बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन महिलाओं सहित छह घायल ठाकुरद्वारा।काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामूवाला गणेश के निकट गुरुवार दोपहर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के गांव सैदनगर निवासी मोहम्मद नबी पुत्र गुलाम नबी अपने परिवार के साथ ठाकुरद्वारा में शामिल होने कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार रामूवाला गणेश के पास पहुंची, विपरीत दिशा से ठाकुरद्वारा की ओर से मुरादाबाद जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोहम्मद नबी, उनकी पत्नी नरगिस जहां, बिल्किस जहां पत्नी अफसर अली, जायरा पत्नी अकबर अली, कफील और मासूम अली घायल हो गए। कार चला रहे शाहिद हुसैन का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन महिलाओं सहित छह घायल ठाकुरद्वारा।काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामूवाला गणेश के निकट गुरुवार दोपहर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के गांव सैदनगर निवासी मोहम्मद नबी पुत्र गुलाम नबी अपने परिवार के साथ ठाकुरद्वारा में शामिल होने कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार रामूवाला गणेश के पास पहुंची, विपरीत दिशा से ठाकुरद्वारा
की ओर से मुरादाबाद जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोहम्मद नबी, उनकी पत्नी नरगिस जहां, बिल्किस जहां पत्नी अफसर अली, जायरा पत्नी अकबर अली, कफील और मासूम अली घायल हो गए। कार चला रहे शाहिद हुसैन का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
- ठाकुरद्वारा। काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम मुंशीगंज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क पर टहल रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुंशीगंज के पास नई बस्ती निवासी फहीम अहमद पुत्र लियाकत हुसैन सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल फहीम को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- काशीपुर“यह केवल एक मशीन या उनके चालान का मुद्दा नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी का प्रश्न है। यदि प्रशासन पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं देता है तो हम सभी प्रभावित परिवार एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।”1
- बिजनौर में दबंगों का बस में तांडव1
- सबको साथ निभाना है, स्वच्छता मे धामपुर नगर को नंबर वन बनाना है, पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने नगर वासियों से की अपील,1
- बिजनौर जिले के स्योहारा में सलमान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सलमान पुत्र नसरुल्लाह, निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरायान, इफ्तार करने के बाद गन्ना डालने के लिए स्योहारा शुगर मिल गया था। बताया जा रहा है कि शुगर मिल के पक्का प्लॉट पर गन्ना डालने और टोकन पहले लेने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच मामूली कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि एक ट्रक चालक ने दूसरे चालक सलमान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सलमान को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी धामपुर ए.के. श्रीवास्तव और सीओ अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, सलमान इफ्तारी के बाद गन्ना डालने गया था और कहा था कि वापस आकर खाना खाएगा, लेकिन वह नमाज के लिए भी नहीं पहुंचा। बाद में सूचना मिली कि उस पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। UP 20 NEWS1
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा के कस्बा में एक ट्रक ड्राइवर ने दूसरे ट्रक ड्राइवर को चाकू मारकर उतारा मोत के घाट जिसके बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।2
- डीएसएम चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा में तालाब का लोकार्पण, चलित स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ धामपुर - रिपोर्ट : पंकज कुमार दक्ष धामपुर, 19 फरवरी 2026। धामपुर चीनी मिल द्वारा ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में नवनिर्मित तालाब का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण उपजिलाधिकारी धामपुर सुश्री स्मृति मिश्रा द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राथमिक विद्यालय हर्रा अहमदपुर जलाल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से भर दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंडित सुनील शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चलित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी, श्री आदित्य वीर सिंह, श्री इंद्रवीर सिंह, चौधरी अरुण प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों से तालाब की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की तथा इस सराहनीय कार्य के लिए चीनी मिल प्रबंधन को बधाई दी। चीनी मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष कुं० अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा से सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दो ग्रामों में तालाबों की सफाई, सुंदरीकरण, वृक्षारोपण, 200 सौर प्रकाश यंत्र तथा 15 हस्तचालित जल पंप स्थापित किए गए हैं। विगत चार वर्षों से निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक लगभग 18,500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां एवं चश्मे निःशुल्क प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल, रबर, काटने के औजार एवं रंग सामग्री वितरित की गई तथा विद्यालय के उपयोग हेतु दरी एवं प्रकाश यंत्र भी प्रदान किए गए।2
- ठाकुरद्वारा।काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामूवाला गणेश के निकट गुरुवार दोपहर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के गांव सैदनगर निवासी मोहम्मद नबी पुत्र गुलाम नबी अपने परिवार के साथ ठाकुरद्वारा में शामिल होने कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार रामूवाला गणेश के पास पहुंची, विपरीत दिशा से ठाकुरद्वारा की ओर से मुरादाबाद जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोहम्मद नबी, उनकी पत्नी नरगिस जहां, बिल्किस जहां पत्नी अफसर अली, जायरा पत्नी अकबर अली, कफील और मासूम अली घायल हो गए। कार चला रहे शाहिद हुसैन का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।2