Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- Post by RISHI RAI1
- 🚨 #उन्नाव में बवाल! ARTO से भिड़ा ट्रक चालक, VIDEO #वायरल उन्नाव में चेकिंग के दौरान एआरटीओ और ट्रक चालक के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रक चालक कहते हुए सुनाई दे रहा है — 👉 “मेरे लाखों फॉलोअर्स हैं… जवाब नहीं दे पाओगी” बताया जा रहा है कि कार्रवाई से नाराज़ चालक ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 📌 सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। #Unnao #ViralVideo #ARTO #BreakingNews #UPNews1
- राधिका मैरिज हॉल में भव्य आयोजन, विधायक जयकिशन साहू समेत कई गणमान्य रहे मौजूद। बिल्थरारोड । नगर के राधिका मैरिज हॉल में रविवार की शाम तैलिक साहू सेवा समिति द्वारा मां कर्मबाई देवी की जयंती एवं वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर के विधायक जयकिशन साहू ने मां कर्मा बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ,दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक जयकिशन साहू ने साहू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा और राजनैतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।वहीं घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने कहा कि जब साहू समाज एकजुट हो जाय तो सामाजिक विकास का सपना साकार किया जा सकता है, संपूर्णानंद गुप्ता ने कहा कि समाज को जागृत करके राजनीति में, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर बल दिया जाय। जिससे समाज की तरक्की हो। मनोरमा गुप्ता ने शिक्षा और संस्कार पर पर जोर दिया। कार्यक्रम में अरविन्द गांधी, साहू समिति के अध्यक्ष धर्मनाथ गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता (प्रवक्ता), उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता व कालिका गुप्ता ,महामंत्री दीपक गुप्ता ', मंत्री महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता,संरक्षक मंडल में पन्ना लाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, साहिल गुप्ता और प्रबंध समिति में उपेन्द्र गुप्ता मिंटू,ज्ञानचंद, कृष्णा कांत गुप्ता, वेद गुप्ता तथा व्यवस्थापक मंडल में अरविंद होंडा और रत्नेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, विभव गुप्ता 'रोमी' , सभासद राममनोहर गांधी , छोटेलाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। संचालन शशिकांत गुप्ता ने किया।4
- आजमगढ़। जिले के जहानागंज ब्लॉक अंतर्गत चौबेपुर (मटिवना) गाँव में भक्ति और श्रद्धा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बैक्टेश्वर चौबे की धर्मपत्नी स्व. अन्नपूर्णा देवी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और सुंदरकांड के पाठ से राममय हुआ वातावरण पुण्यतिथि के पावन अवसर पर सुबह से ही संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा। विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात आयोजित सुंदरकांड के पाठ ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत की मधुर धुनों के बीच हुए इस पाठ से पूरा गाँव राममय हो गया। भावभीनी श्रद्धांजलि और संस्मरण प्रधानाचार्य बैक्टेश्वर चौबे ने अपनी धर्मपत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. अन्नपूर्णा देवी के सरल, मृदुभाषी और धार्मिक स्वभाव की चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व को याद किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ब्राह्मणों और आगंतुकों के लिए महाप्रसाद एवं भोजन की भव्य व्यवस्था की गई थी। गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति इस स्मृति सभा और धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे: चन्द्रमौली चौबे बीरेंद्र राय विपिन चौबे संजय मिश्रा अवनीश चौबे नवीन चौबे सशांक चौबे दिनेश चन्द्र उपाध्याय शिवकुमार चौबे अरुण पाण्डेय ग्रामवासियों और सगे-संबंधियों ने भी स्व. अन्नपूर्णा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।3
- देवरिया में कचरे का संकट! वार्ड नंबर 20 में कचरे का अंबार लोगों के लिए आफत बन गया है। बदबू, धुआं और गंदगी से सांस लेना मुश्किल हो गया है। नालियों में जलजमाव और कीड़े-मकोड़ों के कारण डेंगू व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।1
- Post by Rinkuu lakshkar1