नीट परीक्षा के अन्तर्गत परीक्षा केन्द्रों की 300 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा रहेगी लागू नीट परीक्षा-2026 का आयोजन 3 मई को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जिला मुख्यायल के सात परीक्षा केन्द्रों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ा हैदरशाह तथा राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट श्रीनिधि बी टी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा के निष्पक्ष, निर्विघ्न व सफल संचालन, मॉनिटरिंग एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों पर 300 मीटर की परिधि में निषेध प्रतिबंधित किया गया है।
नीट परीक्षा के अन्तर्गत परीक्षा केन्द्रों की 300 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा रहेगी लागू नीट परीक्षा-2026 का आयोजन 3 मई को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जिला मुख्यायल के सात परीक्षा केन्द्रों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ा हैदरशाह तथा राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट श्रीनिधि बी टी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा के निष्पक्ष, निर्विघ्न व सफल संचालन, मॉनिटरिंग एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों पर 300 मीटर की परिधि में निषेध प्रतिबंधित किया गया है।
- Post by Rinku upadhyay Dhaulpur1
- सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र मे कपड़ा व्यापारी के साथ हुई घटना मे शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि घटना का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। 08 अप्रेल को रवि त्यागी निवासी मालोनी खुर्द के द्वारा निजी गाड़ी से दिल्ली रेडीमेट का सामान लेने जाते वक्त नामजद आरोपियों के द्वारा मारपीट कर लूट कि वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद एसपी विकास सागवान के निर्देश पर थाना स्तर की टीमें गठित की गई एवं मुखबिर खास मामूर किये गए आसूचना तंत्र सक्रिय किया गया, तकनीकी सहायता के आधार1
- Post by NATION MEDIA AB1
- मध्य प्रदेश मुरैना - बीती रात नगर का पुरा से हांक ले गए थे, 68 भैंसे को, फरियादी के साथ लेकर तलाश के निकली थी पुलिस, राजस्थान के डांग बसई में मिलीं 68 में से 60 भैंसें। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लीं।1
- *कामतानाथ कृषि सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ* तगावली मोड़, राजाखेड़ा रोड स्थित कामतानाथ कृषि सेवा केंद्र का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, किसान भाई एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत (प्रिंस) हुंडावाल द्वारा फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया गया। साथ ही आचार्य पंडित रामवीर शास्त्री (दिहौली वाले) ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को धार्मिक गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर केंद्र के प्रोपराइटर रविन्द्र कुमार (पप्पू पंडित, चंगोरा वाले) ने बताया कि इस केंद्र पर किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्र जैसे—कल्टीवेटर, हैरो, रोटावेटर, बुवाई की मशीन, चारा काटने की मशीन, सिंचाई पाइप लाइन, फव्वारा (स्प्रिंकलर), ड्रिप सिस्टम, कांटेदार तार, जाली तथा घरेलू उपयोग के लिए समरसेबल पंप, आटा चक्की आदि उचित दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि विभाग द्वारा देय अनुदान (सब्सिडी) के लिए यह फर्म कृषि विभाग में रजिस्टर्ड है, जिससे किसान भाई सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के किसान बंधुओं की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए केंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।3
- Post by Aman Saxena1
- धौलपुर। थाना सदर धौलपुर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के साथ हुई मारपीट और लूट की वारदात में फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को मालोनी खुर्द निवासी कपड़ा व्यापारी रवि त्यागी ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने साथी हरेन्द्र के साथ कार से दिल्ली रेडीमेड कपड़ों का सामान लेने जा रहा था। सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच ओडेला चौराहे पर पहले से खड़ी एक गाड़ी के पास मौजूद 8-10 युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया। आरोपियों के हाथों में लोहे के सरिए, डंडे और हथियार थे। आरोप है कि बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ कर व्यापारी के साथ मारपीट की तथा उससे 3.50 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। आरोपियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट में कुछ आरोपियों की पहचान भी बताई थी। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृत्ताधिकारी शहर कृष्णराज जांगिड के सुपरविजन में थानाधिकारी महेश मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ छोटू उर्फ पटेल पुत्र मातादीन गुर्जर निवासी मानपुर थाना कोलारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान भागने का प्रयास करने पर आरोपी को चोटें भी आईं। पुलिस इससे पूर्व मामले में जोगा अवाना उर्फ योगेश, सौरभ गुर्जर, सूरज किरार, सौरभ पुत्र केशव तथा अनूप पुत्र केशव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।2
- समुदाय भवन के घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में रोष, लाखों की लागत से बना समुदाय भवन में घटिया सामग्री का आरोप ओम प्रकाश वर्मा धौलपुर 9314411165 धौलपुर जिले के __ गांव भागीरथपुरा में हाल ही में बने समुदाय भवन का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भवन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। क्या है मामला: बीमो का सही तरीक़े से निर्माण न होना : निर्माण कार्य भवन बने और दीवारों-छत में बड़ी-बड़ी खाली स्थान दिखाई दे रहे है बीमो में रिक्त स्थान एक तरफ़ से दूसरी तरफ़ दिखाई दे रहे है गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों का कहना है कि सीमेंट-सरिया तय मानक से कम लगाया गया है। जिससे भविष्य में कोई नुक़सान भी हो सकता है ग्रामीणों का बयान: स्थानीय निवासी रघवर ने बताया, "सरपंच ने बोला था कि शादी-ब्याह के लिए बढ़िया हॉल बनेगा। लेकिन अब हालत ये है कि अंदर जाने से डर लगता है। कभी भी छत गिर सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक़ उच्च स्तरीय जांच और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। साथ ही भवन की दोबारा निर्माण की मांग उठाई है। --- गांव भगीरथ पुरा + पंचायत का नाम निनोखर धौलपुर4
- समुदाय भवन के घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में रोष, लाखों की लागत से बना समुदाय भवन में घटिया सामग्री का आरोप धौलपुर जिले के गांव भागीरथपुरा में हाल ही में बने समुदाय भवन का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भवन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। क्या है मामला: बीमो का सही तरीक़े से निर्माण न होना : निर्माण कार्य भवन बने और दीवारों-छत में बड़ी-बड़ी खाली स्थान दिखाई दे रहे है बीमो में रिक्त स्थान एक तरफ़ से दूसरी तरफ़ दिखाई दे रहे है गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों का कहना है कि सीमेंट-सरिया तय मानक से कम लगाया गया है। जिससे भविष्य में कोई नुक़सान भी हो सकता है ग्रामीणों का बयान: स्थानीय निवासी रघवर ने बताया, "सरपंच ने बोला था कि शादी-ब्याह के लिए बढ़िया हॉल बनेगा। लेकिन अब हालत ये है कि अंदर जाने से डर लगता है। कभी भी छत गिर सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक़ उच्च स्तरीय जांच और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। साथ ही भवन की दोबारा निर्माण की मांग उठाई है।4