Shuru
Apke Nagar Ki App…
बल्दीराय ब्रेकिंग: मथाना पुल से शारदा नहर में कूदी युवती, तलाश में जुटे गोताखोर सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के मथाना पुल पर सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवती ने शारदा सहायक खंड-16 नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी राहगीरों ने युवती को कूदते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवती की तलाश शुरू करा दी है। युवती की पहचान और कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Rajdev yadav (पत्रकार )
बल्दीराय ब्रेकिंग: मथाना पुल से शारदा नहर में कूदी युवती, तलाश में जुटे गोताखोर सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के मथाना पुल पर सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवती ने शारदा सहायक खंड-16 नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी राहगीरों ने युवती को कूदते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवती की तलाश शुरू करा दी है। युवती की पहचान और कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग की हालत कब सुधरेगी सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह मार्ग दिन-ब-दिन दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है। सबसे चिंता की बात यह है कि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शासन-प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सड़क पहले से बनी हुई है, फिर आखिर इसके मरम्मत कार्य में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? मैं सुल्तानपुर के जिलाधिकारी महोदय से विनम्र निवेदन करता हूँ कि जनहित को गंभीरता से लेते हुए चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनमानस को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। अंकित कोरी समाजसेवी लम्भुआ1
- सुल्तानपुर शहर में बारह रबीउल अव्वल पर ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान... सुल्तानपुर जनपद में आज होने वाले ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों, धार्मिक कार्यक्रमों और प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था मेला समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस योजना के तहत, पयागीपुर, भुलकी चौराहा और सौरमऊ अंडरपास से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इन स्थानों के पास रहने वाले निवासियों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन (रोडवेज) की बसें अमहट होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक आवागमन करेंगी। मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें कलेक्ट्रेट तिराहे से डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहे से डाकखाना चौराहा/राहुल चौराहा, एलआईसी तिराहे से ईदगाह/राहुल चौराहा, इंडिया एटीएम घरहा से राहुल चौराहा, दरियापुर तिराहे से बांधमण्डी, सूरज टाकीज से अन्नू चौराहा, पंचरास्ता से बांधमण्डी एवं चौक, सब्जी मण्डी तिराहे से चौक, जिला अस्पताल गेट के सामने से आगरा स्वीट हाउस और मिश्रा भोजनालय गल्ला मण्डी से आगरा स्वीट हाउस तक के मार्ग शामिल हैं। यातायात पुलिस और प्रशासन ने जनपद के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए डायवर्जन नियमों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।1
- मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट अमेठी। जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि इस सुहावने मौसम के बीच जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और काम पूरा कर जल्द सुरक्षित घर लौटें। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जर्जर मकानों, पुराने भवनों और कमजोर दीवारों के पास जाने से बचें। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉकों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से मौसम पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।1
- अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग1
- PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है। इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।1
- PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम अमेठी। लोक निर्माण विभाग (PWD) की बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर मंगलवार को गौरीगंज में महिला किसानों ने प्रदर्शन किया। रीता सिंह जनकल्याण समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडों के साथ PWD के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचीं और घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में सुधार की मांग को लेकर विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष रीता सिंह ने PWD की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़कें केवल कागजों में बनाई जा रही हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक तेज झटके लगते हैं और बाइक सवारों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने महिला थाना गौरीगंज और जिला चिकित्सालय मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की। उनका कहना है कि इन स्थानों पर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है। मुंशीगंज चौराहे पर भी तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा बताया गया। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।1
- दैनिक भास्कर की खबर का असर, दूसरे दिन ही साफ कराया सीएचसी का शौचालय दैनिक भास्कर की खबर का असर, दूसरे दिन ही साफ कराया सीएचसी का शौचालय हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में गंदगी और दुर्गंध से बदहाल शौचालय की समस्या को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर दूसरे ही दिन देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शौचालय की साफ-सफाई कराकर व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया। सीएचसी परिसर में स्थित शौचालय में काफी समय से गंदगी जमा थी और उससे निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय के सामने ही नेत्र चिकित्सालय संचालित होने के कारण वहां आने वाले मरीजों को भी दुर्गंध से परेशानी हो रही थी। इस समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाईकर्मियों को लगाकर शौचालय की सफाई कराई। गंदगी हटाने के साथ परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर किया गया। दूसरे दिन ही सफाई होने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने दैनिक भास्कर की खबर की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्वच्छता व्यवस्था नियमित रूप से बनी रहनी चाहिए। मरीजों ने उम्मीद जताई कि शौचालय की सफाई अब नियमित रूप से कराई जाएगी, ताकि दोबारा गंदगी और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न न हो। खबर का असर:दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद दूसरे ही दिन सीएचसी के शौचालय की सफाई करा दी गई।1
- सुल्तानपुर में शराब सेल्समैन पर फायरिंग; दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सुल्तानपुर पुलिस ने शराब सेल्समैन पर फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। यह घटना 25 अगस्त की रात को बरौसा चौराहे पर स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान में हुई थी। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में सेल्समैन शिवम जायसवाल, पुत्र राजू जायसवाल (निवासी अली नगर, थाना जरवल, बहराइच) पर गोली चलाई गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज, 25 अगस्त को दोपहर 2:14 बजे पतुरियो मोड़ स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा (निवासी नानेमऊ, थाना मोतिगरपुर) और धीरेंद्र यादव उर्फ धीरू पुत्र सियाराम यादव (निवासी ग्राम पचगवा, थाना हैदरगंज, अयोध्या) के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद उन्हें न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल 32 बोर और एक खोखा कारतूस 32 बोर भी बरामद किया है। अभियुक्त अंकित मिश्रा का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ थाना मोतिगरपुर, कोतवाली नगर, को0 देहात और गोसाईगंज में विभिन्न धाराओं जैसे 323, 504, 506, 364, 307, 302, 120बी, 3/25 आर्म्स एक्ट, 3(1) एससी/एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे अभियुक्त धीरेंद्र यादव का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ थाना मोतिगरपुर और को0 देहात में 323, 504, 506, 302, 307, 120बी और 3(1) एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक विवेक कुमार राय, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र पाल, उपनिरीक्षक नफीसुद्दीन खां, हेड कांस्टेबल राहुल शर्मा, कांस्टेबल अभिषेक प्रताप सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल थे।1
- पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना एवं पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।1