logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर को मिली बड़ी सौगात आयुर्वेद रसायनशाला का हुआ ऑटोमेशन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा हुए कार्यक्रम में शामिल

5 hrs ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
5 hrs ago

अजमेर को मिली बड़ी सौगात आयुर्वेद रसायनशाला का हुआ ऑटोमेशन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा हुए कार्यक्रम में शामिल

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर को मिली बड़ी सौगात आयुर्वेद रसायनशाला का हुआ ऑटोमेशन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा हुए कार्यक्रम में शामिल
    1
    अजमेर को मिली बड़ी सौगात आयुर्वेद रसायनशाला का हुआ ऑटोमेशन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा हुए कार्यक्रम में शामिल
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजसमंद जिले में ₹491 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह सौगात क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जन-जन की सुविधाओं का विस्तार करेगी।
    1
    राजसमंद जिले में ₹491 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

यह सौगात क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जन-जन की सुविधाओं का विस्तार करेगी।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने किया वृक्षारोपण गोविंदगढ़ (नरेन्द्र चौहान) गोविंदगढ़ में रविवार को कांग्रेस ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के जरिए आगामी चुनावों का बिगुल फूंक दिया। अजमेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के बाद फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया। स्कूल संचालक मोहम्मद आरिफ कुरैशी ने बताया पर्यावरण संरक्षण दिशा में कदम उठाते हुवे 250 पौधे रोपण का लक्ष्य है जिसमें से रविवार को 40 वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर, युवा नेता सुनील गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यूनुस खान, पूर्व देहात महासचिव गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने किया वृक्षारोपण 
गोविंदगढ़ (नरेन्द्र चौहान)
गोविंदगढ़ में रविवार को कांग्रेस ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के जरिए आगामी चुनावों का बिगुल फूंक दिया। अजमेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के बाद फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया।
स्कूल संचालक मोहम्मद आरिफ कुरैशी ने बताया पर्यावरण संरक्षण दिशा में कदम उठाते हुवे 250 पौधे रोपण का लक्ष्य है जिसमें से रविवार को 40 वृक्षारोपण किया गया 
कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर, युवा नेता सुनील गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यूनुस खान, पूर्व देहात महासचिव गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_नरेन्द्र चौहान पत्रकार
    नरेन्द्र चौहान पत्रकार
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • अजमेर: 'एक का दो' के लालच में युवक से मारपीट, आंखों में मिर्च झोंक ₹1 लाख लेकर फरार | एक आरोपी गिरफ्तार अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर युवक से मारपीट और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरव जैन अपने दोस्त के साथ ₹1 लाख लेकर आरोपियों तक पहुंचा था, लेकिन आरोपी उन पर ही टूट पड़े। युवक की आंखों में मिर्च झोंकी गई, मारपीट की गई और नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि एक आरोपी को स्थानीय युवक की मदद से पकड़ लिया गया, जिसके पास से करीब ₹70-72 हजार बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    अजमेर: 'एक का दो' के लालच में युवक से मारपीट, आंखों में मिर्च झोंक ₹1 लाख लेकर फरार | एक आरोपी गिरफ्तार
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर युवक से मारपीट और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरव जैन अपने दोस्त के साथ ₹1 लाख लेकर आरोपियों तक पहुंचा था, लेकिन आरोपी उन पर ही टूट पड़े। युवक की आंखों में मिर्च झोंकी गई, मारपीट की गई और नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि एक आरोपी को स्थानीय युवक की मदद से पकड़ लिया गया, जिसके पास से करीब ₹70-72 हजार बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पीसांगन पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी को न्यायालय ने सौपा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को पीसांगन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है। पीसांगन थानाधिकारी पारुल यादव के मुताबिक गत 4 जुलाई को पीड़ित पिता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर पीसांगन पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए। थानाधिकारी पारूल यादव के नेतृत्व में एएसआई गणेशराम सामरिया,हैड कांस्टेबल बाबूलाल,कांस्टेबल भोमाराम चोयल,सुखाराम सेवदा व जोराराम पड़गड़ को टीम में शामिल किया गया। पुलिस टीम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर का विश्लेषण किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तलाश के दौरान नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता के बयान और अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को साथ रखा और कई बार दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता व अनुसंधान में प्रकरण पॉस्को एक्ट में पाये जाने पर पुलिस ने भरसक प्रयास कर मांगलियावास थाना क्षेत्र के मंगरी कोटाज निवासी 21 वर्षीय आरोपी शक्तिसिंह रावत को डिटेन कर थाने लाया गया। जहां पर आरोपी के द्वारा अपना गुनाह कबूल करने पर आरोपी शक्तिसिंह रावत को पॉस्को एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायालय ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा। रिमांड अवधि में पुलिस केस डायरी से सम्बंधित तथ्य जुटाकर आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश करेंगी।
    1
    शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पीसांगन पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी को न्यायालय ने सौपा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को पीसांगन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है। पीसांगन थानाधिकारी पारुल यादव के मुताबिक गत 4 जुलाई को पीड़ित पिता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर पीसांगन पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए। थानाधिकारी पारूल यादव के नेतृत्व में एएसआई गणेशराम सामरिया,हैड कांस्टेबल बाबूलाल,कांस्टेबल भोमाराम चोयल,सुखाराम सेवदा व जोराराम पड़गड़ को टीम में शामिल किया गया। पुलिस टीम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर का विश्लेषण किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तलाश के दौरान नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता के बयान और अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को साथ रखा और कई बार दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता व अनुसंधान में प्रकरण पॉस्को एक्ट में पाये जाने पर पुलिस ने भरसक प्रयास कर मांगलियावास थाना क्षेत्र के मंगरी कोटाज निवासी 21 वर्षीय आरोपी शक्तिसिंह रावत को डिटेन कर थाने लाया गया। जहां पर आरोपी के द्वारा अपना गुनाह कबूल करने पर आरोपी शक्तिसिंह रावत को पॉस्को एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायालय ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा। रिमांड अवधि में पुलिस केस डायरी से सम्बंधित तथ्य जुटाकर आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश करेंगी।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.