logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare 🥰 es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare 🥰

8 hrs ago
user_Singer vivek mehra
Singer vivek mehra
Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
8 hrs ago

es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare 🥰 es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare 🥰

More news from Rohtas and nearby areas
  • रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चितौली गांव में रहकर पढ़ाई कर रही खुशी गुप्ता ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किशोरी स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। खुशी मूल रूप से औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के महुआव गांव की निवासी हैं और वर्तमान में नानी के घर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखते हुए समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। खुशी लंबे समय से किशोरियों व महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता को लेकर काम कर रही हैं तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। 26 अप्रैल से शुरू हो रहे इस चार दिवसीय कार्यक्रम में वह अपने अनुभव अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
    1
    रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चितौली गांव में रहकर पढ़ाई कर रही खुशी गुप्ता ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किशोरी स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। खुशी मूल रूप से औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के महुआव गांव की निवासी हैं और वर्तमान में नानी के घर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखते हुए समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। खुशी लंबे समय से किशोरियों व महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता को लेकर काम कर रही हैं तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।
26 अप्रैल से शुरू हो रहे इस चार दिवसीय कार्यक्रम में वह अपने अनुभव अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    1 hr ago
  • es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare 🥰
    1
    es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare 🥰
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • #Aligarh #AligarhNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #Accident #GroundReport #IndiaNews #NewsUpdate #Shorts #YouTubeShorts #TrendingNow #LiveNews #LatestNews #bharatjantantra
    1
    #Aligarh #AligarhNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews
#ViralNews #Accident #GroundReport #IndiaNews #NewsUpdate
#Shorts #YouTubeShorts #TrendingNow #LiveNews #LatestNews #bharatjantantra
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    करगहर, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • *चेनारी: बनौली मौजा में पराली जलाने से 68 डिसमिल में लगे बगीचे को काफी नुकसान* चेनारी। रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली मौजा में पराली जलाने का कार्य बदस्तूर जारी है आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते है कि खेत में गेहूं का डंठल जलाने से आस पास के पेड़ पौधों को भी काफी नुकसान हुआ है और ये सब चेनारी कृषि विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे वायुमंडल को प्रदुषित करने का खेल चल रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बन बैठा है। बताते चले कि पेवंदी गांव निवासी अशोक मिश्रा ने बताया की मौजा बनौली, प्लॉट नं•- 436 , रकबा- 68 डिसमिल में बगीचा लगा हुआ है जिसमे चंदन के पेड़ के अलावे अन्य कीमती पेड़ पौधा लगा हुआ है जिसे पराली जलाने से काफी नुकसान हुआ है। पराली जलाने का कार्य तीन चार साल से बदस्तूर जारी है जिससे मुझे हर साल काफी नुकसान सहाना पड़ता है। उन्होनें बताया कि पेवंदी गांव निवासी राजकिशोर मिश्रा और राजीव मिश्रा आपसी जलन एवं विद्वेष के कारण हर साल पराली जलाते है जिससे आसपास के हरियाली, हरे भरे वृक्ष को तो काफी नुकसान होता ही है साथ ही साथ वायुमंडल भी प्रदुषित होता है। सरकार के स्पष्ट गाइडलाइन होने के बावजूद ये दोनों पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। और स्थानीय स्तर पर इनके विरुद्ध को करवाई भी अब तक करना जरूरी नहीं समझा गया। जिले के वरीय पदाधिकारियों से आग्रह है कि पराली जलाने के कारण मेरे बगीचा के हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने का कष्ट करें तथा उक्त दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़ित नाईजीरिया में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है।
    1
    *चेनारी: बनौली मौजा में पराली जलाने से 68 डिसमिल में लगे बगीचे को काफी नुकसान* 
चेनारी। रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली मौजा में पराली जलाने का कार्य बदस्तूर जारी है आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते है कि खेत में गेहूं का डंठल जलाने से आस पास के पेड़ पौधों को भी काफी नुकसान हुआ है और ये सब चेनारी कृषि विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे वायुमंडल को प्रदुषित करने का खेल चल रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बन बैठा है। बताते चले कि पेवंदी गांव निवासी अशोक मिश्रा  ने बताया की मौजा बनौली, प्लॉट नं•- 436 , रकबा- 68 डिसमिल में बगीचा लगा हुआ है जिसमे चंदन के पेड़ के अलावे अन्य कीमती पेड़ पौधा लगा हुआ है जिसे पराली जलाने से काफी नुकसान हुआ है। पराली जलाने का कार्य तीन चार साल से बदस्तूर जारी है जिससे मुझे हर साल काफी नुकसान सहाना पड़ता है। उन्होनें बताया कि पेवंदी गांव निवासी राजकिशोर मिश्रा और राजीव मिश्रा आपसी जलन एवं विद्वेष के कारण हर साल पराली जलाते है जिससे आसपास के हरियाली, हरे भरे वृक्ष को तो काफी नुकसान होता ही है साथ ही साथ वायुमंडल भी प्रदुषित होता है। सरकार के स्पष्ट गाइडलाइन होने के बावजूद ये दोनों पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। और स्थानीय स्तर पर इनके विरुद्ध को करवाई भी अब तक करना जरूरी नहीं समझा गया। जिले के वरीय पदाधिकारियों से आग्रह है कि पराली जलाने के कारण मेरे बगीचा के हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने का कष्ट करें तथा उक्त दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़ित नाईजीरिया में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    18 hrs ago
  • मानवता सेवा संघ ने श्री भगवान परशुराम की जयंती को अवकाश घोषित करने की मांग उठाई राजपुर /रोहतास । थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमहरा गांव में मानवता सेवा संघ के बैनर तले एक बैठक श्रीकांत चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धूप दीप एवं नैवेद्य से विधिवत पूजा पाठ आचार्य के देखरेख में एवं स्वस्तिवाचन से की गई। कार्यक्रम में इकट्ठे मानवता सेवा संघ के सभी सदस्यों के द्वारा बारी-बारी से संगठन के विस्तार ,संगठन को सशक्त ,समाज को स्वाबलंबी बनाने पर जोर दिया गया । सभी वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से रविदास जयंती, अंबेडकर जयंती ,श्री कृष्ण जयंती, हनुमान जयंती ,को अवकाश दिया गया है ठीक उसी प्रकार भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। संगठन के विस्तार हेतु हाउडिह निवासी निलेश पाण्डेय को अकोड़ी गोला प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सर्व समिति से बनाया गया। बैठक में आए हुए सभी गण्यमन लोगों को अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। मौके पर मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे, उपाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय, रविकांत तिवारी, रजनीकांत पांडेय,रोशन चौबे, फणींद्र त्रिपाठी, पप्पू तिवारी ,मोहन तिवारी ,प्रमोद कुमार पांडेय, कृष्णा पांडेय, परमेश्वर पांडेय, राजेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडे राधा पांडेय, विष्णु चौबे, कृष्ण चौबे जितेंद्र ,चौबे जितेंद्र पांडेय, लालबाबू पांडेय सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।
    4
    मानवता सेवा संघ ने श्री भगवान परशुराम की जयंती को अवकाश घोषित करने की मांग उठाई 
राजपुर /रोहतास । थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमहरा गांव में मानवता सेवा संघ के बैनर तले एक बैठक श्रीकांत चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धूप दीप एवं नैवेद्य से विधिवत पूजा पाठ आचार्य के देखरेख में एवं स्वस्तिवाचन से की गई। कार्यक्रम में इकट्ठे मानवता सेवा संघ के सभी सदस्यों के द्वारा बारी-बारी से संगठन के विस्तार ,संगठन को सशक्त ,समाज को स्वाबलंबी बनाने पर जोर दिया गया । सभी वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से रविदास जयंती, अंबेडकर जयंती ,श्री कृष्ण जयंती, हनुमान जयंती ,को अवकाश दिया गया है ठीक उसी प्रकार भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। संगठन के विस्तार हेतु हाउडिह निवासी निलेश पाण्डेय को अकोड़ी गोला प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सर्व समिति से बनाया गया। बैठक में आए हुए सभी गण्यमन लोगों को अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। मौके पर मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे, उपाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय, रविकांत तिवारी, रजनीकांत पांडेय,रोशन चौबे, फणींद्र त्रिपाठी, पप्पू तिवारी ,मोहन तिवारी ,प्रमोद कुमार पांडेय, कृष्णा पांडेय, परमेश्वर पांडेय, राजेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडे राधा पांडेय, विष्णु चौबे, कृष्ण चौबे जितेंद्र ,चौबे जितेंद्र पांडेय, लालबाबू पांडेय सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • रोहतास जिला के दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग चौक ओवरब्रिज के नीचे दुकानदार द्वारा अवैध अतिक्रम लोगों के जान पर पड़ सकती है भारी... जाम में फंसे एंबुलेंस के मरीज की कभी भी हो सकती है मौत... दावथ पुलिस मस्त..सड़क पर यात्री/आमजन त्रस्त .... दावथ प्रखंड के पदाधिकारी एवं पुलिस के लापरवाही के कारण मलियाबाग अवैध अतिक्रम का बना गढ़। जहां जाम लगना अब एक बड़ी समस्या बन गई,जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लग्न का समय है चारों तरफ से गाड़ियों का आवागमन होने के कारण एवं रोड पर सब्जी विक्रेता ठेला विक्रेताओं का अतिक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है।
    1
    रोहतास जिला के दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग चौक  ओवरब्रिज के नीचे
दुकानदार द्वारा अवैध अतिक्रम लोगों के जान पर पड़ सकती है भारी...
जाम में फंसे एंबुलेंस के मरीज की कभी भी हो सकती है मौत...
दावथ पुलिस मस्त..सड़क पर यात्री/आमजन त्रस्त 
.... दावथ प्रखंड के पदाधिकारी एवं पुलिस के लापरवाही के कारण मलियाबाग अवैध अतिक्रम का बना गढ़।
जहां जाम लगना अब एक बड़ी समस्या बन गई,जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लग्न का समय है चारों तरफ से गाड़ियों का आवागमन होने के कारण एवं रोड पर सब्जी विक्रेता ठेला विक्रेताओं का अतिक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • कैमूर। जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चलती बस में हुए झगड़े के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ गांव निवासी पंकज कुमार (पिता जय प्रकाश राम) मोहनियां से बस में सवार होकर अपने गांव भगवानपुर लौट रहे थे। सफर के दौरान बस में मौजूद कुछ लोगों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने पंकज कुमार के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पंकज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। वही घटना के बाद घायल पंकज कुमार ने तत्काल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और फिर मोहनियां थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी शुरू की। वही छापेमारी के दौरान मोहनियां पुलिस ने बीती देर रात रतवार गांव में दबिश देकर आरोपी रजनीश कुमार पाण्डेय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वही मोहनियां थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि "पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है। वही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।" फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    4
    कैमूर। जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चलती बस में हुए झगड़े के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ गांव निवासी पंकज कुमार (पिता जय प्रकाश राम) मोहनियां से बस में सवार होकर अपने गांव भगवानपुर लौट रहे थे। सफर के दौरान बस में मौजूद कुछ लोगों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने पंकज कुमार के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पंकज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। वही घटना के बाद घायल पंकज कुमार ने तत्काल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और फिर मोहनियां थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी शुरू की। वही छापेमारी के दौरान मोहनियां पुलिस ने बीती देर रात रतवार गांव में दबिश देकर आरोपी रजनीश कुमार पाण्डेय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वही मोहनियां थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि "पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है। वही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।" फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    3 hrs ago
  • जिले के सासाराम अनुमंडल अंतर्गत दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में शुक्रवार की देर शाम गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़की करपुरवा निवासी गंगा साह के पुत्र दीपू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मौके से खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। बताया जाता है कि दीपू साह अपने दोस्तों के साथ फोरलेन किनारे स्थित एक प्लांट की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरपीएस नर्सिंग स्कूल के पास मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दीपू साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में इसी गांव में सरोज पासवान की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक नामजद अभियुक्त था और जमानत पर बाहर आया था। इसी पुरानी दुश्मनी को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। एसपी ने बताया कि मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई है। साथ ही कुछ अज्ञात अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
    4
    जिले के सासाराम अनुमंडल अंतर्गत दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में शुक्रवार की देर शाम गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़की करपुरवा निवासी गंगा साह के पुत्र दीपू साह के रूप में हुई है।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मौके से खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है।     
बताया जाता है कि दीपू साह अपने दोस्तों के साथ फोरलेन किनारे स्थित एक प्लांट की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरपीएस नर्सिंग स्कूल के पास मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दीपू साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में इसी गांव में सरोज पासवान की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक नामजद अभियुक्त था और जमानत पर बाहर आया था। इसी पुरानी दुश्मनी को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
एसपी ने बताया कि मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई है। साथ ही कुछ अज्ञात अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.