logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर किया वीडियो जारी आइए भारत की हथकरघा कला की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करें, जिनमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं।

3 hrs ago
user_Reporter Puspendra
Reporter Puspendra
कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर किया वीडियो जारी आइए भारत की हथकरघा कला की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करें, जिनमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राहुल गांधी प्रतिदिन Gen-Z युवाओ से मिल रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं राहुल गांधी देश के युवाओं से मिल रहे हैं और उनकी समस्या बता रहे हैं मीडिया से बातचीत कर कर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रहे हैं साथ ही युवा के साथ हुआ घटनाक्रम भी बता रहे हैं
    1
    राहुल गांधी प्रतिदिन Gen-Z युवाओ से मिल रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं 
राहुल गांधी देश के युवाओं से मिल रहे हैं और उनकी समस्या बता रहे हैं मीडिया से बातचीत कर कर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रहे हैं साथ ही युवा के साथ हुआ घटनाक्रम भी बता रहे हैं
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे है चार चार दिनो तक मूंग की ट्रालिया खरीदकर तोली नही जा रही है यहां डेहरिया,बाईजगवाडा तथा कांटाफोड मे स्थित वेअर हाऊस पर ट्रेक्टरो की कतारे लगी हुई है कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने मे किसान परेशान कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे है चार चार दिनो तक मूंग की ट्रालिया खरीदकर तोली नही जा रही है यहां डेहरिया,बाईजगवाडा तथा कांटाफोड मे स्थित वेअर हाऊस पर ट्रेक्टरो की कतारे लगी हुई है और किसान अपने ट्रेक्टर की रखवाली बरसते पानी मे कर रहे है प्रत्येक ट्रेक्टर मे बरसाती लगाई है और तेज पानी आने के कारण उन्हे इंतजार करना भारी पड रहा है ' इसके अलावा . कन्नौद खातेगांव क्षेत्र मे कई जगह वेअर हाऊस पर बहुत धीमी गति से मूंग की ट्राली तोली जाने के कारण किसान परेशान है जबकि सरकार को चाहिए कि ट्राली तोलने का कार्य इस प्रकार करे कि किसानो को इंतजार नही करना पडे शनिवार तथा रविवार और अन्य अवकाश के दिन ट्राली नही तोली जाती है . तो सोमवार का वेअर हाऊस मे लगी कतारे एक दो किमी दूर तक पहुंच जाती है इस प्रकार किसानो की परेशानी को देखते हुए मूंग की ट्राली जो पहले से विलंब से तोली जा रही है वह अब बरसात मे भी अवकाश के दिनो मे भी तोली जानी चाहिए इसके लिए प्रशासन को कार्य योजना तेयार करना चाहिये ताकि ट्रालियां जल्दी तोली जा सके और बरसात मे किसान परेशान नही हो . इस सम्बंध मे तहसीलदार अवधेश कुमार सिंह ने मोबाइल पर बताया कुछ कर्मचारियो की संख्या बढाकर मूंग जल्दी तोले जाये ऐसे प्रबंध करने के निर्देश दिये जायेगे .
    3
    कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे है चार चार दिनो तक मूंग की ट्रालिया खरीदकर तोली नही जा रही है यहां डेहरिया,बाईजगवाडा  तथा कांटाफोड मे स्थित वेअर हाऊस पर ट्रेक्टरो की कतारे लगी हुई है
कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने मे किसान परेशान 
कन्नौद क्षेत्र मे मूंग की फसल बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे है चार चार दिनो तक मूंग की ट्रालिया खरीदकर तोली नही जा रही है यहां डेहरिया,बाईजगवाडा  तथा कांटाफोड मे स्थित वेअर हाऊस पर ट्रेक्टरो की कतारे लगी हुई है और किसान अपने ट्रेक्टर की रखवाली बरसते पानी मे कर रहे है प्रत्येक ट्रेक्टर मे बरसाती लगाई है और तेज पानी आने के कारण उन्हे इंतजार करना भारी पड रहा है ' इसके अलावा . कन्नौद खातेगांव क्षेत्र मे कई जगह वेअर हाऊस पर बहुत धीमी गति से मूंग की ट्राली तोली जाने के कारण किसान परेशान है जबकि सरकार को चाहिए कि ट्राली तोलने का कार्य इस प्रकार करे कि किसानो को इंतजार नही करना पडे शनिवार तथा रविवार और अन्य अवकाश के दिन ट्राली नही तोली जाती है . तो सोमवार का वेअर हाऊस मे लगी कतारे एक दो किमी दूर तक पहुंच जाती है इस प्रकार किसानो की परेशानी को देखते हुए मूंग की ट्राली जो पहले से विलंब से तोली जा रही है
वह अब बरसात मे भी अवकाश के दिनो मे भी तोली जानी चाहिए इसके लिए प्रशासन को कार्य योजना तेयार करना चाहिये ताकि ट्रालियां जल्दी तोली जा सके और बरसात मे किसान परेशान नही हो .
इस सम्बंध मे तहसीलदार अवधेश कुमार सिंह ने मोबाइल पर बताया कुछ कर्मचारियो की संख्या बढाकर मूंग जल्दी तोले जाये  ऐसे प्रबंध करने के निर्देश दिये जायेगे .
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सीहोर में 'सृजन संवाद कार्यक्रम', छात्रों को कानून, सुरक्षा और डायल 112 की दी गई जानकारी" OPM NEWS | सीहोर गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल में "सृजन संवाद कार्यक्रम", छात्रों को कानून और सुरक्षा की दी गई जानकारी सीहोर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिला पुलिस सीहोर और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1 में "सृजन संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा और विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकार, नागरिक कर्तव्य, कानून, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें डायल 112 सेवा, महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली, महिला थाना और यातायात थाना का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें पुलिस व्यवस्था और डायल 112 की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। इस दौरान सूबेदार प्राची राजपूत भी उपस्थित रहीं।
    1
    सीहोर में 'सृजन संवाद कार्यक्रम', छात्रों को कानून, सुरक्षा और डायल 112 की दी गई जानकारी"
OPM NEWS | सीहोर
गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल में "सृजन संवाद कार्यक्रम", छात्रों को कानून और सुरक्षा की दी गई जानकारी
सीहोर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिला पुलिस सीहोर और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1 में "सृजन संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा और विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकार, नागरिक कर्तव्य, कानून, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें डायल 112 सेवा, महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली, महिला थाना और यातायात थाना का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें पुलिस व्यवस्था और डायल 112 की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। इस दौरान सूबेदार प्राची राजपूत भी उपस्थित रहीं।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करें .... वाहनों की नियमित जांच के निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई ---------- मुख्य मार्गों पर अवैध कट पॉइंट बनाने वालों पर कार्रवाई करें – कलेक्‍टर श्री सिंह कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित ---------- देवास, 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्‍यवस्‍था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधड़ी और अवैध खनन संबंधी विषयों की विस्‍तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी एवं जिला सडक सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग स्कूल बसों एवं यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करे तथा क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट का शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने देवास-भोपाल मार्ग पर सभी अवैध कट पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद किए गए कट पॉइंट यदि दोबारा खोले जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही टीआई भौंरासा एवं टीआई सोनकच्छ को भी अवैध कट पॉइंट खोलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में चयनित 5 राहवीरों में से 4 को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हो चुकी है।कलेक्टर श्री सिंह ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें। मार्ग में कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बस निर्धारित स्टॉप की बजाय अन्य स्थानों पर यात्रियों को न बैठाए। बैठक में स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप्लिकेशन के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। एप्लिकेशन के माध्यम से ड्रंक एवं ड्राइव जांच एवं बस की मॉनिटिंग की जा सकेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की कुछ बसों में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टॉप को भी इस प्रणाली में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि यह निगरानी की जा सके कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बरसात में गोवंश प्रबंधन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखें की गोवंश मुख्य मार्गों पर नहीं बैठे। गोवंश मार्ग पर बैठते पाये जाये तो संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करें। गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य करें। देवास-भोपाल, देवास-इंदौर और देवास-उज्जैन मार्ग पर एमपीआरडीसी और एनएच की गाडियां लगातार पेट्रोलिंग करती रहें। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की भी समीक्षा की गई तथा लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    2
    गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करें
....
वाहनों की नियमित जांच के निर्देश,  नियमों के उल्लंघन पर होगी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
----------
मुख्य मार्गों पर अवैध कट पॉइंट बनाने वालों पर कार्रवाई करें – कलेक्‍टर श्री सिंह
कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
----------
देवास, 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्‍यवस्‍था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधड़ी और अवैध खनन संबंधी विषयों की विस्‍तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला अधिकारीगण,  पुलिस अधिकारी एवं जिला सडक सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग स्कूल बसों एवं यात्री बसों  एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करे तथा क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि  गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट का शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने देवास-भोपाल मार्ग पर सभी अवैध कट पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद किए गए कट पॉइंट यदि दोबारा खोले जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही टीआई भौंरासा एवं टीआई सोनकच्छ को भी अवैध कट पॉइंट खोलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में चयनित 5 राहवीरों में से 4 को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हो चुकी है।कलेक्टर श्री सिंह ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें। मार्ग में कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बस निर्धारित स्टॉप की बजाय अन्य स्थानों पर यात्रियों को न बैठाए।
बैठक में स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप्लिकेशन के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। एप्लिकेशन के माध्यम से ड्रंक एवं ड्राइव जांच एवं बस की मॉनिटिंग की जा सकेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की कुछ बसों में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टॉप को भी इस प्रणाली में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि यह निगरानी की जा सके कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बरसात में गोवंश प्रबंधन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखें की गोवंश मुख्य मार्गों पर नहीं बैठे। गोवंश मार्ग पर बैठते पाये जाये तो संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करें। गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य करें। देवास-भोपाल, देवास-इंदौर और देवास-उज्जैन मार्ग पर एमपीआरडीसी और एनएच की गाडियां लगातार पेट्रोलिंग करती रहें। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की भी समीक्षा की गई तथा लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *गो तस्करी के संदेह में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश भरा वाहन पकड़ा, पुलिस को सौंपा मामला* *गो तस्करी के संदेह में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश भरा वाहन पकड़ा, पुलिस को सौंपा मामला* हरदा/टिमरनी- क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी के संदेह में एक वाहन को रोक लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वाहन में आधा दर्जन गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन तथा उसमें मौजूद लोगों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी अनुसार ये तस्कर करताना पुलिस चौकी के ग्राम नांदरा से मवेशी भरकर बेतुल जिले के चौहट ग्राम ले जा रहे थे,बताया जा रहा है कि ये लोग तीन बार पकड़ा चुके है,मवेशी आगे बेच देते है,इनके पास पंचायत का फर्जी लेटर भी पाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।
    4
    *गो तस्करी के संदेह में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश भरा वाहन पकड़ा, पुलिस को सौंपा मामला*
*गो तस्करी के संदेह में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश भरा वाहन पकड़ा, पुलिस को सौंपा मामला*
हरदा/टिमरनी- क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी के संदेह में एक वाहन को रोक लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वाहन में आधा दर्जन गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन तथा उसमें मौजूद लोगों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी अनुसार ये तस्कर करताना पुलिस चौकी के ग्राम नांदरा से मवेशी भरकर बेतुल जिले के चौहट ग्राम ले जा रहे थे,बताया जा रहा है कि ये लोग तीन बार पकड़ा चुके है,मवेशी आगे बेच देते है,इनके पास पंचायत का फर्जी लेटर भी पाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीपल रावा वार्ड क्रमांक 4 में पूजा अर्चना कर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया और वार्ड क्रमांक 11 में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया
    1
    पीपल रावा वार्ड क्रमांक 4 में पूजा अर्चना कर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया और वार्ड क्रमांक 11 में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया
    user_Pipalrawan News
    Pipalrawan News
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर किया वीडियो जारी आइए भारत की हथकरघा कला की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करें, जिनमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर किया वीडियो जारी
आइए भारत की हथकरघा कला की विविधता को लोकप्रिय बनाएं।
अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करें, जिनमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं।
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खातेगांव में बच्चों की शिक्षा बनी जोखिम भरी सफर। खींवनी खुर्द से पटरानी गांव तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राएं रोज़ जामनेर नदी पार करने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है। करोड़ों की स्वीकृति के बावजूद पुल निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम खातेगांव | जामनेर नदी का मामला 3 करोड़ मंजूर, फिर भी पुल अधूरा!
    1
    खातेगांव में बच्चों की शिक्षा बनी जोखिम भरी सफर। खींवनी खुर्द से पटरानी गांव तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राएं रोज़ जामनेर नदी पार करने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है। करोड़ों की स्वीकृति के बावजूद पुल निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम

खातेगांव | जामनेर नदी का मामला

3 करोड़ मंजूर, फिर भी पुल अधूरा!
    user_Dharmendra Yogi
    Dharmendra Yogi
    Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.