Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन सेवक
- User5394Fatehpur, Gaya🙏8 hrs ago
More news from Wazirganj and nearby areas
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र----- स्थानीय मिर्जापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम छः बजे से ही कथा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ उठा रहे हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि विगत रविवार को कलशयात्रा से कथा की शुरुआत हुई थी तथा इसका समापन शनिवार को हवन एवंभंडारे के साथ होगा। वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य विष्णु महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पंडाल को गुंजायमान कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन संध्या छः बजे से रात दस बजे तक चल रहे इस कार्यक्रम में इलाके से बड़ी संख्या में लोग शिरकत भी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आज भी धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास अटूट है।1
- Post by Manish Kumar4
- लक्ष्मीपुर में पत्रकारिता के दौरान लोगों को समझाते हुए।1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अरवल मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि देश में आयोजित एक महत्वपूर्ण समिट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का व्यवहार निंदनीय रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में जुटे हैं, तब कांग्रेस पार्टी देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट होकर भारत की साख को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा है, विपक्षी दलों का इस प्रकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरव कुमार ने आगे दावा किया कि कांग्रेस का आचरण लगातार जनभावनाओं के विपरीत रहा है, जिसके कारण जनता ने उसे लंबे समय से सत्ता से दूर रखा है। उनके अनुसार, यदि पार्टी का यही रवैया जारी रहा तो भविष्य में भी उसे जनसमर्थन नहीं मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से आत्ममंथन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि होनी चाहिए। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है और वे देश के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे।1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- जहानाबाद जिला के एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शिकारिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारिया गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरिक दास और कारा मांझी के रूप में की गई है। दोनों के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था, जिसके आलोक में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके ठिकाने से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया विधिसम्मत तरीके से पूरी की जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय कायम हुआ है तथा आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की1
- my car driving1