logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश महोत्सव, कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, काली माता मंदिर पर पांचवां महोत्सव, आज भव्य आरती और झांकियां उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ऊगू कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव में गुरुवार देर शाम कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों का भक्तों और श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। फतेहपुर चौरासी के नगर पंचायत ऊगू में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर जागरण कलाकारों ने गजानन की झांकी से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद काली मां की भी कई मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया

16 hrs ago
user_PUNIT KUMAR
PUNIT KUMAR
Internet cafe Bangarmau, Unnao•
16 hrs ago

गणेश महोत्सव, कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, काली माता मंदिर पर पांचवां महोत्सव, आज भव्य आरती और झांकियां उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ऊगू कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव में गुरुवार देर शाम कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों का भक्तों और श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। फतेहपुर चौरासी के नगर पंचायत ऊगू में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर जागरण कलाकारों ने गजानन की झांकी से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद काली मां की भी कई मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया

More news from Unnao and nearby areas
  • गणेश महोत्सव, कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, काली माता मंदिर पर पांचवां महोत्सव, आज भव्य आरती और झांकियां उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ऊगू कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव में गुरुवार देर शाम कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों का भक्तों और श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। फतेहपुर चौरासी के नगर पंचायत ऊगू में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर जागरण कलाकारों ने गजानन की झांकी से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद काली मां की भी कई मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया
    1
    गणेश महोत्सव, कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, काली माता मंदिर पर पांचवां महोत्सव, आज भव्य आरती और झांकियां
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ऊगू कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव में गुरुवार देर शाम कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों का भक्तों और श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।
फतेहपुर चौरासी के नगर पंचायत ऊगू में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर जागरण कलाकारों ने गजानन की झांकी से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद काली मां की भी कई मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया
    user_PUNIT KUMAR
    PUNIT KUMAR
    Internet cafe Bangarmau, Unnao•
    16 hrs ago
  • बिल्हौर विधायक ने किया सांभी बिजली घर का औचक निरीक्षण। बिजली कटौती से परेशान अपने क्षेत्र की जनता के लिए बिल्हौर विधायक ने साभी बिजली घर कि औचक निरीक्षण किया। अचानक बिजलीघर पहुंच कर‌ अभिलेख आदि देखे और बिजली न आने के कारणो की जानकारी ली।
    1
    बिल्हौर विधायक ने किया सांभी बिजली घर का औचक निरीक्षण।
बिजली कटौती से परेशान अपने क्षेत्र की जनता के लिए बिल्हौर विधायक ने साभी बिजली घर कि औचक निरीक्षण किया।
अचानक बिजलीघर पहुंच कर‌ अभिलेख आदि देखे और बिजली न आने के कारणो की जानकारी ली।
    user_पदम कान्त शुक्ला
    पदम कान्त शुक्ला
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब,विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद कन्नौज संवाददाता। राधा अष्टमी के महापर्व पर शनिवार को ठठिया तिराहा श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मां वैष्णो स्वीट हाउस के संचालक संतोष राठौर एवं शिवम राठौर की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन और आरती के साथ हुआ। मंत्रोच्चार के बीच आयोजकों एवं अतिथियों ने भोग लगाया, जिसके बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारा शुरू होते ही ठठिया तिराहा ‘जय श्री राधे’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। भंडारे में स्थानीय नागरिकों के साथ राहगीरों, वाहन चालकों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, स्वच्छ पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। आयोजक संतोष राठौर और शिवम राठौर ने कहा कि राधा अष्टमी प्रेम, भक्ति और समर्पण का पर्व है। राधारानी की कृपा से जनता की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और प्रतिष्ठान आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करता रहेगा। भंडारे को सफल बनाने में अर्पित शुक्ला, साहिल यादव, अनूप राठौर,विकास शुक्ला, विनय यादव सहित स्थानीय युवाओं और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। समापन पर आयोजकों ने सहयोगियों, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।
    1
    राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद 
राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब,विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कन्नौज संवाददाता। राधा अष्टमी के महापर्व पर शनिवार को ठठिया तिराहा श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मां वैष्णो स्वीट हाउस के संचालक संतोष राठौर एवं शिवम राठौर की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन और आरती के साथ हुआ। मंत्रोच्चार के बीच आयोजकों एवं अतिथियों ने भोग लगाया, जिसके बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारा शुरू होते ही ठठिया तिराहा ‘जय श्री राधे’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा।
भंडारे में स्थानीय नागरिकों के साथ राहगीरों, वाहन चालकों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, स्वच्छ पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया।
आयोजक संतोष राठौर और शिवम राठौर ने कहा कि राधा अष्टमी प्रेम, भक्ति और समर्पण का पर्व है। राधारानी की कृपा से जनता की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और प्रतिष्ठान आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करता रहेगा।
भंडारे को सफल बनाने में अर्पित शुक्ला, साहिल यादव, अनूप राठौर,विकास शुक्ला, विनय यादव सहित स्थानीय युवाओं और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। समापन पर आयोजकों ने सहयोगियों, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • PM मोदी ने एक दिन भी नहीं ली छुट्टी...हरदोई में बोले सांसद अशोक रावत,कछौना के SMD पटेल महाविद्यालय में सजा सामाजिक अधिकारिता शिविर,60.94 लाख के उपकरण पाकर झूम उठे दिव्यांग और बुजुर्ग कछौना में बंटे 1872 सहायक उपकरण......MLC अशोक अग्रवाल और विधायक रामपाल वर्मा ने भी गिनाईं सरकार की उपलब्धियां..... हरदोई। जनपद के कछौना स्थित एसएमडी पटेल महाविद्यालय में शनिवार को केंद्र सरकार की 'एडिप' एवं 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत एक विशाल सामाजिक अधिकारिता शिविर का शानदार आयोजन किया गया।इस शिविर में मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल और बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने कछौना और आस-पास के क्षेत्रों से आए 467 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को 60.94 लाख रुपये की लागत के 1872 सहायक उपकरण वितरित किए।जैसे ही लाभार्थियों को मोटरचालित व हस्तचालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, घुटने की ब्रेस, वॉकर, छड़ी और कान की मशीनें मिलीं, उनके चेहरों पर आत्मनिर्भरता की खुशी साफ नजर आई।
    1
    PM मोदी ने एक दिन भी नहीं ली छुट्टी...हरदोई में बोले सांसद अशोक रावत,कछौना के SMD पटेल महाविद्यालय में सजा सामाजिक अधिकारिता शिविर,60.94 लाख के उपकरण पाकर झूम उठे दिव्यांग और बुजुर्ग कछौना में बंटे 1872 सहायक उपकरण......MLC अशोक अग्रवाल और विधायक रामपाल वर्मा ने भी गिनाईं सरकार की उपलब्धियां.....
हरदोई। जनपद के कछौना स्थित एसएमडी पटेल महाविद्यालय में शनिवार को केंद्र सरकार की 'एडिप' एवं 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत एक विशाल सामाजिक अधिकारिता शिविर का शानदार आयोजन किया गया।इस शिविर में मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल और बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने कछौना और आस-पास के क्षेत्रों से आए 467 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को 60.94 लाख रुपये की लागत के 1872 सहायक उपकरण वितरित किए।जैसे ही लाभार्थियों को मोटरचालित व हस्तचालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, घुटने की ब्रेस, वॉकर, छड़ी और कान की मशीनें मिलीं, उनके चेहरों पर आत्मनिर्भरता की खुशी साफ नजर आई।
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज श्री कप्तान सिंह महाविद्यालय सरायप्रयाग छिबरामऊ कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा मजबूत हो रही है। ✊🚩 आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं इस अभियान में उपस्थित रहें अमन खान भोला यादव जिला उपाध्यक्ष तस्लीम वारसी जिला उपाध्यक्ष अर्पित यादव विपिन कुमार आलीशान खान नगर अध्यक्ष समधन अंकुर यादव अमन यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज श्री कप्तान सिंह महाविद्यालय सरायप्रयाग छिबरामऊ कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा मजबूत हो रही है। ✊🚩 आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं इस अभियान में उपस्थित रहें अमन खान भोला यादव जिला उपाध्यक्ष तस्लीम वारसी जिला उपाध्यक्ष अर्पित यादव विपिन कुमार आलीशान खान नगर अध्यक्ष समधन अंकुर यादव अमन यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे
    1
    पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास 
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज श्री कप्तान सिंह महाविद्यालय सरायप्रयाग छिबरामऊ कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा 
मजबूत हो रही है। ✊🚩
आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं 

इस अभियान में उपस्थित रहें 
अमन खान 
भोला यादव जिला उपाध्यक्ष
तस्लीम वारसी जिला उपाध्यक्ष 
अर्पित यादव 
विपिन कुमार
आलीशान खान नगर अध्यक्ष समधन
अंकुर यादव
अमन यादव
कार्यक्रम में 
उपस्थित रहे
पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास 
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज श्री कप्तान सिंह महाविद्यालय सरायप्रयाग छिबरामऊ कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा 
मजबूत हो रही है। ✊🚩
आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं 
इस अभियान में उपस्थित रहें 
अमन खान 
भोला यादव जिला उपाध्यक्ष
तस्लीम वारसी जिला उपाध्यक्ष 
अर्पित यादव 
विपिन कुमार
आलीशान खान नगर अध्यक्ष समधन
अंकुर यादव
अमन यादव
कार्यक्रम में 
उपस्थित रहे
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गणपतिबप्पा के जयकारों से गूंजा ठठिया नौवें गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा ठठिया, नौवें गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब कन्नौज। ठठिया कस्बा स्थित इन्द्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा में गणपति बप्पा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे नौवें विशाल गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। महोत्सव के मुख्य आयोजक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, रामजी, शैलेन्द्र उर्फ टिंकू, शनि कश्यप, आनंद, ओपी, जीतू और दिलीप ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की जा रही है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, प्रतिदिन रात को विशाल भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव का समापन 24 सितंबर को होगा। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की धूम रहेगी। इसके बाद श्रद्धालु गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई देंगे। कमेटी पदाधिकारियों ने धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
    1
    गणपतिबप्पा के जयकारों से गूंजा ठठिया नौवें गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा ठठिया, नौवें गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
कन्नौज। ठठिया कस्बा स्थित इन्द्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा में गणपति बप्पा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे नौवें विशाल गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।
महोत्सव के मुख्य आयोजक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, रामजी, शैलेन्द्र उर्फ टिंकू, शनि कश्यप, आनंद, ओपी, जीतू और दिलीप ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की जा रही है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, प्रतिदिन रात को विशाल भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव का समापन 24 सितंबर को होगा। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की धूम रहेगी। इसके बाद श्रद्धालु गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई देंगे।
कमेटी पदाधिकारियों ने धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • महाराजपुर के ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास खेत में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी ​कानपुर: थाना महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक खेत में पेड़ से महिला और पुरुष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां दोनों के शव मिले। ​घटनास्थल पर पेड़ के पास से चप्पलें, एक पॉलिथीन में रखा मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पैसे बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई जांच और आईडी कार्ड्स के आधार पर महिला की पहचान मालती (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी उन्नाव के रूप में हुई है। महिला की बहन से फोन पर हुई बातचीत में पता चला कि मालती की शादी 8 साल पहले हुई थी। ​मृतक युवक की पहचान ओम के रूप में हुई है। परिजनों से हुई शुरुआती बातचीत में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। ​फॉरेंसिक (FSL) टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और फोटोग्राफी कराई, जिसके बाद दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पुरुष के परिजनों तक संपर्क साधने और घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। ​अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्रीमती शिवा सिंह का बयान: "19 सितंबर 2026 को थाना महाराजपुर के ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास खेत में पेड़ से एक महिला और पुरुष के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके से पुलिस को मोबाइल फोन, सिम और आईडी कार्ड्स मिले हैं। महिला की पहचान मालती (27 वर्ष), निवासी उन्नाव के रूप में हुई है तथा पुरुष की पहचान ओम के रूप में हुई है। परिजनों से बातचीत में दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
    1
    महाराजपुर के ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास खेत में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
​कानपुर: थाना महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक खेत में पेड़ से महिला और पुरुष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां दोनों के शव मिले। 
​घटनास्थल पर पेड़ के पास से चप्पलें, एक पॉलिथीन में रखा मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पैसे बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई जांच और आईडी कार्ड्स के आधार पर महिला की पहचान मालती (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी उन्नाव के रूप में हुई है। महिला की बहन से फोन पर हुई बातचीत में पता चला कि मालती की शादी 8 साल पहले हुई थी। 
​मृतक युवक की पहचान ओम के रूप में हुई है। परिजनों से हुई शुरुआती बातचीत में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। 
​फॉरेंसिक (FSL) टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और फोटोग्राफी कराई, जिसके बाद दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पुरुष के परिजनों तक संपर्क साधने और घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। 
​अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्रीमती शिवा सिंह का बयान:
"19 सितंबर 2026 को थाना महाराजपुर के ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास खेत में पेड़ से एक महिला और पुरुष के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके से पुलिस को मोबाइल फोन, सिम और आईडी कार्ड्स मिले हैं। महिला की पहचान मालती (27 वर्ष), निवासी उन्नाव के रूप में हुई है तथा पुरुष की पहचान ओम के रूप में हुई है। परिजनों से बातचीत में दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    14 hrs ago
  • पति-पत्नी के विवाद में मारपीट, महिला की नाक पर काटने का आरोप छह माह से मायके में रह रही थी पत्नी, अचानक ससुराल पहुंचने के बाद हुआ विवाद; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। साण्डी कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दीपक पुत्र चुन्नीलाल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी करीब छह माह से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को महिला अचानक अपनी ससुराल पहुंची और घर में प्रवेश कर गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप-प्रत्यारोप के दौरान मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान महिला द्वारा दीपक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाने का आरोप है, जिससे उसे हल्की चोट आई। वहीं, इसके बाद दीपक द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने तथा उसकी नाक को दांत से काटने का आरोप लगाया गया है। महिला का उपचार जिला अस्पताल हरदोई में कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोट: घटना से जुड़े कुछ आरोप पुलिस को दी गई तहरीर/प्राप्त सूचना पर आधारित हैं, जिनकी विवेचना की जा रही है।
    1
    पति-पत्नी के विवाद में मारपीट, महिला की नाक पर काटने का आरोप
छह माह से मायके में रह रही थी पत्नी, अचानक ससुराल पहुंचने के बाद हुआ विवाद; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
हरदोई। साण्डी कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दीपक पुत्र चुन्नीलाल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी करीब छह माह से अपने मायके में रह रही थी।
पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को महिला अचानक अपनी ससुराल पहुंची और घर में प्रवेश कर गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप-प्रत्यारोप के दौरान मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान महिला द्वारा दीपक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाने का आरोप है, जिससे उसे हल्की चोट आई। वहीं, इसके बाद दीपक द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने तथा उसकी नाक को दांत से काटने का आरोप लगाया गया है। महिला का उपचार जिला अस्पताल हरदोई में कराया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: घटना से जुड़े कुछ आरोप पुलिस को दी गई तहरीर/प्राप्त सूचना पर आधारित हैं, जिनकी विवेचना की जा रही है।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.