जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आवासीय वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम, फल वितरित किए हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा, अलीगढ़ द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए कुशलक्षेम जाना तथा फल एवं तुलसी की माला वितरित की। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में शयनकक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वृद्धजनों से उनके मूल निवास स्थान, आश्रम में रहने की अवधि तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि संस्था एवं संबंधित विभाग द्वारा भोजन, रहने, सोने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं। वृद्धजनों ने बताया कि भोजन एवं अन्य सुविधाएं नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं तथा कोई विशेष समस्या नहीं है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 68 वृद्धजन, जिनमें 36 पुरुष एवं 32 महिलाएं निवासरत हैं। निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वृद्धाश्रम संस्था द्वारा संचालित है तथा जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नियमानुसार अनुदान दिया जाता है। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 14 कर्मचारी तैनात हैं। आश्रम में वाटर कूलर, वॉशिंग मशीन, जनरेटर, इन्वर्टर, कूलर एवं गीजर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए आश्रम में साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। वृद्धजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आवासीय वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम, फल वितरित किए हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा, अलीगढ़ द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए कुशलक्षेम जाना तथा फल एवं तुलसी की माला वितरित की। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में शयनकक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वृद्धजनों से उनके मूल निवास स्थान, आश्रम में रहने की अवधि
तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि संस्था एवं संबंधित विभाग द्वारा भोजन, रहने, सोने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं। वृद्धजनों ने बताया कि भोजन एवं अन्य सुविधाएं नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं तथा कोई विशेष समस्या नहीं है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 68 वृद्धजन, जिनमें 36 पुरुष एवं 32 महिलाएं निवासरत हैं। निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वृद्धाश्रम संस्था द्वारा
संचालित है तथा जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नियमानुसार अनुदान दिया जाता है। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 14 कर्मचारी तैनात हैं। आश्रम में वाटर कूलर, वॉशिंग मशीन, जनरेटर, इन्वर्टर, कूलर एवं गीजर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए आश्रम में साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। वृद्धजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
- दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा जब तिलक नगर में पहुंचे, तो वहां के लोगों ने अपने हाथ से सड़क उखाड़ कर उन्हें दिखाई। मंत्री का खूब विरोध हुआ। एक युवक इसका Video बना रहा था। फिर क्या मंत्री ने उसको सरेआम थप्पड़ मार दिया। जब जनता में किसी ने खराब सड़कों पर दिल्ली सरकार के मंत्री वर्मा से सवाल पूछा तो, उन्होंने उसे व्यक्ति को ही सरेआम थप्पड़ जड़ दिया, कितनी चर्बी चढ़ गई है, इन लोगों के दिमाग में और एक समय बाद भीख मांगने इसी जनता के पास फिर वापस आएंगे, जबकि यही मंत्री, मुख्यमंत्री की स्वयंभू रेस में थे। कुलमिलाकर सरकार कोई भी आए सब जमकर लूटपाट में लगे है। जनता के टेक्स की कमाई, मंत्री जी खुद चोरी डकैती करो भ्रष्टाचार करो और कोई जब आप से सवाल पूछे तो आप उसे थप्पड़ मार दो, क्या यह ठीक है।1
- *प्रेस नोट* *सराहनीय कार्य जनपद एटा।* *एटा - थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की गई मूर्तियां तथा बर्तनों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम।* *घटना का विवरण –* दिनांक 11.08.2026 को वादी बंटू पुत्र खूबचंद निवासी गोलनगर थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा लिखित सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें से चांदी की मूर्तियां तथा बर्तन तथा आभूषण चोरी कर लिए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना जलेसर पर मु0अ0स0 348/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी -* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकरी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थानास्तर से गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 348/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस की घटना का घटना स्थल एवं सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्य संकलन से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने की घटना में संलिप्त 01 शातिर चोर जितेंद्र पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बहरार थाना सकरौली जनपद एटा को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम इसौली रोड से जलेसर रोड पर कच्चे रास्ते के पास से दिनांक 27.09.2026 को समय 13.15 बजे एक चोरी किये गये मूर्ति तथा बर्तन और 180 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -* 1- जितेंद्र पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बहरार थाना सकरौली जनपद एटा *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -* 1- मु0अ0स0273/2020 धारा 60 आबकारी अधि० थाना जलेसर 2- मु0अ0स0 176/2026 धारा 303 (2)/317 बीएनएस थाना जलेसर 3- मु0अ0स0 348/2026 धारा 331(4)/305(अ)/317 (2) बीएनएस थाना जलेसर *बरामदगी का विवरणः –* 1- 01 मूर्ति मां दूर्गा पीली धातु 2- 01 मूर्ति रामदरबार पीली धातु 3- 01 मूर्ति शिवजी पीली धातु 4- थाली सफेद धातु 5- 02 कटोरी सफेद धातु 6- 01 गिलास सफेद धातू 7- 180 रूपये नगद *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1- प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार दीक्षित मय टीम 2- उ0नि0 श्री रविराज 3- का0 नईम सैफी 4- का0 पंकज1
- अलीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। अलीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।1
- अलीगढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एमएलसी विवेक बंसल की नेतृत्व में पैदल मार्च कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन1
- अलीगढ़ 30 साल पहले सरकार के आदेश पर मिला जमीन का aavntan गांव की दबंग भू माफिया ने कर लिया कब्जा लेकिन अधिकारियों के चक्कर लगा लगाकर थक गई आज पीड़ित ने फिर जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार1
- अलीगढ़। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन में लापरवाही पर एएमयू और धनीपुर मंडी समिति को नोटिस जारी किया है। दोनों संस्थानों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पर्यावरण कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अलीगढ़। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन में लापरवाही पर एएमयू और धनीपुर मंडी समिति को नोटिस जारी किया है। दोनों संस्थानों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पर्यावरण कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।1
- *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद-आगरा बाईपास रोड पर सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या* रिपोर्टर-विजय देव सादाबाद (हाथरस)। थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार, 27 सितंबर 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बाईपास रोड पर ताज बॉडी के समीप स्थित मकान में पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन पुलिस के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SOG, सर्विलांस सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।4
- #अलीगढ छर्रा अनाज मंडी में मजदूर से मारपीट और पैर काटने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद भारी फोर्स तैनात,1
- *बदायूं — गौशाला में बड़ा हादसा, एक रात में लगभग 100 गायों की मौत, अभी तक 50 से 60 गोवंशु की मौत का आंकड़ा आकलन किया गया है।* 120 तड़प रही हैं, बिना पोस्टमार्टम जेसीबी से गाड़े शव, बजरंग दल का हंगामा।1