सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत, एक महीने के भीतर परिवार ने खोए पिता और पुत्र हाथरस। सासनी में सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे साइकिल से बाजार जा रहे 65 वर्षीय किसान रामबाबूं सिंह निवासी सठिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने रोंद दिया, जिससे इस दुखद घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा गांव सठिया के निकट एक गैस एजेंसी के पास हुआ। सूचना मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि रामबाबूं सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा थे। करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबूं सिंह के बेटे माधव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जो दुखद घटना मथुरा के कोसीकलां पर हुई थी। परिवार ने एक महीने के भीतर अपने दो सदस्यों को खो दिया है और परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर से दो अर्थियां उठाई गई हैं। रामबाबूं सिंह के जाने के बाद अब उनके तीन बेटों पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि ईश्वर ने उनका एकमात्र सहारा भी छीन लिया है और पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत, एक महीने के भीतर परिवार ने खोए पिता और पुत्र हाथरस। सासनी में सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे साइकिल से बाजार जा रहे 65 वर्षीय किसान रामबाबूं सिंह निवासी सठिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने रोंद दिया, जिससे इस दुखद घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा गांव सठिया के निकट एक गैस एजेंसी के पास हुआ। सूचना मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कोतवाली पुलिस
भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि रामबाबूं सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा थे। करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबूं सिंह के बेटे माधव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जो दुखद घटना मथुरा के कोसीकलां
पर हुई थी। परिवार ने एक महीने के भीतर अपने दो सदस्यों को खो दिया है और परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर से दो अर्थियां उठाई गई हैं। रामबाबूं सिंह के जाने के बाद अब उनके तीन बेटों पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि ईश्वर ने उनका एकमात्र सहारा भी छीन लिया है और पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आवासीय वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम, फल वितरित किए हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा, अलीगढ़ द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए कुशलक्षेम जाना तथा फल एवं तुलसी की माला वितरित की। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में शयनकक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वृद्धजनों से उनके मूल निवास स्थान, आश्रम में रहने की अवधि तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि संस्था एवं संबंधित विभाग द्वारा भोजन, रहने, सोने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं। वृद्धजनों ने बताया कि भोजन एवं अन्य सुविधाएं नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं तथा कोई विशेष समस्या नहीं है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 68 वृद्धजन, जिनमें 36 पुरुष एवं 32 महिलाएं निवासरत हैं। निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वृद्धाश्रम संस्था द्वारा संचालित है तथा जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नियमानुसार अनुदान दिया जाता है। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 14 कर्मचारी तैनात हैं। आश्रम में वाटर कूलर, वॉशिंग मशीन, जनरेटर, इन्वर्टर, कूलर एवं गीजर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए आश्रम में साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। वृद्धजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।3
- रालोद पार्टी की स्वाभिमान पदयात्रा का मुरसान में हुआ समापन.... राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयोजित ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ के सातवें और प्रथम चरण के अंतिम दिन ग्राम करील में भव्य समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, नौजवान, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए। समापन समारोह के संयोजक वरिष्ठ नेता प्रवीन कुमार पौनियां रहे, जबकि अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम प्रधान ने की। 21 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई पदयात्रा सात दिनों तक सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, नगरों और कस्बों से होकर गुजरी। पदयात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे, किसान-मजदूर सम्मान और नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और किसान-मजदूर सम्मान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और भाईचारे से होती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि यशपाल बघेल, एमएलसी योगेश नौहवार, सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री प्रीती चौधरी, मथुरा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *हाथरस में स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के प्रथम चरण का भव्य समापन, ग्राम करील में उमड़ा जनसैलाब* *रिपोर्टर विजय देव* हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ के सातवें एवं प्रथम चरण के अंतिम दिन ग्राम करील में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, नौजवान, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन समारोह के संयोजक वरिष्ठ नेता प्रवीन कुमार पौनियां जी रहे। उनके नेतृत्व में आयोजित समापन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बड़ी सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम प्रधान जी ने की। 21 सितंबर से शुरू हुई थी पदयात्रा राष्ट्रीय लोकदल की इस पदयात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी विचारक राजा महेंद्र प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया था। सात दिनों तक चली इस पदयात्रा ने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, नगरों एवं कस्बों में पहुंचकर जनसंपर्क किया और ग्राम करील पहुंचकर प्रथम चरण का समापन किया। पदयात्रा के प्रत्येक दिन की शुरुआत किसी न किसी महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ की गई। इस दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे, किसान-मजदूर सम्मान और नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार जी ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी ने कहा कि स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और किसान-मजदूर सम्मान का संदेश पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और भाईचारे से होती है। किसान, मजदूर और नौजवान समाज की महत्वपूर्ण ताकत हैं और उनके सम्मान एवं हितों से जुड़े विषयों को निरंतर जनसंवाद के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि यशपाल बघेल MLC योगेश नौहवार,गुड्डू चौधरी विधायक सादाबाद,पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह,ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह,भाजपा नेत्री प्रीती चौधरी,मथुरा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह,दिवान सिंह जुरैल,जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान,ईशान चौधरी,केशव देव,महिपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जगवेंद्र प्रधान,श्यामवीर प्रधान,रणवीर प्रधान,महाराज सिंह प्रधान,सुभाष प्रधान,धीरू प्रधान,सतीश प्रधान,ओमवीर राणा4
- डबल मर्डर से सादाबाद में फैली दहशत पति-पत्नी का फिल्मी स्टाइल में किया गया कत्ल *डबल मर्डर से सादाबाद में फैली दहशत पति-पत्नी का फिल्मी स्टाइल में किया गया कत्ल क्या है पूरी साजिश और किसने दिया इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देखते रहिए सलाम इंडिया 24*1
- *हाथरस के ग्राम करील में स्वाभिमान यात्रा का भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब* *हाथरस के ग्राम करील में स्वाभिमान यात्रा का भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब* हाथरस: सादाबाद क्षेत्र के ग्राम करील में प्रवीण कुमार पौनियां के संयोजन में आयोजित सात दिवसीय स्वाभिमान पदयात्रा का समापन समारोह और विशाल जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी योगेश नौहवार एवं डॉ. यशपाल बघेल मौजूद रहे। इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में स्वाभिमान, संगठन और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, राजनीतिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।4
- बाँदा में आमरण अनशन के सातवें दिन जनसमर्थन बढ़ा, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार एवं बदहाली के खिलाफ 15 सूत्रीय जनहित मांगों को लेकर बाँदा अशोक लाट पर चल रहा आमरण अनशन आज सातवें दिन भी जारी रहा। आज धरना स्थल पर पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व राज्यसभा सांसद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव चाचा बिसंबर प्रसाद निषाद अपने साथ भाई पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, चाचा राघवेंद्र सिंह उर्फ भूरा भैया एवं समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे और हमारी 15 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। आपने धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा सहयोग किया और हमारा हौसला बढ़ाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाँदा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा भाई अतुल मोहन द्विवेदी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भाई लव सिन्हा, भाई शैलेंद्र वर्मा एवं अन्य साथियों ने भी धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा हौसला बढ़ाया। सभी सम्मानित साथियों ने आश्वासन दिया कि हमारी 15 सूत्रीय जनहित मांगों का वे समर्थन करते हैं। जनहित के इस संघर्ष में धरना स्थल पर पहुँच कर समर्थन और सहयोग देने वाले सभी सम्मानित नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाइयों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।2
- सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत, एक महीने के भीतर परिवार ने खोए पिता और पुत्र हाथरस। सासनी में सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे साइकिल से बाजार जा रहे 65 वर्षीय किसान रामबाबूं सिंह निवासी सठिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने रोंद दिया, जिससे इस दुखद घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा गांव सठिया के निकट एक गैस एजेंसी के पास हुआ। सूचना मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि रामबाबूं सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा थे। करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबूं सिंह के बेटे माधव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जो दुखद घटना मथुरा के कोसीकलां पर हुई थी। परिवार ने एक महीने के भीतर अपने दो सदस्यों को खो दिया है और परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर से दो अर्थियां उठाई गई हैं। रामबाबूं सिंह के जाने के बाद अब उनके तीन बेटों पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि ईश्वर ने उनका एकमात्र सहारा भी छीन लिया है और पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।3
- बड़ी खबर:हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट|viral हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हाथरस एसपी, थाना पुलिस, सीओ सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस टीम हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।1