Shuru
Apke Nagar Ki App…
#अलीगढ छर्रा अनाज मंडी में मजदूर से मारपीट और पैर काटने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद भारी फोर्स तैनात,
Manuddin Khan
#अलीगढ छर्रा अनाज मंडी में मजदूर से मारपीट और पैर काटने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद भारी फोर्स तैनात,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन में लापरवाही पर एएमयू और धनीपुर मंडी समिति को नोटिस जारी किया है। दोनों संस्थानों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पर्यावरण कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अलीगढ़। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन में लापरवाही पर एएमयू और धनीपुर मंडी समिति को नोटिस जारी किया है। दोनों संस्थानों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पर्यावरण कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।1
- सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत, एक महीने के भीतर परिवार ने खोए पिता और पुत्र हाथरस। सासनी में सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे साइकिल से बाजार जा रहे 65 वर्षीय किसान रामबाबूं सिंह निवासी सठिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने रोंद दिया, जिससे इस दुखद घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा गांव सठिया के निकट एक गैस एजेंसी के पास हुआ। सूचना मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि रामबाबूं सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा थे। करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबूं सिंह के बेटे माधव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जो दुखद घटना मथुरा के कोसीकलां पर हुई थी। परिवार ने एक महीने के भीतर अपने दो सदस्यों को खो दिया है और परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर से दो अर्थियां उठाई गई हैं। रामबाबूं सिंह के जाने के बाद अब उनके तीन बेटों पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि ईश्वर ने उनका एकमात्र सहारा भी छीन लिया है और पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।3
- रालोद पार्टी की स्वाभिमान पदयात्रा का मुरसान में हुआ समापन.... राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयोजित ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ के सातवें और प्रथम चरण के अंतिम दिन ग्राम करील में भव्य समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, नौजवान, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए। समापन समारोह के संयोजक वरिष्ठ नेता प्रवीन कुमार पौनियां रहे, जबकि अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम प्रधान ने की। 21 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई पदयात्रा सात दिनों तक सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, नगरों और कस्बों से होकर गुजरी। पदयात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे, किसान-मजदूर सम्मान और नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और किसान-मजदूर सम्मान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और भाईचारे से होती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि यशपाल बघेल, एमएलसी योगेश नौहवार, सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री प्रीती चौधरी, मथुरा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *हाथरस में स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के प्रथम चरण का भव्य समापन, ग्राम करील में उमड़ा जनसैलाब* *रिपोर्टर विजय देव* हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ के सातवें एवं प्रथम चरण के अंतिम दिन ग्राम करील में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, नौजवान, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन समारोह के संयोजक वरिष्ठ नेता प्रवीन कुमार पौनियां जी रहे। उनके नेतृत्व में आयोजित समापन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बड़ी सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम प्रधान जी ने की। 21 सितंबर से शुरू हुई थी पदयात्रा राष्ट्रीय लोकदल की इस पदयात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी विचारक राजा महेंद्र प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया था। सात दिनों तक चली इस पदयात्रा ने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, नगरों एवं कस्बों में पहुंचकर जनसंपर्क किया और ग्राम करील पहुंचकर प्रथम चरण का समापन किया। पदयात्रा के प्रत्येक दिन की शुरुआत किसी न किसी महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ की गई। इस दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे, किसान-मजदूर सम्मान और नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार जी ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी ने कहा कि स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और किसान-मजदूर सम्मान का संदेश पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और भाईचारे से होती है। किसान, मजदूर और नौजवान समाज की महत्वपूर्ण ताकत हैं और उनके सम्मान एवं हितों से जुड़े विषयों को निरंतर जनसंवाद के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि यशपाल बघेल MLC योगेश नौहवार,गुड्डू चौधरी विधायक सादाबाद,पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह,ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह,भाजपा नेत्री प्रीती चौधरी,मथुरा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह,दिवान सिंह जुरैल,जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान,ईशान चौधरी,केशव देव,महिपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जगवेंद्र प्रधान,श्यामवीर प्रधान,रणवीर प्रधान,महाराज सिंह प्रधान,सुभाष प्रधान,धीरू प्रधान,सतीश प्रधान,ओमवीर राणा4
- डबल मर्डर से सादाबाद में फैली दहशत पति-पत्नी का फिल्मी स्टाइल में किया गया कत्ल *डबल मर्डर से सादाबाद में फैली दहशत पति-पत्नी का फिल्मी स्टाइल में किया गया कत्ल क्या है पूरी साजिश और किसने दिया इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देखते रहिए सलाम इंडिया 24*1
- ज्वेलर्स पर लाखों के सोने-चांदी के जेवर हड़पने का आरोप पीड़िता पहुंची एसपी देहात के पास असली की जगह थमा दिए नकली जेवर गाली-गलौज कर दुकान से निकाला बाहर पुलिस से निराशा एसपी देहात से लगाई न्याय की गुहार शिकारपुर : नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा निवासी एक गरीब महिला ने स्थानीय सर्राफा व्यापारी पर लाखों रुपये के असली सोने-चांदी के आभूषण हड़पने और बदले में नकली जेवर थमाने का गम्भीर आरोप लगाया है पुलिस कोतवाली से मदद न मिलने पर पीड़िता को बुलन्दशहर एसपी देहात के दरबार में न्याय की गुहार लगाने जाना पड़ा क्या है प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता को कुछ पैसों की सख्त जरूरत थी इसी सिलसिले में वह 9 जनवरी को सर्राफा बाजार स्थित निखिल ज्वेलर्स गई थी वहां उसने अपने सोने के आभूषण चैन, चार चूड़ियां, झाले, नथ, टीका और अंगूठी कुल वजन 27.250 ग्राम तथा चांदी के आभूषण तोड़े और हथफूल कुल वजन 229 ग्राम गिरवी रखे सर्राफ ने ये सभी जेवर अपने पास रख कर पीड़िता को दो प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से 80,000 रुपये उधार दिए थे 22 सितम्बर 2026 को पीड़िता अपना समस्त मूलधन मय ब्याज सर्राफ को देकर अपने जेवर वापस छुड़ाने पहुंची आरोप है कि जब सर्राफ ने उसे जेवर वापस किए तो महिला को देखते ही शक हुआ कि यह उसका सामान नहीं है जब पीड़िता ने मौके पर ही आपत्ति जताई तो सर्राफ ने यह कहकर टाल दिया कि सामान तुम्हारा ही है ले जाओ पीड़िता ने बताया कि ये सभी आभूषण उसके पिता ने जहांगीराबाद स्थित सोना ज्वेलर्स से बनवाए थे पीड़िता जब सोना ज्वेलर्स पहुंची तो वहां के कारीगर ने स्पष्ट कर दिया कि यह जेवर उनके द्वारा बनाया गया नहीं है और यह पूरी तरह से नकली है क्योंकि उनके बनाए जेवर पर उनका विशेष मार्का हॉलमार्क साइन होता है ठगे जाने का अहसास होते ही पीड़िता दुबारा निखिल ज्वेलर्स पहुंची और धोखाधड़ी का विरोध किया आरोप है कि दुकान के मालिक दीपक और निखिल ने महिला की बात सुनने के बजाय उसके साथ बदसलूकी और गंदी-गंदी गालियां दीं तथा धक्के देकर दुकान से बाहर निकाल दिया पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह रोती-बिलखती शिकारपुर कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की स्थानीय पुलिस के रवैये से हताश होकर पीड़िता ने बुलन्दशहर पहुंच कर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, से मुलाकात की और लिखित शिकायत दर्ज कराई अंतरिक्ष जैन एसपी देहात बुलन्दशहर, पीड़ित महिला गौरिशा की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत पत्र को जांच के लिए शिकारपुर कोतवाली भेज दिया गया है शिकारपुर पुलिस को यह मामला कोतवाली स्तर पर ही हल करना चाहिए था पीड़िता को यहां तक आने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी मामले की गहनता से जांच कर दोषी सर्राफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी दीपक सर्राफ मालिक निखिल ज्वेलर्स हमने महिला को वही सामान वापस दिया है जो उसने जमा कराया था लगाए गए सभी आरोप गलत है ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है फिलहाल कोतवाली पुलिस की शिथिलता के कारण पीड़िता को जिले के वरिष्ठ अधिकारी का दरवाजा खटखटाना पड़ा है अब देखना यह होगा कि मामले की जांच के बाद पीड़िता को न्याय और उसके असली जेवर वापस मिल पाते हैं या नहीं ।1
- कस्बे में रामलीला की रिहर्सल ने पकड़ी रफ्तार, देर रात तक पसीना बहा रहे स्थानीय कलाकार कस्बे में रामलीला की रिहर्सल ने पकड़ी रफ्तार, देर रात तक पसीना बहा रहे स्थानीय कलाकार कलाकार अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत करने में जुटे; डायरेक्टर पुनीत सिंघल के मार्गदर्शन में चल रही है कड़ी मेहनत। राजीव शर्मा औरंगाबाद आगामी शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी महोत्सव के पावन अवसर पर कस्बे में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला को भव्य और जीवंत बनाने के लिए तैयारियाँ चरम पर पहुँच गई हैं। रामलीला मंचन को लेकर स्थानीय कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दिनभर के कामकाज और व्यस्त दिनचर्या के बाद भी कलाकार देर रात तक रुककर रिहर्सल हॉल में पसीना बहा रहे हैं। रामलीला के डायरेक्टर पुनीत सिंघल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रतिदिन देर रात तक रिहर्सल सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मंचन को इस बार पहले से अधिक भव्य, आधुनिक तकनीक से युक्त और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बनाने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद और भाव-भंगिमाओं पर दिया जा रहा विशेष ध्यान रिहर्सल के दौरान कलाकारों के संवाद अदायगी, उच्चारण, वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं (एक्सप्रेशन्स) को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण सहित सभी प्रमुख पात्रों का अभिनय कर रहे कलाकार अपनी भूमिका में पूरी तरह ढल जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लंबे और कठिन पौराणिक संवादों को कंठस्थ करने से लेकर मंच पर सही टाइमिंग के साथ प्रस्तुत करने के लिए बार-बार अभ्यास किया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों का जुनून ऐसा है कि वे देर रात तक चलने वाले रिहर्सल सत्र के बावजूद अगले दिन सुबह अपने-अपने काम पर समय से पहुँच जाते हैं। कस्बे के लोगों में भी इस वर्ष की रामलीला को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। "हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखना ही मुख्य उद्देश्य" — पुनीत सिंघल "रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, आदर्शों और मर्यादाओं का प्रतीक है। हमारी पूरी टीम और स्थानीय कलाकार नि:स्वार्थ भाव से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कलाकारों का समर्पण और उत्साह देखने योग्य है। हमारा पूरा प्रयास है कि इस बार दर्शकों को एक अलौकिक और अविस्मरणीय रामलीला का अनुभव मिले। समाज के हर वर्ग को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए और यही संदेश हम मंच के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना चाहते हैं।" — पुनीत सिंघल, डायरेक्टर (रामलीला समिति) आधुनिक रोशनी और भव्य मंच सज्जा की तैयारी समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार मंच सज्जा, साउंड सिस्टम और लाइट इफेक्ट्स पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पौराणिक दृश्यों को आधुनिक तकनीक के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जा सके। आयोजकों ने कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से रामलीला मंचन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।2
- लगातार दो दिन तक बरसात के चलते गांव दुगरऊ में मजदूर के घर की छत व दीवार गिरी परिजन बाल बाल बच्चे अनूपशहर: दो दिन लगातार बरसात के कारण गांव दुगरऊ में मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भर भराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे मुकेश और उनकी पत्नी सुमीला को हल्की चोट लगी। गांव दुगरऊ निवासी मजदूर मुकेश पुत्र चिरंजी के मकान की दीवार तथा छत अचानक भरभरा कर खेत की तरफ गिर गई। जिससे मुकेश में उसकी पत्नी सुमिला ईंट लग जाने से हल्की घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में बने टीन सीट में सो रहे थे। जिससे वह सकुशल बच गए। मुकेश ने बताया कि मध्य रात्रि में तेज धमाके के साथ मकान की दीवार पीछे खेत की ओर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन को अवगत कराया है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया। और जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित की गई है। नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।1
- बड़ी खबर:हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट|viral हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हाथरस एसपी, थाना पुलिस, सीओ सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस टीम हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।1