Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीपल रावा वार्ड क्रमांक 4 में पूजा अर्चना कर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया और वार्ड क्रमांक 11 में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया
Pipalrawan News
पीपल रावा वार्ड क्रमांक 4 में पूजा अर्चना कर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया और वार्ड क्रमांक 11 में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी प्रतिदिन Gen-Z युवाओ से मिल रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं राहुल गांधी देश के युवाओं से मिल रहे हैं और उनकी समस्या बता रहे हैं मीडिया से बातचीत कर कर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रहे हैं साथ ही युवा के साथ हुआ घटनाक्रम भी बता रहे हैं1
- मोहन बड़ोदिया की नल-जल योजना जल्द शुरू करें, नहीं तो फर्म पर होगी एफआईआर, कलेक्टर ने बैठक में कहा शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीब जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजनाओं की प्रगति, जलकर संग्रहण, बंद योजनाओं के संचालन और शेष कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में जलकर संग्रहण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहन बड़ोदिया की नल-जल योजना को शीघ्र सुचारु रूप से शुरू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि संबंधित फर्म कार्य शुरू नहीं करती है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को प्राप्त अतिरिक्त 24 नलकूपों के लिए ग्राम एवं स्थल का शीघ्र चयन करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही जल निगम के प्रबंधक को चिल्लर और लखुंदर समूह नल-जल योजनाओं के कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल स्रोतों में कमी के कारण बंद पड़ी योजनाओं को बल्क वाटर उपलब्ध होने पर पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।1
- नगर निगम परिषद के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, भ्रष्टाचार और तानाशाही के लगाए आरोप इंदौर में निगम परिषद के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस का भ्रष्टाचार के कई आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने लगाए आरोप चिंटू चौकसे और सॉनैला मेमरोट भाटिया ने पत्रकारों से की चर्चा भागीरथपुरा के जहरीले पानी की घटना तक तमाम मुद्दों पर की बात इंदौर नगर निगम परिषद के 4 साल के कार्यकाल को लेकर नगर निगम की नेताप्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट भाटिया और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भाजपा की परिषद पर तमाम तरह के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप और पुष्यमित्र भार्गव को अपने 4 साल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और कार्य प्रणाली को लेकर जनता से माफी मांगना चाहिए। चिंटू चौकसे और सॉनैला मेमरोट भाटिया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान इंदौर में हुए बावड़ी कांड से लेकर भागीरथपुरा के जहरीले पानी की घटना तक तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा परिषद को गिरने की कोशिश की। भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगाए बाइट हेडिंग: नगर निगम परिषद के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, भ्रष्टाचार और तानाशाही के लगाए आरोप एंकर — इंदौर नगर निगम परिषद के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा परिषद के कामकाज को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट भाटिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए परिषद पर भ्रष्टाचार, कथित अनियमितताओं और तानाशाही के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से चार साल के कार्यकाल को लेकर जनता के सामने जवाब देने की मांग की। वीओ — पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बावड़ी हादसे से लेकर भागीरथपुरा के कथित दूषित पानी के मामले सहित शहर से जुड़े कई मुद्दे उठाए। चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि चार वर्षों में नगर निगम की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान हुई है और विकास कार्यों में भी कई सवाल खड़े हुए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट भाटिया ने परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महापौर को अपने चार साल के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। बाइट — चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, इंदौर बाइट — सोनिला मीमरोट भाटिया, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम इंदौर1
- कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे है चार चार दिनो तक मूंग की ट्रालिया खरीदकर तोली नही जा रही है यहां डेहरिया,बाईजगवाडा तथा कांटाफोड मे स्थित वेअर हाऊस पर ट्रेक्टरो की कतारे लगी हुई है कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने मे किसान परेशान कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे है चार चार दिनो तक मूंग की ट्रालिया खरीदकर तोली नही जा रही है यहां डेहरिया,बाईजगवाडा तथा कांटाफोड मे स्थित वेअर हाऊस पर ट्रेक्टरो की कतारे लगी हुई है और किसान अपने ट्रेक्टर की रखवाली बरसते पानी मे कर रहे है प्रत्येक ट्रेक्टर मे बरसाती लगाई है और तेज पानी आने के कारण उन्हे इंतजार करना भारी पड रहा है ' इसके अलावा . कन्नौद खातेगांव क्षेत्र मे कई जगह वेअर हाऊस पर बहुत धीमी गति से मूंग की ट्राली तोली जाने के कारण किसान परेशान है जबकि सरकार को चाहिए कि ट्राली तोलने का कार्य इस प्रकार करे कि किसानो को इंतजार नही करना पडे शनिवार तथा रविवार और अन्य अवकाश के दिन ट्राली नही तोली जाती है . तो सोमवार का वेअर हाऊस मे लगी कतारे एक दो किमी दूर तक पहुंच जाती है इस प्रकार किसानो की परेशानी को देखते हुए मूंग की ट्राली जो पहले से विलंब से तोली जा रही है वह अब बरसात मे भी अवकाश के दिनो मे भी तोली जानी चाहिए इसके लिए प्रशासन को कार्य योजना तेयार करना चाहिये ताकि ट्रालियां जल्दी तोली जा सके और बरसात मे किसान परेशान नही हो . इस सम्बंध मे तहसीलदार अवधेश कुमार सिंह ने मोबाइल पर बताया कुछ कर्मचारियो की संख्या बढाकर मूंग जल्दी तोले जाये ऐसे प्रबंध करने के निर्देश दिये जायेगे .3
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर किया वीडियो जारी आइए भारत की हथकरघा कला की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करें, जिनमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं।1
- इंदौर पुलिस में बड़ा एक्शन! 'पॉकेट गवाह' मामले में टीआई दिनेश वर्मा बने SI | Police Action पॉकेट गवाह मामले में बड़ा एक्शन इंदौर पुलिस के चर्चित 'पॉकेट गवाह' मामले में बड़ी विभागीय कार्रवाई हुई है। खजराना थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश वर्मा को इंस्पेक्टर पद से पदावनत कर तीन साल के लिए सब-इंस्पेक्टर बना दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के आदेश के बाद की गई है। विभागीय जांच में सामने आया कि खजराना थाने में दर्ज सैकड़ों मामलों में बार-बार दो ही व्यक्तियों को पंच और गवाह बनाया गया। जांच के अनुसार, इरशाद नामक व्यक्ति को 742 मामलों में और नवीन नामक व्यक्ति को 504 मामलों में पुलिस गवाह बनाया गया था। इतना ही नहीं, हत्या, लूट, दुष्कर्म, पॉक्सो और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में भी इन्हीं कथित 'पॉकेट गवाहों' का इस्तेमाल किया गया। इससे जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए। पुलिस आयुक्त द्वारा विभागीय जांच में दिनेश वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद उन्हें तीन वर्षों के लिए इंस्पेक्टर से पदावनत कर सब-इंस्पेक्टर बना दिया गया। इससे पहले भी इसी तरह के मामलों में टीआई रवींद्र गुर्जर और अजय वर्मा के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। #khabaraapkiawaaz #breakingnews #indorenews #delhi #खबरआपकीआवाज़ #इंदौर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #mpnews1
- Indore Breaking: Telegram से चल रहा था Online Betting Racket! राऊ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का खुलासा इंदौर की राऊ पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टेलीग्राम और इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। राऊ पुलिस ने ट्रेजर फैंटेसी कॉलोनी में छापेमारी कर राहुल पुत्र प्रवीण निम्बोला को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से धार जिले का निवासी है और फ्लैट से इंटरनेट व कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग का संचालन कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप, नौ स्मार्टफोन, सात एटीएम कार्ड और वाई-फाई उपकरण जब्त किए। पुलिस को आशंका है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े पैसों का लेन-देन विभिन्न बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से किया जा रहा था। फिलहाल जब्त किए गए मोबाइल, लैपटॉप और बैंकिंग रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इसके पीछे किसका मास्टरमाइंड है। #khabaraapkiawaaz #breakingnews #indorenews #delhi #खबरआपकीआवाज़ #इंदौर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #mpnews1