सपा कार्यालय पर पीडीए जनपंचायत में व्यापारियों की भागीदारी सपा कार्यालय पर पीडीए जनपंचायत में व्यापारियों की भागीदारी प्रतापगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा (बनिया) वैश्य एकता समाजवादी पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में प्रदेश नेता मुकेश साहू और राजकुमार सोनी का माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मुकेश साहू ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, डकैती और छिनैती जैसी घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं। साथ ही जीएसटी को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े वैश्य समाज को सबसे अधिक भागीदारी दी है। अब समय आ गया है कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। कार्यक्रम में राजकुमार सोनी, अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, सुरेश जायसवाल, मनीष पाल, निसार अहमद, अनिल मौर्य, वकार अहमद, आशीष श्रीवास्तव, महिमा गुप्ता सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- रायबरेली जिले में घरेलू हिंसा की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतका नीतू ने पति अखिलेश को शराब पीने से मना किया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान भट्ठे पर जाने को लेकर भी कहासुनी हुई और गुस्से में आरोपी ने पत्नी को रास्ते भर बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण नीतू ने दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच लगातार विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।3
- रायबरेली के ऊंचाहार तहसील में समाधान दिवस का आयोजन एडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम विवेक राजपूत, तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित, नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडे, राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला, चंद्रकांत दीक्षित सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने सभी मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।1
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- शनिवार को तहसील पट्टी में मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी उपजिला अधिकारी पूर्णैन्दु मिश्र तहसीलदार पवन कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के लेखपाल सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व के 57 पुलिस के 26 विकास के 13 समाज कल्याण के दो शिक्षा के दो स्वास्थ्य के एक अन्य 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए छः प्रार्थना पत्र राजस्व के मौके पर निस्तारित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में तिवारीपुर के सूर्य बली मारपीट के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया परसंडा गांव की जगदेई ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया में वृद्ध महिला हूं घर बनवा रही हूं गांव के कुछ लोग और क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा निर्माण कार्य में बधा पहुंचाई जा रही है इसी प्रकार पूरे भीख गांव निवासी शिव मंगल ने प्रार्थना देकर आरोपित किया एक चकमार्ग गांव से भैदपुर गांव तक जाता है इसको नाप करके खाली कराया जाए। मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया की मौके पर जाकर समस्त प्रार्थना पत्र का समय सीमा के अंदर निस्तारण करें।1
- प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक ने सुनी शिकायतें, संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, डीएम ने थाना प्रभारी व राजस्व निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी, लापरवाही व शिथिलता पर संबधित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, पैमाइश व अवैध कब्जे के मामले में संयुक्त टीम का गठन करें, SDM अनुष्का शर्मा, CO सिटी प्रशांत राज, EO राकेश कुमार मौजूद रहे, सदर तहसील में डीएम व एसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायत,3
- रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वैश्य समुदाय को एकजुट करने के लिए निकाली गई यात्रा के तहत संयोजक मुकेश साहू रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुकेश साहू ने कहा कि मौजूदा सरकार में व्यापारी समेत हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है और 2027 के चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। यात्रा के जरिए संगठन को मजबूत करने और समाज को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।3
- इस पुलिस वाले ने मेरा दिल जीत लिया पुलिस वाला अगर मिल जाए तो पुरस्कार दूंगा क्योंकि किन्नर समाज कुछ ज्यादा ही परेशान करने लगा है,आम गरीब जनता हो या फिर कोई खास हो अगर इसी तरह इन्हें समय-समय पर खुराक मिलती रहे तो शायद इनके व्यवहार में कुछ सुधार आए1