्या करेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आज आज़मगढ़ जनपद पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत नेता आलम बदी आजमी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और 'वन नेशन, वन एजुकेशन' जैसे बड़े-बड़े सुधारों की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वे आज तक समय पर प्रधानी (ग्राम पंचायत) के चुनाव तक नहीं करा पाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा सकती, वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात क्या करेगी।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) आजमगढ़ विभाग का सदस्यता अभियान 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष जिले में 78,500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विभाग संयोजक गौरव शर्मा, जिला संयोजक आदित्य गुप्ता, जिला छात्रा प्रमुख त्रिशिका श्रीवास्तव और जिला सदस्यता प्रमुख प्रत्युष राय ने इस अभियान की जानकारी दी। गौरव शर्मा ने बताया कि अभाविप शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। पिछले वर्ष आजमगढ़ में 47 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया था। जिला सदस्यता प्रमुख प्रत्युष राय के अनुसार, अभियान के तहत विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों के अलावा तकनीकी, मेडिकल, कृषि, विधि और प्रबंधन संस्थानों के विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ा जाएगा। "जहाँ-जहाँ परिसर, वहाँ-वहाँ परिषद" के माध्यम से प्रत्येक शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने का प्रयास रहेगा। सदस्यता अभियान के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए कार्यकर्ता घर-घर और विद्यालयों में जाकर छात्रों से संपर्क करेंगे।2
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच हर रोज़ नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान के माहौल पर तीखा तंज कसते हुए कहा गया है कि जंतर-मंतर को नाइट क्लब बना दिया गया है, जहाँ जाकर लोग मुफ़्त में नाच सकते हैं, जिससे सद्बुद्धि आएगी कि बच्चों की आखिर समस्या क्या है। विरोध प्रदर्शन के तरीकों पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि अगर यह सरकार हरामी है तो जेनजी (Gen Z) इनकी बाप है। इसके साथ ही यह टिप्पणी भी की गई है कि यूपी और बिहार के लोगों को शादी-ब्याह और लगन के इस सीज़न में डांस करने के लिए एक नया गाना मिल गया है, जिस पर अब इस सीज़न में डांस होगा।1
- वायरल वीडियो के सामने आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों का असली चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला है। अपनी मांगों को लेकर करीब एक महीने से लगातार आंदोलन कर रहे छात्रों ने इस घटनाक्रम को अपनी एक बड़ी जीत बताया है। इस पूरे एक महीने चले आंदोलन के दौरान छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार अपनी आवाज़ बुलंद करते रहे। टीवी24 न्यूज एक्सप्रेस (TV24 NEWS EXPRESS) की टीम भी जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से इस विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा हर अपडेट लगातार लोगों तक पहुंचाती रही है।1
- अतरौलिया के पेडरा गौशाला में फैली गंदगी को देखकर नायब तहसीलदार भड़क गए। गौशाला में व्यवस्था ठीक न मिलने और गंदगी पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारी ने केयरटेकर को जमकर फटकार लगाई।1
- Post by SONI DEVI1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ पहुंचकर निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे दिवंगत वरिष्ठ नेता आलम बदी आजमी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. आजमी के आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के पश्चात मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है तथा देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और कुप्रशासन से बुरी तरह त्रस्त है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है और किसानों, युवाओं तथा व्यापारियों की आवाज को दबाया जा रहा है।1