*थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में* रोहित तिवारी, निवासी बिलग्राम (हरदोई) व ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त, को थाना रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह *अवैध किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का मास्टरमाइंड* था। पूछताछ में सामने आया कि वह मेरठ की टीम (रोहित मुदगल, डॉक्टर अली, अफज़ल) के संपर्क में रहकर उन्हें कानपुर बुलाता था और विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन कराता था। वह 12वीं पास है, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था और पूरे नेटवर्क—टीम, अस्पताल, डोनर व रिसीपिएंट—का संचालन करता था। उसने 30 से अधिक ऑपरेशन कराने की बात स्वीकार की है। उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। कानपुर में शिवम अग्रवाल उसका मुख्य सहयोगी था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी हैं तथा जांच प्रचलित है। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस.एम.कासिम आबिदी।*
*थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में* रोहित तिवारी, निवासी बिलग्राम (हरदोई) व ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त, को थाना रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह *अवैध किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का मास्टरमाइंड* था। पूछताछ में सामने आया कि वह मेरठ की टीम (रोहित मुदगल, डॉक्टर अली, अफज़ल) के संपर्क में रहकर उन्हें कानपुर बुलाता था और विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन कराता था। वह 12वीं पास है, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था और पूरे नेटवर्क—टीम, अस्पताल, डोनर व रिसीपिएंट—का संचालन करता था। उसने 30 से अधिक ऑपरेशन कराने की बात स्वीकार की है। उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। कानपुर में शिवम अग्रवाल उसका मुख्य सहयोगी था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी हैं तथा जांच प्रचलित है। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस.एम.कासिम आबिदी।*
- Post by Ramadhar Kumar1
- कंचौसी नगर पंचायत क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सड़रामऊ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कंचौसी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजू शामिल हुए तथा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।2
- जनपद में 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन शोभायात्रा और जयंती कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे जनपद के लिए एक समान आदेश जारी किया जाए, जिससे सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के शोभायात्राएं निकाली जा सकें और जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।1
- उन्नाव के थाना बिहार में इंस्पेक्टर द्वारा एक युवक को बेरहमी से मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह न सिर्फ अमानवीय है बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता) का खुला उल्लंघन है। साथ ही यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत भी गंभीर अपराध है— • धारा 115 – स्वेच्छा से चोट पहुँचाना • धारा 351 – हमला (Assault) • धारा 352 – आपराधिक बल का प्रयोग • धारा 221 – लोक सेवक द्वारा पद का दुरुपयोग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होना बहुत जरूरी है ताकि कानून का राज बना रहे और जनता का भरोसा कायम रहे।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- घाटमपुर। पतारा चौकी क्षेत्र के भाट की बंबी के पास सोमवार दोपहर ट्रैक्टर की ट्रॉली के पलटने से ट्राली के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबाबू निवासी रमईपुर मझावन मार्ग, मस्जिद के आगे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, भाट बंबी के पास रामबाबू ट्रैक्टर चला रहे थे। इसी दौरान हादसे में वह ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- छिबरामऊ में तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसकर पलटा, स्कूली छात्रा सहित दुकानदार की मौत,चार गम्भीर घायल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद में एक दर्दनाक हादसे में एक हाईस्कूल की छात्रा सहित फल विक्रेता की मौत हो गई। हादसा एक कोयला लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। दुर्घटना के बाद आसपास हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर मौके डीएम, एसपी, राजनैतिक दलों के लोग भी पहुंचे। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। बीजेपी की ओर से हादसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दस दस लाख रुपए की मांग सरकार से की गई है, जबकि सपा की ओर से एक एक लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर तिराहे के निकट घटित हुआ। बताते चलें कि एक कोयला लदा ट्रक तालग्राम से छिबरामऊ की ओर जाते समय उपरोक्त तिराहे के निकट जैसे ही पहुंचा। इसी दौरान अनियंत्रण के कारण ट्रक चालक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी और इसके बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसा और पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक पर लदा कोयला ढेर के रूप में नजर आने लगा। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार छिबरामऊ के दुर्गानगर निवासी राजू कश्यप की 14 वर्षीय बेटी अंशिका की दर्दनाक मौत हो गई। अंशिका हाईस्कूल की छात्रा थी और सुबह स्कूटी से उपरोक्त तिराहे के निकट एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग पढ़ने जा रही थी। सुबह साढ़े 8 बजे के करीब हुए हादसे के दौरान ट्रक ने अंशिका की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी जिससे अंशिका स्कूटी सहित ट्रक के नीचे जा घुसी। घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक आगे जाकर एक दुकान में जा घुसा और पलट गया। यहां मौजूद एक फल विक्रेता कन्हैयालाल और उनके दो बेटे अंकित,अमित के अलावा हेल्पर आदर्श पाल हादसे की चपेट में आ गए। ट्रक और उस पर लदा कोयला पलटने से मलबे में दबे उपरोक्त चार लोगों को जब तक बाहर निकाला जाता तब तक फल व्यापारी कन्हैयालाल की मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ लग गई, लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से मलवा हटाया जाने लगा। इस दौरान घटना में घायल हुए तीन लोगों को लोगों को गंभीर हालत में उपचार हेतु स्थानीय हॉस्पिटल भेजा गया। मामले की जानकारी पर जिले के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, एडीएम देवेंद्र कुमार, एएसपी अजय कुमार,सहित पुलिस बल भी पहुंचा। राजनैतिक दलों के लोग भी मौके पर पहुंचे,स्थानीय विधायक अर्चना पांडे ने हादसे पर दुःख जताया और सरकार से मृतकों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए 10/10 लाख रुपए की मांग की। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से पूर्व विधायक अरविन्द यादव ने घटना पर दुःख जताया और मृतकों के परिजनों को पार्टी की ओर से एक एक लाख रुपए देने की घोषणा की। हादसे में घायल सभी तीन लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में एक अन्य सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी पलिया बूचपुर 18 वर्ष के घायल होने की खबर है। पुलिस ने हादसे में मृतक दोनों (स्कूली छात्रा और फल कारोबारी) के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। खबर लिखे जाने तक स्थित को सामान्य करने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ था, ट्रक और मलबे को हटवाए जाने का सिलसिला जारी था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। मामले में जिलाधिकारी ने सरकारी योजना के तहत मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मदद और अन्य संबंधित योजनाओं का भी लाभ दिए जाने की बात कही है।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- स्वर कोकिला, सुरों की मल्लिका, हमारी प्यारी 'आशा ताई' अब हमारे बीच नहीं रहीं। 💔 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम अध्याय आज समाप्त हो गया। "आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूँ..." विनम्र श्रद्धांजलि! 🙏🥀 #AshaBhosle #RIP #Legend #AshaTai #IndianMusic1