Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kalim khan
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kalim khan1
- विदेशी लड़की को हुआ बिहारी लड़की से प्यार सात समुंदर पार पहुंची विदेशी लड़की बिहार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- Post by Sher1
- कोटा, 1 मई। संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल एवं जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर डिजिटल जनगणना-2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) के तहत आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर विवरण दर्ज किया एवं सफलतापूर्वक स्व-गणना का फार्म सबमिट किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन इस पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी देते हुए स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आसान है और अपने मोबाईल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर पोर्टल खोलकर संबंधित प्रश्नावली का उत्तर देते हुए स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्व-गणना पोर्टल पर सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला कलक्टर श्री समारिया ने अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने के बाद आमजन से आह्वान किया कि 1 से 15 मई तक पोर्टल के माध्यम से प्रश्नावली का उत्तर देकर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से संबंधित जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर स्व-गणना आईडी जनरेट होगी जो 16 मई के बाद प्रगणक को दिखानी होगी। प्रगणक इस आईडी के आधार पर स्व-गणना में दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार जनगणना का कार्य डिजिटल मोड में हो रहा है जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मोबाईल से डाटा संग्रहण का कार्य करेंगे। पहली बार आम नागरिक को स्व-गणना का विकल्प दिया गया है जिसके तहत 1 से 15 मई तक आम नागरिक स्व-गणना के तहत प्रश्नावली का उत्तर देते हुए जनगणना की प्रक्रिया में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है जिसमें दी गई जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त नगर निगम श्री जवाहर जैन, जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी श्री अमित व्यास, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी नगर निगम श्री महावीर सिंह सिसोदिया, मास्टर ट्रैनर श्री मनीष राठौर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री मृदुल गौतम सहित अन्य तकनीकी स्टाफ ने स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में बताया।3
- बारां। चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी में लोग आहत हैं। ऐसे में नगर परिषद ने चार मूर्ति चौराहे पर छाया और पानी की व्यवस्था कर अनुकरणीय कार्य किया है। चार मूर्ति चौराहे पर प्राइवेट बसों का संचालन होता है। यहां से मध्यप्रदेश,छबडा और कोटा आदि मार्गों के लिए बसें चलती हैं। यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है।1
- कोटा शहर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब आम जनजीवन पर साफ नजर आने लगा है। तेज धूप और लू के चलते एक युवक को अचानक चक्कर आ गए, जिससे वह सड़क पर ही सिर पकड़कर बैठ गया। मौके से गुजर रहे एक पैदल यात्री ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए उसकी मदद की और उसे सुरक्षित स्थान पर बैठाया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण युवक की तबीयत बिगड़ी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी गर्मी में सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है।1
- टोंक के धन्ना तलई क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नगर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और इसी दौरान धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की और आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।1
- Post by Mahendar.merotha1