Shuru
Apke Nagar Ki App…
Satish Vishwakarma
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एसडीआरएफ एवं स्थानीय होमगार्ड की टीम द्वारा बारिश के पूर्व नर्मदा नदी पर किया पूर्वअभ्यास1
- नागपुर से आए राजेश रावत उन्होंने करेली बस्ती में भीष्म गर्मी के कारण पेयजल की की व्यवस्था1
- बंगाल से एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसकी सच्चाई पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लोग इसके असली या नकली होने पर बहस कर रहे हैं।1
- नरसिंहपुर में गेंहू खरीदी पर संग्राम: किसान आर्मी ने सांसद को घेरा, लगे 'वापस जाओ' के नारे नरसिंहपुर में गेंहू खरीदी पर संग्राम: किसान आर्मी ने सांसद को घेरा, लगे 'वापस जाओ' के नारे सालीचौका/नरसिंहपुर | जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही गेंहू खरीदी अब व्यवस्था बनाम किसान के बीच सीधे घमासान में बदल गई है। सालीचौका स्थित विनायक वेयरहाउस में बुधवार को उस समय भारी तनाव की स्थिति बन गई जब सांसद दर्शन सिंह चौधरी का सामना किसान आर्मी के आक्रोशित सदस्यों से हुआ। खरीदी में हो रही भारी अनियमितताओं से गुस्साए किसानों ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और "मुर्दाबाद, वापस जाओ" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वेयरहाउस पर निरीक्षण के दौरान किसानों और सांसद के बीच जमकर तीखी बहस हुई। किसान आर्मी के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का बोलबाला है। प्रशासनिक अमला मौके पर मूकदर्शक बना रहा, जबकि किसान अपनी समस्याओं को लेकर सांसद के सामने दहाड़ते नजर आए। जिलेभर के खरीदी केंद्रों पर हालात बद से बदतर हो चुके हैं करीब 400 से ज्यादा ट्रालियाँ लेकर किसान हफ्तों से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। वही नरसिहपुर जिले में भीषण गर्मी और लू के बीच किसान बेहाल हैं, वहीं उनका पसीने की कमाई (अनाज) खुले आसमान के नीचे पड़ी है। तुलाई में देरी, वजन में गड़बड़ी और भुगतान न होने से किसानों का सब्र टूट चुका है। बड़ा सवाल: आखिर जिम्मेदार कौन? सिर्फ सालीचौका ही नहीं, बल्कि जिले के लगभग हर केंद्र पर यही अव्यवस्था पसरी हुई है। किसान आर्मी का साफ कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि केवल निरीक्षण और खोखले आश्वासन का खेल खेल रहे हैं। किसानों की चेतावनी: "यदि अगले 24 घंटों के भीतर तुलाई और भुगतान की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।" अब देखना यह है कि इस सीधे टकराव के बाद प्रशासन नींद से जागता है या किसानों का यह संघर्ष और उग्र रूप लेगा3
- जिला अस्पताल में गूंजी 'अग्नि सुरक्षा' की शपथ, NQAS के तहत जागरूकता अभियान का आगाज़ नरसिंहपुर | जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में मंगलवार को 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' का गरिमामय शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर को अग्नि दुर्घटनाओं से मुक्त रखना और आपातकालीन स्थितियों के लिए स्टाफ को पूरी तरह मुस्तैद करना है कार्यक्रम का आरंभ सामूहिक 'अग्नि सुरक्षा प्रतिज्ञा' के साथ हुआ। सिविल सर्जन की मौजूदगी में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और अन्य कर्मचारियों ने मरीजों और आगंतुकों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने की शपथ ली। स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे सतर्कता और सुरक्षा उपायों के माध्यम से जवाबदेही का आदर्श उदाहरण पेश करेंगे।1
- नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा मार्ग पर ईंट खाली कर लौट रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दूसरा युवक पूरी रात ट्रॉली के नीचे दबा रहा और घायल हो गया, जिसका अब गाडरवारा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।1
- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पत्रकार फाउंडेशन ने एक भव्य नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री संपत्तिया उईके और सांसद फगन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में 65 उत्कृष्ट नागरिकों को सम्मानित किया गया।1
- तलाक के बाद महिला ने दूसरे युवक से की शादी चाचा कर रहे परेशान पुलिस अधीक्षक से शिकायत1