logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर:ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रभात रंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को सभी जिलों के जिला न्यायालय स्थित विधिक प्राधिकार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजस्व सहित अन्य छोटे-छोटे मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान का मामला भी प्रमुख है। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिन लोगों का ट्रैफिक चालान 90 दिन से ज्यादा से लंबित (Pending) है, यानी 11 जून 2026 या उससे पहले का चालान है, वे आज लोक अदालत में जाकर अपने चालान का निष्पादन करा सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि आज *जितने का चालान है, उसकी लगभग आधी राशि ही जमा करनी पड़ेगी और चालान क्लियर हो जाएगा। - बिना हेलमेट का 1000 रु. का चालान सिर्फ 500 रु. में खत्म होगा। - बिना ड्राइविंग लाइसेंस का 5000 रु. का चालान सिर्फ 2500 रु. में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों के रिकॉर्ड में काफी पुराने चालान पेंडिंग हैं, जिस कारण उन्हें प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने या अन्य कार्यों में परेशानी होती है। दुर्घटना की स्थिति में भी पेंडिंग चालान से काफी दिक्कत होती है। ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने जिला न्यायालय में जाकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन आधा जुर्माना देकर कराएं और इस संदेश को अपने मिलने-जुलने वालों तक भी पहुँचाएं।

9 hrs ago
user_Piyush kumar
Piyush kumar
Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
9 hrs ago

मुंगेर:ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रभात रंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को सभी जिलों के जिला न्यायालय स्थित विधिक प्राधिकार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजस्व सहित अन्य छोटे-छोटे मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान का मामला भी प्रमुख है। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिन लोगों का ट्रैफिक चालान 90 दिन से ज्यादा से लंबित (Pending) है, यानी 11 जून 2026 या उससे पहले का चालान है, वे आज लोक अदालत में जाकर अपने चालान का निष्पादन करा सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि आज *जितने का चालान है, उसकी लगभग आधी राशि ही जमा करनी पड़ेगी और चालान क्लियर हो जाएगा। - बिना हेलमेट का 1000 रु. का चालान सिर्फ 500 रु. में खत्म होगा। - बिना ड्राइविंग लाइसेंस का 5000 रु. का चालान सिर्फ 2500 रु. में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों के रिकॉर्ड में काफी पुराने चालान पेंडिंग हैं, जिस कारण उन्हें प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने या अन्य कार्यों में परेशानी होती है। दुर्घटना की स्थिति में भी पेंडिंग चालान से काफी दिक्कत होती है। ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने जिला न्यायालय में जाकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन आधा जुर्माना देकर कराएं और इस संदेश को अपने मिलने-जुलने वालों तक भी पहुँचाएं।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर:ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रभात रंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को सभी जिलों के जिला न्यायालय स्थित विधिक प्राधिकार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजस्व सहित अन्य छोटे-छोटे मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान का मामला भी प्रमुख है। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिन लोगों का ट्रैफिक चालान 90 दिन से ज्यादा से लंबित (Pending) है, यानी 11 जून 2026 या उससे पहले का चालान है, वे आज लोक अदालत में जाकर अपने चालान का निष्पादन करा सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि आज *जितने का चालान है, उसकी लगभग आधी राशि ही जमा करनी पड़ेगी और चालान क्लियर हो जाएगा। - बिना हेलमेट का 1000 रु. का चालान सिर्फ 500 रु. में खत्म होगा। - बिना ड्राइविंग लाइसेंस का 5000 रु. का चालान सिर्फ 2500 रु. में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों के रिकॉर्ड में काफी पुराने चालान पेंडिंग हैं, जिस कारण उन्हें प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने या अन्य कार्यों में परेशानी होती है। दुर्घटना की स्थिति में भी पेंडिंग चालान से काफी दिक्कत होती है। ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने जिला न्यायालय में जाकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन आधा जुर्माना देकर कराएं और इस संदेश को अपने मिलने-जुलने वालों तक भी पहुँचाएं।
    1
    मुंगेर:ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रभात रंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को सभी जिलों के जिला न्यायालय स्थित विधिक प्राधिकार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजस्व सहित अन्य छोटे-छोटे मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान का मामला भी प्रमुख है।
ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिन लोगों का ट्रैफिक चालान 90 दिन से ज्यादा से लंबित (Pending) है, यानी 11 जून 2026 या उससे पहले का चालान है, वे आज लोक अदालत में जाकर अपने चालान का निष्पादन करा सकते हैं।

सबसे बड़ी राहत यह है कि आज *जितने का चालान है, उसकी लगभग आधी राशि ही जमा करनी पड़ेगी और चालान क्लियर हो जाएगा।
- बिना हेलमेट का 1000 रु. का चालान सिर्फ 500 रु. में खत्म होगा।
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस का 5000 रु. का चालान सिर्फ 2500 रु. में खत्म होगा।

उन्होंने कहा कि कई लोगों के रिकॉर्ड में काफी पुराने चालान पेंडिंग हैं, जिस कारण उन्हें प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने या अन्य कार्यों में परेशानी होती है। दुर्घटना की स्थिति में भी पेंडिंग चालान से काफी दिक्कत होती है।

ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने जिला न्यायालय में जाकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन आधा जुर्माना देकर कराएं और इस संदेश को अपने मिलने-जुलने वालों तक भी पहुँचाएं।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi
    1
    Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    14 min ago
  • शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के आरएस कॉलेज के समीप कुशवाहा कॉलोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवक को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी कृष्णदेव कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिस मोटरसाइकिल से आया था, उसे जुर्माना की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय भेजा गया है। जुर्माना की कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा।
    1
    शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
तारापुर थाना क्षेत्र के आरएस कॉलेज के समीप कुशवाहा कॉलोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवक को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी कृष्णदेव कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिस मोटरसाइकिल से आया था, उसे जुर्माना की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय भेजा गया है। जुर्माना की कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला

मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं।
समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला
मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं।
समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 min ago
  • राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुंगेर: एडीआर भवन में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया लोक अदालत का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री राकेश कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संतोष कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मनीषा कुमारी विधिज्ञ मुंगेर के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह मुंगेर विधिज्ञ संघ के सचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    1
    राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 
मुंगेर: एडीआर भवन में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया लोक अदालत का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री राकेश कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संतोष कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मनीषा कुमारी विधिज्ञ मुंगेर के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह मुंगेर विधिज्ञ संघ के सचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    32 min ago
  • जमुई जिले में जैविक संसाधनों व्यापार एवं विपणन पर हितधारक परामर्श कार्यशाला जमुई जिले में जैविक संसाधनों व्यापार एवं विपणन पर हितधारक परामर्श कार्यशाला
    1
    जमुई जिले में जैविक संसाधनों व्यापार एवं विपणन पर हितधारक परामर्श कार्यशाला
जमुई जिले में जैविक संसाधनों व्यापार एवं विपणन पर हितधारक परामर्श कार्यशाला
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर अस्पताल में दिव्यांगता जांच शिविर, 71 लोगों ने कराया पंजीयन अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में शुक्रवार को दिव्यांगता जांच एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जदयू नेता ई. रोहित चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में 71 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। इनमें हड्डी से संबंधित 41 मरीजों की जांच की गई, जबकि नेत्र संबंधी दिव्यांगता के मरीजों की भी जांच कर आवश्यकतानुसार रेफर किया गया। पांच पंजीकृत दिव्यांग जांच कराने नहीं पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिकंदर रजक, फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार ने मरीजों की जांच की। नेत्र जांच में ओप्थैल्मिक असिस्टेंट मुकेश कुमार ने सहयोग किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख अश्वनि राज, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। शिविर के बाद ई. रोहित चौधरी ने डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
    1
    तारापुर अस्पताल में दिव्यांगता जांच शिविर, 71 लोगों ने कराया पंजीयन
अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में शुक्रवार को दिव्यांगता जांच एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जदयू नेता ई. रोहित चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में 71 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। इनमें हड्डी से संबंधित 41 मरीजों की जांच की गई, जबकि नेत्र संबंधी दिव्यांगता के मरीजों की भी जांच कर आवश्यकतानुसार रेफर किया गया। पांच पंजीकृत दिव्यांग जांच कराने नहीं पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिकंदर रजक, फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार ने मरीजों की जांच की। नेत्र जांच में ओप्थैल्मिक असिस्टेंट मुकेश कुमार ने सहयोग किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख अश्वनि राज, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। शिविर के बाद ई. रोहित चौधरी ने डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम एंकर: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता। घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी बाइट: अमर यादव — जवान के भाई बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    4
    जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप

पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप
पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
एंकर:
कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था।
आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता।
घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी
बाइट: अमर यादव — जवान के भाई
बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.