Shuru
Apke Nagar Ki App…
*🔥पश्चिम बंगाल: बांकुरा में आज ज़बरदस्त भीड़ देखी गई,* *🔥पश्चिम बंगाल: बांकुरा में आज ज़बरदस्त भीड़ देखी गई,* *लोग योगी आदित्यनाथ जी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे शहर में एनर्जी और जोश कमाल का था* *🔥कल का इंतज़ार है, क्योंकि PM नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर आने वाले हैं और इसे अगले लेवल पर ले जाएंगे 💁♂️💁♂️*
Republic Bharat news S.S.R.P
*🔥पश्चिम बंगाल: बांकुरा में आज ज़बरदस्त भीड़ देखी गई,* *🔥पश्चिम बंगाल: बांकुरा में आज ज़बरदस्त भीड़ देखी गई,* *लोग योगी आदित्यनाथ जी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे शहर में एनर्जी और जोश कमाल का था* *🔥कल का इंतज़ार है, क्योंकि PM नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर आने वाले हैं और इसे अगले लेवल पर ले जाएंगे 💁♂️💁♂️*
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🌺 *मोहराई गाँव के समस्त राजपुरोहित भाइयों एवं परिवारजनों को सादर प्रणाम सा* 🙏 हमें अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता के साथ सूचित करते हुए आनंद हो रहा है कि *राजपुरोहित वॉलीबॉल महासंग्राम – मोहराई 2026* का दो-दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर *विभिन्न गाँवों से पधारने वाले सम्मानित मेहमानों, खिलाड़ियों एवं अतिथियों* के स्वागत हेतु एक भव्य *स्वागत समारोह आयोजित* किया गया है। ✨ आप सभी मोहराई गाँव के समस्त राजपुरोहित परिवारों को *सपरिवार सादर आमंत्रण* है कि पधारकर इस मंगल अवसर की शोभा बढ़ाएँ एवं अतिथियों का स्वागत करें। *भोजन प्रसादी व्यवस्था लाभार्थी परिवार* *श्रीमान हीरसिंह जी, नरेशसिंह जी एवं करणसिंह जी* *सुपुत्र श्री सुरजमल जी* *की ओर से रहेगी।* 📍 *स्थान : गौशाला ग्राउंड, मोहराई* *दिनांक : 22-04-2026* 🕔 *समय : सायं 5:00 बजे* ⏰ *कार्यक्रम ठीक सायं 5 बजे प्रारंभ* होगा, अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि समय पर पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें। ☕ *चाय-नाश्ता* एवं *भोजन प्रसादी* की उत्तम व्यवस्था भी गौशाला ग्राउंड पर रहेगी। 🙏 अतः आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि सायंकाल पधारकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएँ। आपकी उपस्थिति हमारे लिए गौरव एवं सम्मान का विषय होगी। 🌺 *आयोजक* 🌺 *राजपुरोहित नवयुवक सेवा समिति – मोहराई*1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम बड़ी खबर: ब्यावर को मिली बड़ी सौगात: 70 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 24 अप्रैल से शुरू ब्यावर के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। शहर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर डी.आर. चौधरी के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 70 बेड का "ब्यावर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल" 24 अप्रैल को शुभारंभ होने जा रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन व सक्शन सुविधा बेड-टू-बेड उपलब्ध रहेगी। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक NICU सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच, सोनोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगी। जिसको लेकर डॉक्टर चौधरी ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य ब्यावर व आसपास के लोगों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सरवाड़ क्षेत्र में बड़ा हादसा 🚨 सरवाड़। निकटवर्ती गांव प्रतापपुरा से हींगतड़ा जाने वाले मार्ग पर सोमवार को बच्चों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि टेम्पो में एक निजी शिक्षण संस्थान के करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल बच्चों में— 12 वर्षीय अर्पित धाकड़ (पुत्र हेमराज, निवासी सोहनपुरा) 11 वर्षीय वंदना धाकड़ (पुत्री शंकर धाकड़, निवासी भीमपुरा) 5 वर्षीय नैना कुमावत (पुत्री भोजूराम, निवासी समेलिया) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सरवाड़ ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी ली। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। 🚑1
- रायपुर मुख्य बाजार में बढ़ती रफ्तार पर लगा ब्रेक, नगर पालिका ने बनाए स्पीड ब्रेकर बुधवार शाम 4,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर नगर पालिका द्वारा हाल ही में मुख्य बाजार क्षेत्र में नई सड़क का निर्माण करवाए जाने के बाद अब तेज गति से दौड़ते वाहनों पर नियंत्रण के लिए अहम कदम उठाया गया है। बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन गति और संभावित हादसों को देखते हुए नगर पालिका ने मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगवाए हैं। जानकारी के अनुसार, नई सड़क बनने के बाद वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे बाजार में आने-जाने वाले आमजन, व्यापारी और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर स्थापित किए, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जा सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में हमेशा भीड़भाड़ बनी रहती है। ऐसे में प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगने से वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। व्यापारियों का भी मानना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी था। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बाजार क्षेत्र में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।1
- AJMER पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छुरे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार1
- बाबा रामदेव मंदिर एवं गौसांई जी महराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन गणपति पुजन, पूण्यावाचन, मातृका पूजन, नांदी श्राग मण्डल व पीठो की पूजा, अग्नि स्थापना हवन के साथ ही ग्रह शांति यज्ञ में कई गणमान्य यजमानों ने आहुतियां देकर प्रदेश में अमन-चैन ओर सुख-समृद्धि की कामना की। 24 अप्रैल को आयोजित बाबा रामदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव" की तैयारियां जारी हैं। हजारों श्रद्धालुओं के आराध्य देव बाबा रामदेव के इस मंदिर में होने वाले आयोजन को लेकर ग्रामीणों और भक्तों में उत्साह है। आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीण तैयारियों में लगे हुए हैं। उनका उद्देश्य बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना है। आज निकलेगी कलश ओर शोभायात्रा - बुधवार को प्रातः 8.15 बजे कलश यात्रा, तोरण बान्धना, शाम धान्यनिवास ओर रात्रि में नामचीन गायकों द्वारा भजन संध्या होगी। इस दौरान हापूराम, गोरधनराम, भंवरलाल, कोजाराम चूणिया, नरेंद्र भाटीया, केसाराम, रमेश खीची, पुखाराम खीची, कोजाराम भाटीया, रतनाराम थिरोदा, दुर्गाराम खीची, जवरीलाल भाटिया, भुंडाराम, नथमल खीची, शिवराम थिरोदा, धनाराम, चेलाराम, पुखाराम चुणिया, सुनील भाटीया, श्यामलाल खीची, अणदाराम खीची, शेराराम, सेठाराम, भंवरलाल खीची, गोकलराम, श्रवण भाटीया, दिक्षांत खीची, बंशीलाल , कैलाश भाटीया, गायडराम भाटीया, बुधाराम सहित स्वजातीय लोग उपस्थित थे।1
- नागौर, 22 अप्रैल। जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में थाना खींवसर पुलिस टीम ने सरहद बैरावास क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया तथा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान अवैध खनन कार्य में उपयोग की जा रही लगभग 2.50 करोड़ रुपए कीमत की तीन एलएनटी एक्सकेवेटर मशीनें और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। इसके साथ ही खनन कार्य में लगे चार अन्य वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। मौके पर अवैध खनन करते पाए गए मोहनसिंह (30) निवासी शेषपुरा, जिला ब्यावर और राकेशसिंह (26) निवासी खेडादड़ी, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से अवैध खनन गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस और प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से व्हाट्सएप ग्रुप का उपयोग करते थे, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। इस मामले में थाना खींवसर में अवैध खनन के साथ संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में थाना अधिकारी अदीति उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और मशीनरी को जब्त किया। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- *🔥पश्चिम बंगाल: बांकुरा में आज ज़बरदस्त भीड़ देखी गई,* *लोग योगी आदित्यनाथ जी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे शहर में एनर्जी और जोश कमाल का था* *🔥कल का इंतज़ार है, क्योंकि PM नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर आने वाले हैं और इसे अगले लेवल पर ले जाएंगे 💁♂️💁♂️*1