Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुसुमहारा गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। सूर्यपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुसुमहारा गांव से मारपीट मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार । बुधवार 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि बीते दिन उक्त गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट मेँ प्रथम पक्ष के तरफ से धर्मशीला देवी और दूसरे पक्ष के अशोक चौधरी में जिसमें अशोक चौधरी का सर पर गंभीर चोट लगी थी, जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में ईलाज किया गया। जख्मी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त गोपाल कुमार क़ो गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत मेँ भेजा गया गया है।
Anjali Kumari
कुसुमहारा गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। सूर्यपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुसुमहारा गांव से मारपीट मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार । बुधवार 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि बीते दिन उक्त गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट मेँ प्रथम पक्ष के तरफ से धर्मशीला देवी और दूसरे पक्ष के अशोक चौधरी में जिसमें अशोक चौधरी का सर पर गंभीर चोट लगी थी, जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में ईलाज किया गया। जख्मी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त गोपाल कुमार क़ो गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत मेँ भेजा गया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आज गुरुवार से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है. प्रखंड संसाधन केंद्र से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुधवार तक उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) उपलब्ध करा दी गई हैं.लेकिन विद्यार्थियों को इस बार हाथों में प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे. वार्षिक मल्यांकन 2026 के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त तथा ससमय मूल्यांकन कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र के कुल 162 शिक्षक शिक्षिकाओं को 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक विक्षक के रुप में प्रतिनियुक्त किया है. उन्होंने आगे बताया कि विभाग की ओर से संचालित ई - शिक्षा पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 45 मिनट पहले प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया जाएगा. विद्यालय के शिक्षक पोर्टल से प्रश्न पत्र देखकर उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे और छात्र-छात्राएं वही प्रश्न अपनी कॉपी में लिखकर उत्तर देंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.1
- कशिश न्यूज़ घरेलू गैस की आपूर्ति में किल्लत से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते 10 सिलेंडर किया जब्त दो धंधेबाज पुलिस हीरासत में होने से मचा हड़कंप1
- सासाराम शहर में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। SDM डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में जकी शाहिद मोहल्ले में छापेमारी कर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई नेहाल आलम के पुत्रों रिजवान आलम और कामरान आलम के मकान पर की गई। बरामद सिलेंडरों में 6 इंडियन गैस और 4 एचपी गैस के सिलेंडर शामिल हैं। अवैध भंडारण के आरोप में दोनों को सासाराम नगर थाना पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही SDM ने बुधवार को दोपहर क़रीब 12 बजे बताया है कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करें, जनता की समस्याओं का समाधान करें और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bihar News 241
- 10 मार्च जन सुराज पार्टी संगठन पुनः गठन के समय जनता के साथ जन सुराज कार्य कर्ता,बिहार सहित पूरे भारत को एक अच्छी पार्टी के रूप में आयी है,जनता को जन सुराज से जुड़ कर बिहार के साथ पूरे देश को आगे बढाने का कार्य करने की जरूरत है,प्रशांत किशोर!1
- Post by Dharmendar Pathak1
- अरवल। जिला पदाधिकारी अमृता बैंस के उपस्थिति साथ में कुथाॅ विधायक पप्पू कुमार वर्मा रेल आंदोलन के सूत्रधार अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के उपस्थिति में चिन्हित जमीन स्टेट हाईवे 68 पर स्थित बेलखारा शहर तेलपा केयाल पंचायत के तिनमोहन पर स्थित भूमि का फाइनल सीमांकन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त प्रभारी पुलिस अधीक्षक अरवल अरवल पुलिस उपाधीक्षक प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी समेत सभी पदाधिकारी गण उपस्थित होकर साथ में सभी किसान भाइयों के उपस्थिति में सीमांकन का कार्य संपन्न किया गया1
- सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को वरीय पदाधिकारी प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में सद्भावना समिति की हुई बैठक। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि आगामी दिनों में मनाए जाने वाले ईद और रामनवमी को लेकर सद्भावना समिति की बैठक की गई, बैठक में वरीय पदाधिकारी ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आगामी दिनों में मनाए जाने वाले ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए हम सभी की जिम्मेवारी बनती है। सब के सहयोग से ही सम्भव है, सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित थे मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी, पिंटू सिंह, पंचायत सचिव राकेश रौशन,पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह, विजय गुप्ता,अशोक यादव, शिव मंगल सिंह, श्री लाल पासवान सहित कई लोग।1