logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपर पुलिस अधीक्षक सहित गाजीपुर तिराहा से लेकर ब्रह्म स्थान तक रूट मार्च निकाला गया अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार द्वारा, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सरायलखन्सी व पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र में गाजीपुर तिराहे से ब्रह्मस्थान तक रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा।

4 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
fdb29379-6ee9-426c-9dd2-63a243d5c387
e0252664-f13b-4400-b73e-78623734f4a3

अपर पुलिस अधीक्षक सहित गाजीपुर तिराहा से लेकर ब्रह्म स्थान तक रूट मार्च निकाला गया अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार द्वारा, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सरायलखन्सी व पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र में गाजीपुर तिराहे से ब्रह्मस्थान तक रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अपर पुलिस अधीक्षक सहित गाजीपुर तिराहा से लेकर ब्रह्म स्थान तक रूट मार्च निकाला गया अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार द्वारा, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सरायलखन्सी व पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र में गाजीपुर तिराहे से ब्रह्मस्थान तक रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा।
    3
    अपर पुलिस अधीक्षक सहित गाजीपुर तिराहा से लेकर ब्रह्म स्थान तक रूट मार्च निकाला गया 
अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार द्वारा, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सरायलखन्सी व पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र में गाजीपुर तिराहे से ब्रह्मस्थान तक  रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश* *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश* *प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 जनपद में सकुशल संपन्न, 2485 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा।* मऊ- प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) की परीक्षा को नकलविहीन,निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जनपद में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 6,240 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिनमें से 5,002 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,238 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 6240 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था,इसमें 4993 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 1247 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सोनी घापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, श्री डाढ़ी बाल इंटर कॉलेज तथा तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं वहां तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर नकल अथवा अनियमितता की कोई संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा कक्षों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
    4
    *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश*
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश*
*प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 जनपद में सकुशल संपन्न, 2485 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा।*
मऊ- प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) की परीक्षा को नकलविहीन,निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ज्ञातव्य है कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जनपद में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 6,240 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिनमें से 5,002 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,238 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 6240 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था,इसमें 4993 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 1247 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सोनी घापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, श्री डाढ़ी बाल इंटर कॉलेज तथा तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं वहां तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर नकल अथवा अनियमितता की कोई संभावना न रहे।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा कक्षों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हो सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर मऊ में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर मऊ में यूपी ट्रिपल एसएससी की PET-2026 लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर बनाए गए कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कक्ष का भी निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पेपर लीक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए साइबर पुलिस और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अनुशासन बनाए रखने और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
    1
    मऊ में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर
मऊ में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर
मऊ में यूपी ट्रिपल एसएससी की PET-2026 लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर बनाए गए कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कक्ष का भी निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पेपर लीक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए साइबर पुलिस और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अनुशासन बनाए रखने और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खुद को मृत दर्शाकर हत्या के मुकदमे से बच रहा आरोपित गिरफ्तार मऊ । हत्या के मुकदमे में सजा से बचने के लिए खुद को मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य कूटरचित दस्तावेज न्यायालय में दाखिल करने के आरोपित राजू उर्फ राजकुमार राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह 9:10 बजे ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले के पास से उसे पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध 19 दिसंबर 2016 को योगेश सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपित राजू और उसका साथी सुदर्शन राजभर इस मामले में नामजद थे। मुकदमे के विचारण के दौरान आरोपित ने कथित तौर पर 30 मई 2025 को गाजीपुर में खुद को मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, दाह संस्कार संबंधी अभिलेख और अन्य जाली दस्तावेज तैयार कराए। इन्हें न्यायालय में दाखिल कर वह फरार चल रहा था। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपित शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कई लोगों से रुपये ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में हुई कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपित के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 229, 233, 336(3), 337, 338 और 340(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
    1
    खुद को मृत दर्शाकर हत्या के मुकदमे से बच रहा आरोपित गिरफ्तार
मऊ । हत्या के मुकदमे में सजा से बचने के लिए खुद को मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य कूटरचित दस्तावेज न्यायालय में दाखिल करने के आरोपित राजू उर्फ राजकुमार राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह 9:10 बजे ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले के पास से उसे पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध 19 दिसंबर 2016 को योगेश सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपित राजू और उसका साथी सुदर्शन राजभर इस मामले में नामजद थे। मुकदमे के विचारण के दौरान आरोपित ने कथित तौर पर 30 मई 2025 को गाजीपुर में खुद को मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, दाह संस्कार संबंधी अभिलेख और अन्य जाली दस्तावेज तैयार कराए। इन्हें न्यायालय में दाखिल कर वह फरार चल रहा था।
पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपित शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कई लोगों से रुपये ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में हुई कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपित के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 229, 233, 336(3), 337, 338 और 340(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मऊ की सड़कों पर देखते ही देखते हो गया बड़ा हंगामा जुट गई भारी भीड़ मऊ के आजमगढ़ मोड़ पर एक निजी बस जो सवारी से भरी थी उसको आजमगढ़ मोड़ पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया पुलिस अधिकारी ने बस को सींज करते हुए यात्रियों को उतारने लगा इसके बाद से निजी बस का मालिक पुलिस पर भड़क गया और बीच रास्ते में ही हंगामा शुरू हो गया मामला इतना बढ़ा की लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी
    1
    मऊ की सड़कों पर देखते ही देखते हो गया बड़ा हंगामा जुट गई भारी भीड़
मऊ के आजमगढ़ मोड़ पर एक निजी बस जो सवारी से भरी थी उसको आजमगढ़ मोड़ पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया पुलिस अधिकारी ने बस को सींज करते हुए यात्रियों को उतारने लगा इसके बाद से निजी बस का मालिक पुलिस पर भड़क गया और बीच रास्ते में ही हंगामा शुरू हो गया मामला इतना बढ़ा की लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी
    user_Umesh Yadav
    Umesh Yadav
    मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • चिरैयाकोट में हुआ रावण दहन 🔥 | हाफिजपुर चट्टी, मऊ | बुराई पर अच्छाई की जीत 🚩 चिरैयाकोट के हाफिजपुर चट्टी पर रावण दहन का आयोजन मऊ जिले के चिरैयाकोट में स्थित हाफिजपुर चट्टी में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रबंध किए गए। स्थान: हाफिजपुर चट्टी, चिरैयाकोट, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश #Chiraiyakot #HafizpurChatti #MauNews #RavanDahan #Dussehra #LocalNews #UPNews
    1
    चिरैयाकोट में हुआ रावण दहन 🔥 | हाफिजपुर चट्टी, मऊ | बुराई पर अच्छाई की जीत 🚩
चिरैयाकोट के हाफिजपुर चट्टी पर रावण दहन का आयोजन
मऊ जिले के चिरैयाकोट में स्थित हाफिजपुर चट्टी में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रबंध किए गए।
स्थान: हाफिजपुर चट्टी, चिरैयाकोट, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश
#Chiraiyakot #HafizpurChatti #MauNews #RavanDahan #Dussehra #LocalNews #UPNews
    user_Shiva Yadav
    Shiva Yadav
    मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गाजीपुर में दो सगे भाइयों की अलग-अलग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, गाजीपुर में दो सगे भाइयों की अलग-अलग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, सुबह हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ बिट्टू और शाम को सर्वेश राय उर्फ सिट्टू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में बीते 13 अक्टूबर को हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी दो भाइयों को पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किया है।रविवार की सुबह हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ बिट्टू के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि शाम को पुलिस मुठभेड़ में उसके भाई सर्वेश राय उर्फ सिट्टू के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सुखडेहरा गांव में फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले में दोनों आरोपी वांछित थे। घायलों में एक सीआईएसएफ जवान और उसका चचेरा भाई घायल हुए थे। इसी घटना में पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शाम की मुठभेड़ के बाद सर्वेश राय के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशुतोष और सर्वेश के खिलाफ हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों मुठभेड़ों के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    गाजीपुर में दो सगे भाइयों की अलग-अलग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी,
गाजीपुर में दो सगे भाइयों की अलग-अलग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, सुबह हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ बिट्टू और शाम को सर्वेश राय उर्फ सिट्टू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में बीते 13 अक्टूबर को हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी दो भाइयों को पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किया है।रविवार की सुबह हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ बिट्टू के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि शाम को पुलिस मुठभेड़ में उसके भाई सर्वेश राय उर्फ सिट्टू के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सुखडेहरा गांव में फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले में दोनों आरोपी वांछित थे। घायलों में एक सीआईएसएफ जवान और उसका चचेरा भाई घायल हुए थे। इसी घटना में पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शाम की मुठभेड़ के बाद सर्वेश राय के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशुतोष और सर्वेश के खिलाफ हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों मुठभेड़ों के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस ने मुर्दे को किया गिरफ्तार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य कुटरचित दस्तावेज के आधार पर चल रहा था फरार पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व एसओजी तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक- 25.10.2026 को समय 09.10 AM बजे पर ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले के पास से मु0अ0सं0- 294/2026 धारा 229, 233, 336(3), 337, 338, 340(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ से सम्बन्धित राजू उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम ख्वाजाजहाँपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया । वादी अविनाश सिंह पुत्र स्व० सुरेश सिंह निवासी नगरीपार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा अपने चाचा योगेश सिंह की मुंशीपुरा रेलवे लाइन के पास राजू उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम ख्वाजाजहाँपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ व उसके दोस्त सुदर्शन राजभर द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 2156/16 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ बनाम राजू उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम ख्वाजाजहाँपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ का अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अभियुक्त उपरोक्त शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का भी कार्य करता है व कई लोगों से पैसे लेकर उन्हें शेयर मार्केट में लगा चुका है । उक्त मुकदमें के ट्रायल के दौरान माननीय न्यायालय में सजा से बचने व लोगों से लिये गये पैसे वापस न करना पड़े इसलिये ही दिनांक 30.05.2025 को गाजीपुर जनपद में स्वयं को मृत दर्शाकर तथा फर्जी दाह संस्कार व मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य जाली दस्तावेज तैयार कराकर न्यायालय में दाखिल कर फरार चल रहा था । जिस सम्बन्ध में उच्चाधिकारी गण द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में कोतवाली नगर/ एसओजी/ सर्विलांस संयुक्त टीम के सहयोग से फरार चल रहे अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
    2
    पुलिस ने मुर्दे को किया गिरफ्तार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य कुटरचित दस्तावेज के आधार पर चल रहा था फरार
पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व एसओजी तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक- 25.10.2026 को समय 09.10 AM बजे पर ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले के पास से मु0अ0सं0- 294/2026 धारा 229, 233, 336(3), 337, 338, 340(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ से सम्बन्धित राजू उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम ख्वाजाजहाँपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।  
वादी अविनाश सिंह पुत्र स्व० सुरेश सिंह निवासी नगरीपार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा अपने चाचा योगेश सिंह की मुंशीपुरा रेलवे लाइन के पास राजू उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम ख्वाजाजहाँपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ व उसके दोस्त सुदर्शन राजभर द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 2156/16 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ बनाम राजू उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम ख्वाजाजहाँपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ का अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अभियुक्त उपरोक्त शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का भी कार्य करता है व कई लोगों से पैसे लेकर उन्हें शेयर मार्केट में लगा चुका है । उक्त मुकदमें के ट्रायल के दौरान माननीय न्यायालय में सजा से बचने व लोगों से लिये गये पैसे वापस न करना पड़े इसलिये ही दिनांक 30.05.2025 को गाजीपुर जनपद में स्वयं को मृत दर्शाकर तथा फर्जी दाह संस्कार व मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य जाली दस्तावेज तैयार कराकर न्यायालय में दाखिल कर फरार चल रहा था । जिस सम्बन्ध में उच्चाधिकारी गण द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में कोतवाली नगर/ एसओजी/ सर्विलांस संयुक्त टीम के सहयोग से फरार चल रहे अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.