आगरा में,देवरानी-जिठानी के आपसी विवाद में महिला की संदिग्ध मौत *देवरानी-जिठानी के विवाद में महिला की संदिग्ध मौत* उत्तर प्रदेश - आगरा जनपद के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में देवरानी और जिठानी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के कुछ समय बाद उर्मिला नाम की महिला ने कथित रूप से जहरीली स्प्रे पी ली। जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, मृतका के बेटे का नाम अनिल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में भी दुख की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे की असल वजह क्या थी।
आगरा में,देवरानी-जिठानी के आपसी विवाद में महिला की संदिग्ध मौत *देवरानी-जिठानी के विवाद में महिला की संदिग्ध मौत* उत्तर प्रदेश - आगरा जनपद के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में देवरानी और जिठानी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही
देखते झगड़े में बदल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के कुछ समय बाद उर्मिला नाम की महिला ने कथित रूप से जहरीली स्प्रे पी ली। जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर
दी। परिजनों के अनुसार, मृतका के बेटे का नाम अनिल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में भी दुख की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे की असल वजह क्या थी।
- 🚨 #उन्नाव में बवाल! ARTO से भिड़ा ट्रक चालक, VIDEO #वायरल उन्नाव में चेकिंग के दौरान एआरटीओ और ट्रक चालक के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रक चालक कहते हुए सुनाई दे रहा है — 👉 “मेरे लाखों फॉलोअर्स हैं… जवाब नहीं दे पाओगी” बताया जा रहा है कि कार्रवाई से नाराज़ चालक ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 📌 सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। #Unnao #ViralVideo #ARTO #BreakingNews #UPNews1
- आजमगढ़। जिले के जहानागंज ब्लॉक अंतर्गत चौबेपुर (मटिवना) गाँव में भक्ति और श्रद्धा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बैक्टेश्वर चौबे की धर्मपत्नी स्व. अन्नपूर्णा देवी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और सुंदरकांड के पाठ से राममय हुआ वातावरण पुण्यतिथि के पावन अवसर पर सुबह से ही संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा। विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात आयोजित सुंदरकांड के पाठ ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत की मधुर धुनों के बीच हुए इस पाठ से पूरा गाँव राममय हो गया। भावभीनी श्रद्धांजलि और संस्मरण प्रधानाचार्य बैक्टेश्वर चौबे ने अपनी धर्मपत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. अन्नपूर्णा देवी के सरल, मृदुभाषी और धार्मिक स्वभाव की चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व को याद किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ब्राह्मणों और आगंतुकों के लिए महाप्रसाद एवं भोजन की भव्य व्यवस्था की गई थी। गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति इस स्मृति सभा और धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे: चन्द्रमौली चौबे बीरेंद्र राय विपिन चौबे संजय मिश्रा अवनीश चौबे नवीन चौबे सशांक चौबे दिनेश चन्द्र उपाध्याय शिवकुमार चौबे अरुण पाण्डेय ग्रामवासियों और सगे-संबंधियों ने भी स्व. अन्नपूर्णा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।3
- Post by SONI DEVI1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- Post by RISHI RAI1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऊसरगांवा में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। बरदह-मार्टिनगंज मार्ग पर स्थित एक रिहायशी मकान में संचालित टॉयलेट क्लीनर के गोदाम को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने न केवल मुख्य गेट, बल्कि कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना का विवरण पीड़ित संतोष बिंद (पुत्र श्रीराम बिंद), जो बंधवा इस्लाम गांव के निवासी हैं, ऊसरगांवा में स्थित एक मकान में 'सालिक इंटरप्राइजेज' नाम से लिक्विड टॉयलेट क्लीनर की एजेंसी का गोदाम संचालित करते हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के कुल चार ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया। चोरी गया सामान: टॉयलेट क्लीनर की करीब 50 पेटियां। सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर (DVR), ताकि पहचान न हो सके। अन्य महत्वपूर्ण घरेलू और व्यापारिक सामान। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह करीब 4 बजे पुलिस के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संदेह के आधार पर दो बाइक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुराना इतिहास और ग्रामीणों में रोष पीड़ित संतोष बिंद ने बताया कि यह इस गोदाम में चोरी की पहली घटना नहीं है। लगभग एक वर्ष पूर्व भी इसी एजेंसी का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य कीमती सामान चोरी किया गया था। उस समय भी करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ था। पिछली घटना में पुलिस ने बगल के गांव कमालपुर निवासी कमलेश (पुत्र लल्लन बिंद) के घर से चोरी का सामान बरामद किया था और आरोपी को जेल भेजा गया था। एक ही स्थान पर बार-बार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई है।1