प्रयागराज के चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई, जिसके बाद शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने अन्य कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नेताओं ने प्रमोद तिवारी के योगदान और कौशल की जमकर सराहना की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के सभी राजनेता उनके राजनीतिक कौशल के कायल हैं। कोअर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने भी उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के तौर पर प्रमोद तिवारी देश के शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं, और उनकी सेवाओं तथा विकास कार्यों से पूरा देश भली-भांति अवगत है। इस मौके पर फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज अख्तर अंसारी, हसीब अहमद, मानस शुक्ला, अरशद अली, दिवेंद्र कुमार, शकील अहमद, इश्तेयाक अहमद, अनिल गौड़, मो० हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, परवीन बानो, कामेश्वर सोनकर, संतोष मिश्रा, दरख़्शा कुरैशी, राकेश पटेल, मोहम्मद हसीन, विशाल सोनकर, तबरेज अहमद, सुशील मिश्रा, नफीस कुरैशी, कामेश्वर, सुबूर खान, रिंकू तिवारी, अफरोज अहमद, अल्तमश और मनोज पासी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रयागराज के चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई, जिसके बाद शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने अन्य कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नेताओं ने प्रमोद तिवारी के योगदान और कौशल की जमकर सराहना की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के सभी राजनेता उनके राजनीतिक कौशल के कायल हैं। कोअर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने भी उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के तौर पर प्रमोद तिवारी देश के शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं, और उनकी सेवाओं तथा विकास कार्यों से पूरा देश भली-भांति अवगत है। इस मौके पर फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज अख्तर अंसारी, हसीब अहमद, मानस शुक्ला, अरशद अली, दिवेंद्र कुमार, शकील अहमद, इश्तेयाक अहमद, अनिल गौड़, मो० हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, परवीन बानो, कामेश्वर सोनकर, संतोष मिश्रा, दरख़्शा कुरैशी, राकेश पटेल, मोहम्मद हसीन, विशाल सोनकर, तबरेज अहमद, सुशील मिश्रा, नफीस कुरैशी, कामेश्वर, सुबूर खान, रिंकू तिवारी, अफरोज अहमद, अल्तमश और मनोज पासी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन दहन' के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने नवाबगंज थाना क्षेत्र से जब्त किए गए 398.8 किलोग्राम (3.988 क्विंटल) अवैध गांजे को एक उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नष्ट किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 99 लाख 40 हजार बताई गई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त अपराध, पुलिस उपायुक्त गंगानगर तथा अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में की गई। इस कार्रवाई को नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) और नवाबगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, पूर्व में नवाबगंज थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। बरामद मादक पदार्थ को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजने पर इसके गांजा होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इसके बाद न्यायालय से एनडीपीएस एक्ट की धारा 52A के तहत आवश्यक अनुमति ली गई। साथ ही डीजीपी उत्तर प्रदेश और आईजी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्थल पर करीब तीन घंटे तक चली प्रक्रिया में इस गांजे को अग्नि के हवाले कर नष्ट किया गया। दहन की यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई, जिसकी निगरानी के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव, नवाबगंज थाना प्रभारी सहित नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऐसी ही कठोर और निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को नहीं रोक सकी। इस पावन अवसर पर भारी बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह बना रहा। इसी बीच वहाँ मानवता की भी एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली, जहाँ भीड़ ने मानवता का परिचय देते हुए एक एम्बुलेंस को निकलने के लिए तुरंत रास्ता दे दिया और उसका मार्ग बाधित नहीं होने दिया। श्रद्धा और सेवा के इस अद्भुत तालमेल को देखकर हर ओर 'जय जगन्नाथ' का जयघोष हो रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोकप्रिय जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जल बचाने की शपथ ली है। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों से विशेष अनुरोध किया कि हम सभी लोग अपने दोस्तों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डीजीपी के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े 18 संदिग्ध बैंक खातों का खुलासा किया है, जिनमें प्रारंभिक जांच के दौरान करीब 110 करोड़ रुपये के भारी-भरकम लेनदेन का पता चला है। यह कार्रवाई नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 182 शिकायतों के आधार पर शुरू की गई थी। जांच के सिलसिले में पुलिस ने 16 राज्यों तक फैले विस्तृत साइबर नेटवर्क की पड़ताल की और 124 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि कई लोग महज कमीशन के लालच में आकर अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा देते थे। इसके बाद ठग इन खातों का इस्तेमाल करोड़ों रुपये की ठगी की रकम के लेनदेन के लिए करते थे। इस पूरे मामले में प्रयागराज के मुट्ठीगंज, पुरामुफ्ती, धूमनगंज, कोरांव, कीडगंज, सिविल लाइंस और साइबर थाना स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।1
- प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र के अंतर्गत चिपौधा गांव स्थित अंबेडकर नगर बस्ती में गुरुवार को समाजसेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। यहाँ समाजसेविका अर्चना पासी द्वारा एक निजी कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत लगभग 35 गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को पेन, कॉपी, किताब, स्कूल बैग सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेविका अर्चना पासी ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी बच्चा केवल अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार जारी रखने का भरोसा दिया। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आनंद राव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे बच्चों की मदद करनी चाहिए। कोचिंग सेंटर के अध्यापक कमल और अध्यापिका आसिमा ने भी इसे बच्चों का मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया। इस कार्यक्रम में अभिभावक चिंतामणि, सूरज कुमार, बाबू लाल, शीला देवी और रामसखी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना पासी की टीम के मीडिया प्रभारी पवन कुमार, सलाहकार प्रांशु कुमार, कार्यवाहक ललित तथा सुनील सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देने के साथ हुआ।1
- प्रयागराज में भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा राजशाही ठाट के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन ने मयूर पंख जड़ित सोने व चांदी के मुकुट और राजस्थान से आई रत्न जड़ित पोशाक धारण की थी। रथ के शिखर पर नगीनों से जड़े दो तोते सुशोभित थे, और सत्य, धर्म, न्याय व कर्म के प्रतीक के रूप में चार श्वेत अश्व रथ के ऊपर बैठे थे। भगवान जगन्नाथ अपने हाथों में कमल पुष्प, गदा, चक्र और भ्राता बलभद्र हल धारण किए हुए थे। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु 100 फीट लंबे नाग वासुकी नामक रस्सी से रथ को खींच रहे थे, जिसमें महिलाओं और बच्चों के बीच रथ खींचने की होड़ लगी रही। रथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ जी की विशेष आरती उतारी गई। इस आरती में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, उदय प्रताप सिंह, सांसद उज्जवल रमण सिंह सहित कई दर्जन पार्षद, ट्रस्ट के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भव्य रथ यात्रा हाटकेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर एस सी बसु रोड, चमेली बाई धर्मशाला, हीवेट रोड, जॉनसेन गंज, घंटाघर, बताशा मंडी, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, राम भवन, मुट्ठीगंज, सत्तीचौरा, बलुआ घाट और कटघर होते हुए प्रयागेश्वर नाथ मंदिर जगन्नाथ धाम काशीराज नगर, कटघर में जाकर विराम लेगी। इस रथ यात्रा में ढोल-ताशा पार्टी, पाइप बैंड पार्टी, डमरू वादक, नगाड़ा वादक, रोड लाइट और दर्जनों डीजे शामिल थे। यात्रा में भगवान जगन्नाथ का राजशाही दरबार, गणेश जी, वरुण जी, माता गूडिचा, रानी लक्ष्मी बाई और महापुरुषों की अनेक मनमोहक झांकियां निकाली गईं। इसके अलावा, अयोध्या और वृंदावन के कलाकारों की झांकियों ने भी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में ठंडा पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक और विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की चीजें बांटी गईं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए कोतवाली क्षेत्र के एसीपी रवि कुमार गुप्ता, कोतवाली इंचार्ज कपिल कुमार चहल और सिविल डिफेंस के आमिर डाबर पुलिस बल के साथ सुबह से ही मुस्तैद रहे।1
- सूरत ग्रामीण जिला एलसीबी पुलिस ने पल्सणा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बलेश्वर गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिस्टेड बुटलेगर के ठिकाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब का जत्था बरामद किया है। पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम वीर सिंह साहब और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढिया साहब के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब और जुए की गतिविधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत एलसीबी पुलिस इंस्पेक्टर एन.जी. पांचाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों पर पैनी नजर रख रही थी। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम के सदस्य चिरागकुमार जयंतीलाल, अमरतजी राधाजी और प्रहलादसिंह भूपतसिंह को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि बलेश्वर गांव के इसरोली फलिया की रहने वाली लिस्टेड बुटलेगर नीताबेन प्रभुभाई मकनभाई कोली पटेल ने अपने भतीजे जिग्नेशभाई उर्फ लालू धीरूभाई कोली पटेल के साथ मिलकर भारी मात्रा में विदेशी शराब मंगवाई है। यह शराब उसके घर के सामने स्थित बाड़े में छिपाकर रखी गई थी, जिसे ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर मौके से व्हिस्की और बीयर की कुल 3,308 बोतलें व टीन जब्त कीं, जिनकी कुल कीमत ₹6,06,273 आंकी गई है। पुलिस ने मौके से वासंतीबेन धीरूभाई वल्लभभाई कोली पटेल (उम्र 50 वर्ष, पेशा- मजदूरी) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शराब का जत्था मंगवाने वाली मुख्य आरोपी नीताबेन प्रभुभाई कोली पटेल और जिग्नेशभाई उर्फ लालू धीरूभाई कोली पटेल को वॉन्टेड घोषित कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में एलसीबी पुलिस इंस्पेक्टर एन.जी. पांचाणी, सब इंस्पेक्टर एच.सी. मसाणी, चिरागकुमार जयंतीलाल और अमरतजी राधाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।3