सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत रामेश्वर महादेव परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित तरुण जोशी राजसमंद सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ, गुजरात में आयोजित राष्ट्र स्तरीय मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिखर कार्यक्रम को राजसमंद में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना। माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा महान सौभाग्य प्राप्त होना उनके जीवन के सबसे भावुक और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अवसर पर महादेव की पूजा करना एक अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन एवं पूजन असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। वहीं जयपुर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा ने राजसमंद स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ आयोजन में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।कार्यक्रम कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन के अंतर्गत राज्य के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत रामेश्वर महादेव परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित तरुण जोशी राजसमंद सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ, गुजरात में आयोजित राष्ट्र स्तरीय मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिखर कार्यक्रम को राजसमंद में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना। माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा महान सौभाग्य प्राप्त होना उनके जीवन के सबसे भावुक और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष
अवसर पर महादेव की पूजा करना एक अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन एवं पूजन असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। वहीं जयपुर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा ने राजसमंद स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ आयोजन में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।कार्यक्रम कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन के अंतर्गत राज्य के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न तरुण जोशी राजसमंद माय भारत, राजसमंद द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता आज श्रीमती बदाम बाई उदय लाल सिंयाल राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय गुड़ला के सभागार में सम्पन्न हुई। यह जानकारी प्रदान करते हुए माय भारत राजसमंद के जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार मथुरिया ने बताया की इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों को सम्मान देना एवं युवाओं को नवाचार तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।मुख्य वक्ता नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में-II परमाणु परीक्षण में सफलता प्राप्त कर विश्व को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद भारत ने तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया । इसी उपलब्धि की स्मृति में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।उन्होंने बताया की आज का युग विज्ञान एवं तकनीकी का युग है , मोबाईल फोन, इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग और आधुनिक चिकित्सा डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग जैसी तकनीकों ने हमारे जीवन को आसान और तेज बना दिया है।प्रधानाचार्य डॉ. नीना शेखावत ने बताया की तकनीक ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और संचार जैसे हर क्षेत्र में क्रांति आई है। भारत तकनीकी के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा अंतरिक्ष मिशन , डिजिटल इंडिया अभियान, स्टार्टअप संस्कृति इसका प्रमाण है। आज भारतीय युवा दुनिया भर में अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। लेकिन तकनीक का सही उपयोग करना भी उतना ही आवश्यक है। हमें तकनीक को मानवता की सेवा, पर्यावरण, सरक्षण और राष्ट्र के विकास के लिए उपयोग करना है। यदि तकनीक का गलत दुरुपयोग किया गया तो यह समाज के लिए हानिकारक हो सकता हैं।इस अवसर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में भाविका पड़ियार द्वितीय राशि सुथार, तृतीय मनीषा एवं प्रियंका रही इसी तरह छात्र वर्ग में प्रथम कमलेश सिंह, द्वितीय हितेश, तृतीय गिरिराज रहे जिनको माय भारत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।निर्णायक की भूमिका बृजमोहन बेरवा एवं दीपक नंदवाना व्याख्याता ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप पलसानिया एवं नरेन्द्र कुमार जाट नर्सिंग अधिकारी ने बालिकाओं को एच. पी. वी. वेक्सिनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकरलाल गाडरी , शिक्षक कान सिंह राठौड़ ,प्राची शर्मा, पुष्प लता यादव, विजय सिह ,वरदान मुदगल,भी उपस्थित थे। अंत में लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी हनवंत सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय में आज कृष्ण भोग के आयोजक श्री फतह सिह जी चौहान पिता मनोहर सिंह जी चौहान निवासी गुड़ला रहे। इस अवसर पर 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया। (हेमंत कुमार मथुरिया) जिला युवा अधिकारी माय भारत राजसमंद1
- राजस्थान के भीम कुकेरखेड़ा हाईवे पर अहमदाबाद से जयपुर जा रही एक निजी बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।1
- ATM समझकर पहुंचे पैसे निकालने, अंदर खुला मिला सैलून! पटना का मामला वायरल 😲💈 State Bank of India के ATM की जगह अब सैलून, लोग पैसे निकालने पहुंचे तो अंदर देखकर रह गए हैरान दानापुर के रूपसपुर इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन गया। उषा विला नाम की बिल्डिंग में जहां पहले State Bank of India का ATM संचालित होता था, अब वहां सैलून खुल गया है। लेकिन बाहर लगा ATM का बोर्ड और पूरा लुक अब भी पहले जैसा ही दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ATM मशीन वहां से हटा दी गई थी, लेकिन बाहर की पहचान नहीं बदली गई। बाद में उसी जगह को किराए पर देकर सैलून शुरू कर दिया गया। ऐसे में कई लोग आज भी उसे ATM समझकर पैसे निकालने पहुंच जाते हैं। लोग जैसे ही अंदर प्रवेश करते हैं, वहां कैश मशीन की जगह हेयर कटिंग और ब्यूटी सर्विस का सेटअप देखकर चौंक जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर लगे पुराने बोर्ड की वजह से लगातार भ्रम की स्थिति बन रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे “ATM से Salon” वाला अनोखा बदलाव बता रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि यदि पुराना ATM बोर्ड हटाकर नई पहचान लगा दी जाए, तो लोगों की परेशानी और गलतफहमी दोनों खत्म हो सकती हैं। “ऐसी ही ताज़ा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए राजस्थान निष्पक्ष न्यूज़ के साथ, खबर वही जो सच के साथ।”1
- उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।1
- उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।1
- राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्राम विकास चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और राज्य के विकास पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देना और स्थानीय मुद्दों को हल करना है।1
- दिल्ली में हुए भव्य आयोजन में राजसमंद की ईशा जेठानी को मिली अमरीकन डॉक्टरेटकी उपाधि तरुण जोशी राजसमंद राजसमंद की बेटी ईशा जेठानी को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में अमरीकन डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। मॉडलिंग और फ़िल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी ईशा जेठानी की इस उपलब्धि से पूरे राजसमंद जिले में खुशी का माहौल है। ईशा जेठानी इससे पहले मिसेज़ इंडिया दिवा 2025 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा दुबई में आयोजित गोल्ड गलेमार अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। महिला दिवस पर नॉमिनेशन और REET की किताब में नाम शामिल होने के बाद अब Doctorate की उपाधि उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। समारोह के दौरान ईशा जेठानी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि हर उस लड़की और कलाकार का है जो बड़े सपने देखने का साहस रखता है। उन्होंने कहा कि कला केवल ग्लैमर नहीं बल्कि समाज को प्रेरित करने और देश का नाम रोशन करने का एक मजबूत माध्यम है।ईशा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाइयाँ दी हैं।4