जिला अस्पताल में गूंजी 'अग्नि सुरक्षा' की शपथ, NQAS के तहत जागरूकता अभियान का आगाज़ नरसिंहपुर | जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में मंगलवार को 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' का गरिमामय शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर को अग्नि दुर्घटनाओं से मुक्त रखना और आपातकालीन स्थितियों के लिए स्टाफ को पूरी तरह मुस्तैद करना है कार्यक्रम का आरंभ सामूहिक 'अग्नि सुरक्षा प्रतिज्ञा' के साथ हुआ। सिविल सर्जन की मौजूदगी में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और अन्य कर्मचारियों ने मरीजों और आगंतुकों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने की शपथ ली। स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे सतर्कता और सुरक्षा उपायों के माध्यम से जवाबदेही का आदर्श उदाहरण पेश करेंगे।

- सर्व ब्राह्मण समाज सभा ने सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी करेली/नरसिंहपुर | स्थानीय मदार टेकरी मंदिर के पुजारी श्री हरिनारायण शर्मा की निर्मम हत्या को दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट सर्व ब्राह्मण समाज सभा, करेली ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक स्मरण पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जाँच और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।सर्व ब्राह्मण समाज सभा द्वारा सौंपे गए पत्र के अनुसार, 5 मई 2024 को करेली के मदार टेकरी मंदिर के पुजारी श्री हरिनारायण शर्मा की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय क्षेत्र में भारी जनाक्रोश व्याप्त था, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल SIT (विशेष जाँच दल) गठित कर निष्पक्ष जाँच का भरोसा दिलाया था।1
- जबलपुर केश्री रामराज विश्वकर्मा जी द्वारा जबलपुर मेडिकल के पास ठंडा पेयजल की व्यवस्था निशुल्क की गई जिसमें सभी सामाजिक बंधुओ ने साथ दिया इस इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की1
- Post by Satish Vishwakarma1
- नृसिंहपुर के ठेमी में मारपीट के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पैदल ही न्यायालय में पेश किया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- नरसिंहपुर के ठेमी थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद फरार चल रहे इन आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।2
- नरसिंहपुर की सड़कों पर देर रात स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने स्वयं सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला और कार्रवाई की कमान संभाली।1
- सरपंच के द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण ग्रामीण ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर की शिकायत1
- श्री राम राज विश्वकर्मा और विश्वकर्मा समाज ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज के पास निःशुल्क ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की है। इस तपती धूप में लोगों को इस पहल से काफी राहत मिली।1
- नरसिंहपुर के रेलवे अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि टीबी का अधूरा इलाज मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (MDR) टीबी में बदल सकता है, जो अत्यंत खतरनाक और जानलेवा है। चिकित्सकों ने कुपोषण दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व समय पर जांच कराने की सलाह दी।1